हिंदुओं में ऐसी मान्यता है कि इस दुनिया का सबसे पुराना धर्म हिंदू सनातन धर्म है। इसके अनुसार माना जाता है कि ब्रह्मा का कर्म है सृष्टि की रचना करना, भगवान विष्णु का कर्म है उसका संचालन करना और भगवान शिव का कर्म है विनाश करना। वैसे तो हिंदू धर्म में हर धार्मिक ग्रंथों की अपनी एक विशेष महत्ता है, मगर बात जब गरुड़ पुराण की आती है, तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है. दरअसल, गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है. वैष्णव सम्प्रदाय से सम्बन्धित 'गरुड़ पुराण' सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिये सनातन हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद 'गरुड़ पुराण' के सुनने का प्रावधान है। गरूड़ पुराण में उन्नीस हजार श्लोक कहे जाते हैं, किन्तु वर्तमान समय में कुल सात हजार श्लोक ही उपलब्ध हैं। गरूड़ पुराण में ज्ञान, धर्म, नीति, रहस्य, व्यावहारिक जीवन, आत्म, स्वर्ग, नर्क और अन्य लोकों का वर्णन मिलता है। इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार, निष्काम कर्म की महिमा के साथ यज्ञ, दान, तप तीर्थ आदि शुभ कर्मों में सर्व साधारणको प्रवृत्त करने के लिए अनेक लौकिक और पारलौकिक फलों का वर्णन किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें आयुर्वेद, नीतिसार आदि विषयों के वर्णनके साथ मृत जीव के अन्तिम समय में किए जाने वाले कृत्यों का विस्तार से निरूपण किया गया है।
गरुड़ पुराण के आचारकांड में नीतिसार अध्याय है। इसमें सुखी जीवन के कई तरीके बताए गए हैं. इनको जीवन में उतारकर तमाम परेशानियों से बचा जा सकता है। गरुड़ पुराण से जानिए ऐसे 4 कामों के बारे में जिन्हें कभी भी बीच में नहीं छोड़ना चाहिए वर्ना ये मुसीबत की वजह बन सकते हैं।
- गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आपने किसी व्यक्ति से उधार लिया है और उसे चुकाने में देरी कर रहे हैं तो यह आपके लिए नासूर बन सकता है ब्याज लेना वैसे ही किसी व्यक्ति को जिंदगी में हमें पीछे ही ढकेलता है इसीलिए यदि आप व्याज लेते भी हैं तो उसे तुरंत चुकाने का प्रयास करना चाहिए गरुड़ पुराण में भी यही कहा गया है कि यदि आप किसी से ब्याज लेते हैं तो इसे जल्द से जल्द चुका है वरना वह आपके लिए ही कठिनाइयां पैदा करें और यदि आप किसी अपने से उधार लेते हैं तो इससे आप तो मुश्किल में आएंगे ही साथ ही आपके उसके साथ संबंधों में भी खटास पैदा होगी जो दोनों ही लोगों के लिए गलत होगा इसीलिए समय पर व्यास चुका देना चाहिए और संबंधों को खुशहाल ही रखना चाहिए
- गरुड़ पुराण के अनुसार दूसरी चीज बीमारी बताई गई है जो हमें कभी बीच में नहीं छोड़नी चाहिए यदि घर परिवार में या आप बीमार है तो उसका इलाज करवाइए और तब तक इलाज करवाइए जब तक आप पूरी तरीके से ठीक नहीं हो जाते बीमारी इंसान को तोड़ देती है और अगर वह बीच में छोड़ दी जाए तो वह आपके लिए ही नुकसान पैदा करेगी इसीलिए बीमारी का इलाज जरूर करवाना चाहिए और तब तक करवाना चाहिए जब तक आप पूरी तरीके से ठीक ना हो जाए अगर आप बीमारी की जड़ को ही खत्म नहीं करेंगे तो वह आगे और भयंकर रूप लेकर सामने आएगी जो आपके लिए ही नासूर साबित होगी इसीलिए बीमारी को जड़ से खत्म करना आवश्यक है। और बीमारी खत्म होने के बावजूद आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए उसके बाद भी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आपको कोई और बीमारी भी ना हो सके।
- गरुड़ पुराण के अनुसार कोई भी काम बीच में छोड़ना गलत ही माना गया है चाहे वह कैसा भी काम हो गरुड़ पुराण के अनुसार यदि कहीं आग लग गई है तो उसे पूरे तरीके से बुझाना चाहिए उसका एक अंश भी बाकी नहीं रहना चाहिए वरना वह भयंकर रूप लेकर और अधिक नुकसान पहुंचा सकती है इसीलिए यदि कहीं आग लगी हो और आप उसे बुझा रहे हैं तो उसे पूरी तरीके से ही बुझाए उसमें एक चिंगारी भी ना छोड़े एक चिंगारी सब कुछ खत्म करने में के लिए काफी है इसीलिए उसको पूरी तरीके से खत्म करें ताकि वह कोई और भयंकर रूप ना ले सके और आप को नुकसान ना पहुंचा सके।
- गरुण पुराण के अनुसार यदि आपके साथ किसी की शत्रुता है तो उसे खत्म करने के मार्ग को ढूंढना चाहिए शत्रुता से आज तक किसी का भी भला नहीं हुआ है इसीलिए शत्रुता खत्म करने की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे की शत्रु आप को चाह कर भी आप को आहत ना कर सके। अगर आप इस चीज को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आपका शत्रु आप को ही नुकसान पहुंचा सकता है जो आपके लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है इसीलिए शत्रुता को खत्म करने की ओर ध्यान देना चाहिए और कोई भी ऐसा मौका नहीं देना चाहिए शत्रु को कि वह आप को ही नुकसान पहुंचा दे।