
किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक व्यवसाय की अहम भूमिका होती है। व्यावसाय के माधयम से ही वह अपने जीवन यापन को संपूर्ण करता है तथा वह अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे और खुशहाल ढंग से करने में सक्षम होता है। एक सुखद व्यवसाय व्यक्ति को जीवन में सुख शांति और विलासता प्रदान करता है वहीँ उसका परिवार भी एक अच्छे जीवनी की ओर अग्रसर रहता है। कहा जाता है की जिस घर में आर्थिक अवस्था अच्छी रहती है। वह लक्ष्मी और सरस्वती दोनों विराजमान रहती है। जहां लक्ष्मी जी धन और धान की प्रजापति है वहीं सरस्वती जी घर मैं प्रेम शांति और परस्पर सम्बन्ध बनाने में सहायता करती हैं। किन्तु यहाँ यह आव्यशक हो जाता है की व्यवसाय उम्मीद के अनुसार फल प्रदान करें जहा व्यवसाय में उतार चढ़ाव आते हैं वही घर के अंदर तनाव का माहौल बन जाता है तथा प्रतियेक व्यक्ति अपने अनुसार घर की स्थिति सुधारने में जुट जाता है। जिससे आपसी मत भेद की स्थिति भी बन जाती है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता, इच्छाह और वित्तीय स्तिथि के अनुसार अपना व्यवसाय चुन कर उसमे अपने जीवन को झोंक देता है। जहा एक व्यक्ति की जमा पूँजी और समक्ष परिवार की आशाएं एक व्यवसाय से जुड़ी होती है। वही वह व्यक्ति अपना जीवन भी उसी एक व्यवसाय की ओर धकेल देता है। मगर यह बात भी किसी से अनिभिज्ञ नहीं है की एक समान व्यवसाय मैं जहा एक व्यक्ति पूंजियों , सम्पतियों का स्वामी बन जाता है वहीँ दूसरी तरफ वही व्यवसाय में निरंतर प्रयास के बाद भी दूसरा व्यक्ति अपनी घर की मासिक अव्यशकताओं को भी पूरा करने मैं विफल हो जाता है। यहाँ पर जहा आपकी मेहनत लगन और व्यवसाय ज्ञान एक बिज़नेस को आगे ले जाने मैं जरूरी है वही आपके ग्रह और वास्तु भी बेहद जरुरी हैं। यह ध्यान रखने के लिए की कहीं हम किसी वास्तु के अनुसार गलती तो नहीं कर रहे। तो यदि आप अपने व्यवसाय को उच्च शिखर पर ले जाकर अपने परिवार को वही सुख समृद्धि देना चाहते हैं ,
तो आईये जानते हैं की किस किस ग्रह की वजह से आपको कोनसे व्यवसाय मैं क्या उपाए करने चाहिए।
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व

वस्त्रों का व्यवसाय-
यदि कोई व्यक्ति वस्त्रों के लेन देन वाले व्यवसाय से अपने जीवनी को समृद्ध बनाना चाहता है। तो उसको सबसे सबसे पहले शुक्र ग्रह को प्रस्सन करने के उपाए जानने होंगे। वास्तु विद्या और ज्योतिष विद्या के अनुसार शुक्र ग्रह वस्त्रो के व्यवसाय को सीधा प्रभावित करता है। विद्या के अनुसार इस व्यवसाय पर और भी ग्रह असर डालते है किन्तु सबसे अधिक शुक्र ग्रह की पकड़ होती है। ऐसे सुख और विलासता के स्वामी शुक्र ग्रह को प्रसन करने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम शुक्र के ''ऊं शुं शुक्राय नम:'' मंत्र का जाप करने से शुक्र ग्रह की दृष्टि आपके ऊपर और व्यवसाय के ऊपर बानी रहेगी। यह जाप तभी फलदायक होगा जब आप प्रतियेक शुक्रवार लक्ष्मी माता को कुछ सफ़ेद मिस्ठान का व्यंजन अर्पित करेंगे। जैसे खीर , बर्फी इत्यादि। इसके अतिरिक्त सफ़ेद माला भी गले मैं डालने से लाभ मिल सकता है।

भ्रमण का व्यवसाय-
यदि कोई भूमि भ्रमण यानी की टूर एंड ट्रेवल्स वाले व्यवसाय मैं से धन की अनुभूति करना चाहता है तथा चाहता है की उसके व्यवसाय मई अत्यधिक लाभ हो तो उसको मंगल ग्रह को खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए। कहा जाता है की मंगल ग्रह प्रभाव इस व्यवसाय में अत्यधिक होता है। यदि किसी की कुंडली में मंगल दोष है और इस व्यवसाय में कार्यरत्त है तो सबसे पहले उसको मंगल की शांति के लिए पूजा पाठ करना चाहिए। अपने कार्य क्षेत्र में मंगल को प्रस्सन करने के लिए हवन भी करवाया जा सकता है। ऐसा ना करने पर व्यक्ति कितना भी संपूर्ण रूप से खुद को व्यवसाय में झोंक दे मगर उसके व्यवसाय में कर्ज और हानि बानी रहती है। साथ ही मंगल की शांति के लिए हनुमान जी का पाठ करना चाहिए जिसमे हनुमान चालीसा और एक नारंगी रंग की हनुमान जी की प्रतिमा अपने व्यावसायिक केंद्र में लगानी चाहिए। साथ ही जरुरत मंदों को खाना बाटने से भी लाभ होगा।
समस्त कष्टों के नाश के लिए घर बैठे करें बाबा बर्फ़ानी का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें

शिक्षा सम्बन्धी व्यवसाय-
यदि कोई व्यक्ति शिक्षा सम्बन्धी व्यवसाय में है , जिसमे वह किसी पुस्तकालय को चलाता है , या फिर टूशन के व्यवसाय में या कहीं अध्यापक के पद पर है तो उसको अति शीघ्र बुध ग्रह को अपनी कुंडली और वास्तु कार्यों में शामिल करने की आव्यशकता है। कहा जाता है की बुद्धि और समक्षता के स्वामी बुध ग्रह होते है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह का वर्चस्व होता है वह बुद्धि कौशल, शास्त्रों में निपुण तथा सर्वज्ञानी होते है। ऐसे व्यवसाय में उत्त्रींता हासिल करने के लिए बुध ग्रह को प्रस्सन करना अति आवश्यक है। इसके लिए जरुरी है की ''ऊं आशुतोषाय नम:'' का जाप करें। तथा अपने समक्ष एक देवी सरस्वती की मूर्ती स्थापित करें। जिसमें सुबह शाम आप एक सफ़ेद रंग का फूल या कली अर्पित कर बुध देव को प्रस्सन कर सकते हैं।

लोहे या तेल सम्बन्धी कार्य-
यदि आप लोहे या तेल संबंधी कार्य में कार्यरत हैं जिसमें लोहे की खरीद बेच तथा खनिज पदार्थों की बिक्री भी शामिल है। इसमें छोटे से छोटे कबाड़ वाला तथा बड़े से बड़े स्टील के कारखाने वाले व्यावसायिक व्यक्ति भी आते है। तो इस व्यवसाय वालों को शनि देव को प्रसन्न करना चाहिए। यह व्यवसाय आसान नहीं होता है। साथ ही इससे जुड़े ग्रह और देव को मनाना भी एक कठिन परिश्रम है। शनि देव और शनि ग्रह को प्रसन करने के लिए अपने दाहिने हाथ की मध्यम ऊँगली मैं एक लोहे का छल्ला दाल लीजिये। तथा अपने कार्य क्षेत्र में एक शनि देव की तस्वीर स्थापित कर सकते है। शनिवार के दिन किसी मंदिर में जाकर सरसों का तेल चढ़ाने से भी लाभ होगा। तथा आप एक सिक्के को ससरसों तेल मैं डूबा कर किसी को दान करेंगे तोह शनि की किरपा होगी।

सौंदर्य के व्यवसाय-
यदि आप सौंदर्य के व्यवसाय में हैं जिसमे ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक दूकान , महिलाओं या पुरुषों के साज सजावट के सामान को उपलब्ध करवाते हैं, तो आपको विशेष रूप से शुक्र ग्रह की ओर ध्यान केंद्रित करने की आव्यशकता है। लेकिन कुछ लोग इसको चन्द्रमाँ से भी जोड़ते है। इस व्यवसाय के लोग अपने मुख्य द्वार के समक्ष ही लक्ष्मी जी की आकृति या तस्वीर स्थापित करें। तथा हर दिन उन्हें गुलाब या इत्र का भोग लगाएं और साथ ही "ऊं श्रीं श्रिंयै नम:" मंत्र का कम से कम एक माला जाप करना चाहिए।
Connect with India's best astrologers




