पूर्वजन्म को लेकर अलग -अलग मान्यता है, और इसको लेकर अंतर विरोध भी है∣ जो एक दूसरे के विपरीत है किन्तु हिन्दू धर्म में पूर्वजन्म पर विश्वास किया जाता है ∣ जिसका वर्णन गीता पुराणों में भी मिलता है ∣ जिसे जानने के लिए क ई लोगों व्याकुल होते हैं ∣ क ई लोगों जिज्ञासु होते हैं ∣ कि आखिर उनका पहला जन्म कैसा था वो क्या थे और उनके अतीत का सच क्या था? जिसको लेकर उनके मन में तमाम तरह के प्रश्न भी होते हैं ∣
आज हम ज्योतिष के मुताबिक इस रहस्य को जानेगें कि पूर्वजन्म के पीछे क्या छुपा है कोई रहस्य और रोचक तथ्य जिससे आप है अब तक अनजान ज्योतिष पूर्वजन्म के बारें में बताते हैं, कि पूर्वजन्म एक मात्र अनुमान है ∣ जिससे जानने के लिए लक्षणों पर ध्यान दिया जाता है ∣ ज्यादातर इंसान घूमकर अपने ही परिवार में किसी रूप में जन्म लेता हैं महज फर्क इतना हो जाता है ∣ कि वो तब अपनी उस पहचान को खो चुका होता है उसे याद नहीं होता है कि उसका इस परिवार से पहले का नाता है ∣ जिसकी स्मृति कही गुम हो गयी है ∣ किन्तु उसकी आदतें वैसी है जैसे पहले थी
ऐसा इसलिए होता है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उस व्यक्ति के म़न में अपने परिवार के बारें में विचार होता है ∣
व्यक्ति के अंत के समय में उसे याद रहता है ∣ वैसे ही उसकी आगे की गति हो जाती है ∣ किसी व्यक्ति को जिसकी मृत्यु होने वाली है उसे अपने परिवार की चिंता बहुत रहती है ∣ जिसके कारण व़ो व्यक्ति घूम फिर कर उसी परिवार में पुन: जन्म लेता है ∣ अगले जन्म में वो किसी का बेटा-बेटी या पोता-पोती बन कर वापस आ जाता है ∣
किन्तु दोबारा जन्म के पश्चात भी उस व्यक्ति की मुख्य आदतें वही रहती है ∣ जो पहले थी उसमें कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होता है ∣ जब कोई व्यक्ति अपनी अधूरी इच्छा लेकर मरता है ∣ तो उसका जन्म पुन : उसी घर में अपनी अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए होता है ∣
व्यक्ति का कोई विशेष तरह का गुण उसके अगले जन्म में भी दिखाई देता है ∣ जिसमें उसका कोई अवगुण कोई बीमारी या चिन्ह जो बिना किसी कारण आपके अंदर आ जाता हैं ∣ वो आपके पूर्व जन्म से ही सम्बन्ध रखता हैं ∣ उदाहरण के अनुसार कुछ बच्चे बचपन से ही बहुत अच्छा गाना गाते है क्योंकि वो अगले जन्म में एक अच्छा गीतकार थे ∣
कुछ बच्चों बचपन से ही गीता के श्लोक पढ़ने लगते हैं ∣ क्योंकि पूर्व जन्म वो गीता को पढ़ते थे वो आदत उनकी इस जन्म में भी मौजूद है ∣ केवल गुण ही नहीं बल्कि अवगुण भी पुन जन्म के व्यक्ति के उसके अगले जन्म में दिखाई देते हैं ∣ अगर आप ईश्वर के किसी विशेष रूप के प्रति आकर्षण रखते हैं ∣ तो केवल और केवल इसका सम्बन्ध आपके पूर्वजन्म से है ∣
अगर आपको बचपन में भगवान शिव से प्रति प्रेम है ∣ आपको शिव के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता है ∣ तो इसका सम्बन्ध आपके पिछले जन्म से है ∣ जिसमें आप शिव के बड़े भक्त थे इसलिए पिछले जन्म को आप इस जन्म में वैसे ही ईश्वर के प्रति प्रेम को पाते हैं ∣
अगर पूर्वजन्म के कारण आपके जीवन में अनेक तरह की परेशानी आ रही है ∣ सबकुछ अच्छा करने के बावजूद आपके साथ बुरा हो रहा है तो इसका सम्बन्ध हो न हो आपके पूर्वजन्म से ही है∣ किन्तु आप इन परेशानी से मुक्ति के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं ∣ जो व्यक्ति सृष्टि का पहला गुरु है वो हैं शिव. कर्म बंधन यानी पूर्व जन्म के संस्कारों से मुक्ति चाहते हैं तो भगवान शिव की पूजा करें ∣ शिव मंत्र का जप करें और एकादशी और पूर्णिमा का उपवास रखें∣
इसके लिए आप श्रीमदभागवत का अर्थपूर्ण पाठ भी कर सकते हैं ∣ शनिवार को भूखे व्यक्ति को अन्न का दान करें और लोगों की सहायता करें ∣ अपने कर्मों और विचारों को ईश्वर को समर्पित करें ∣ इस विधि से आप अपने कर्म बंधन से मुक्ति पा सकते हैं ∣