सपने देखना सब को अच्छा लगता है। सपनों की दुनिया एक अलग ही दुनिया होती है। जहां पर सब कुछ ऐसा प्रतीत होती है कि मानों हम असल जिंदगी को जी रहे है लेकिन जब आंखें खुलती है तो सब कुछ पलक झपकते ही गायब। कुछ लोग तो सपनों पर ध्यान ही नहीं देते उन्हें लगता है कि यह आम बात है। सपने सोते समय सबको आते है। लेकिन इस सपना का संबध हमारी असल जिंदगी से भी कहीं ना कहीं जुड़ा होता है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपनों का सीधा संबंध हमारी जिंदगी से जुड़ा होता है। दरअसल सपने हमें हमारे फ्यूचर के बारे में पहले की संकेत दें देते है कि आगे क्या होने वाला है। ऐसा नहीं है कि सपने हमेशा अच्छे ही आए। इसलिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार कई स्वप्न को शुभ को कई को अशुभ माना जाता है। अशुभ स्वप्न के आने का मतलब है कि धन और स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है।
यदि आपको भी कुछ ऐसे ही स्वप्न दिखाई देते है तो तुरंत उसका उपाय करें। अन्यथा स्वास्थ्य और धन संबधित हानि का सामना करना पड़ सकता है।
तो आइए जानते है कौन से वे सपने है जो अशुभ फल प्रदान करते है।
जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने सपनों मे जानवरों के झुंड को देखते है तो इसका मतलब आपकी सेहत पर बहुत जल्द संकट आने वाला है। अगर सपने में जंगली खूंखार जानवर क्रोध में दिखाई देता है तो यह बेहद ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके अशुभता से बचने के लिए लाल रंग का कपड़ा किसी भी जरूरतमंद को दान करें।
कपड़े पर पीला दाग लगा हुआ देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में कपड़े पर पीले रंग का दाग लगा हुआ देखते है तो इसका मतलब है कि बहुत जल्द आप को धन की हानि का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सोच समझ कर धन को खर्च करें। इस तरह के सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और फिर लाल रंग के वस्त्र को दान करना चाहिए।
सपने में काली बिल्ली देखना
बिल्ली के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे की कैसे इसे असल जिंदगी में अशुभ माना जाता है। इसे सपने में भी देखना बेहद अशुभ माना जाता है। अगर आपको भी सपने में काले रंग की बिल्ली दिखाई देती है तो सावधान रहे क्योंकि इसका मतलब है कि आप पर कोई अनहोनी आने वाली है। इस सपने को देखना का मतलब है कि आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अशुभता से बचने के लिए शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें।