

रविवारः जल्द ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं|
रविवार का संबंध सूर्यदेव से होता है. इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यशाली, तेजस्वी और दीर्घ आयु वाले होते हैं।
यह लोग कम बोलना पंसंद करते है। ये लोग जिस किसी भी के साथ होते है उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते है। इन लोगों की कंपनी में अक्सर लोगों को मजा आता हैं। ये काफी धार्मिक होते है और धर्म के कामों में रूचि रखते हैं।
यह बहोत सोच-समझकर बोलते है लेकिन जब भी बोलते है वह काफी लोगों को प्रभावित करती हैं। ये लोग कठिन से कठिन काम भी काफी असानी से कर लेते है। इन्हें कला, साहित्य और परामर्श के क्षेत्र में सफलता आसानी से मिल जाती है। इनके लिए लाल रंग बेहद शुभ होता है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए लाल रंग या लाल कपड़ा अपने साथ रखें तो इनके काम जल्द पूरे हो जाते है।

सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। चंद्र से संबंध रखने के कारण इनका मन चंचल रहता है और ये लोग अपने विचार बदलते रहते हैं। जीवन में इन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके यह लोग काफी हंसमुख होते हैं और काफी मीठा बोलते हैं। इस दिन जन्मे लोगों की याददाश्त काफी तेज होती है लेकिन इन्में धैर्य की बहुत कमी होती है।पर्यावरण के क्षेत्र, संमुद्र विज्ञान, पानी से जुड़े रोजगार में सफलता मिलती हैं। किसी अच्छे काम के लिए जाए तो सफेद शर्ट पहनकर या जेब में सफेद रुमाल रखें इससे आपको सार काम जल्द ही पूरे होंगे।

नहीं सह पाते हैं आलोचना मंगलवार को जन्मे लोग|
मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से होता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी पराक्रमी, अनुशासित और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। यह जिम्मेदारी वाले काम अच्छी तरह से पूरा करते हैं। इन लोगों में मंगल ग्रह तेज होने के कारण जीवन की सभी बाधाओं को आसानी से पार कर लेते हैं। इन्में अधिक क्रोध होने के कारण ये अपनी आलोचना सहन नहीं कर पाते। ये लोग राजनीति, पुलिस, सेना और खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इनके लिए लाल या महरून रंग काफी शुभ माना जाता है।

काफी दयालु होते हैं बुधवार को जन्मे लोग बुधवार का संबंध बुध ग्रह से होता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी असमंजस में रहते है। ये एक साथ कई कामों को हाथ में ले लेते है जिसे इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये स्वाभाव से काफी शांत और बुद्धिमान माने जाते हैं। ये मन के काफी साफ होते हैं। ये इतने भोले होते है कि दूसरों की गलतियां भी अपने ऊपर ले लेते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल से ये जल्द ही बाहर निकल आते हैं। ये लेखक, पत्रकार और सेल्समेन के रुप में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के लिए हरा रंग बेहद शुभ माना जाता हैं। किसा भी काम में सफलता पाने के लिए हरा रुमाल अपने साथ जरूर रखें।

मिलनसार होते हैं गुरुवार को जन्मे लोग | गुरुवार का संबंध गुरु ग्रह से होता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी मधुर स्वाभाव के और मिलनसार होते हैं। ये नए लोगों से दोस्ती बहुत जल्द कर लेते है। यह जीवन को हमेशा उत्साह के साथ जीते हैं। ये लोग जीवन कल जीने की बजाय आज जीने में विश्वास रखते हैं। ये काफी खुश मज़ाजी किस्म के होते है। यह हर मुश्किल का सामना बड़ी ही समझदारी और सहास के साथ करते हैं। धार्मिक होने के कारण ये किसी को भी धोखा नहीं दे पाते। राजनीति और लेखन के क्षेत्र में काफी सफल रहते है। इनके लिए पीला रंग काफी शुभ होता है।

आराम की जिंदगी जीना पंसंद करते हैं शुक्रवार को जन्मे लोग | शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। यह लोग दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक होते है। यह घूमने के काफी शौकिन होते है। यह वाद- विवाद करना ज्यादा पंसंद नहीं करते। प्रेम के मामले में ऐसे लोग एक जगह नहीं टिक पाते। यह आराम वाली जिंदगी ज्यादा पंसंद करते है। संदुर कपड़े पहनना और अलग-अलग आभूषण पहनने के काफी शौकिन होते हैं। शुक्र ग्रह होने के कारण काफी रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं। इनमें हर स्थिति को अनुकूल बनाने की अदभुत क्षमता होती है। इस दिन जन्में लोग बहुत भावुक, सहनशील और बुद्धिमान होते हैं। पयर्टन के क्षेत्र में, फैशन डिजाइनिंग, कला , विशेषज्ञ के क्षेत्र में इन्हें काफी सफलता मिलती है। इनके लिए सफेद और सुनहरी रंग काफी शुभ माना जाता हैं।

संकोची और आलसी होते हैं शनिवार को जन्मे लोग |
शनिवार का संबंध शनि ग्रह से होता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग संकोची और आलसी होते हैं। लेकिन यह अपने हर काम को सहास से पूरा करने की कोशिश करते है। देर से सोना और देर से जागना इन्हें बेहद पंसंद आता है। इनके जीवन में कितनी भी परेशानी क्यों न आए, हसमुंख स्वाभाव होने के कारण यह कभी भी घबराते नहीं है। इन्हें अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है लेकिन आखिर में जीत हासिल कर ही लेते है। यह बहुत कम दोस्त बनाते है लेकिन जितने भी बनाते है उनके प्रति ईमानदार रहते है। डॉक्टर और इंजीनियर के क्षेत्र में काफी सफलता हासिल करते है। नीला या काला रंग इनके लिए बेहद शुभ माना गया हैं।
Connect with India's best astrologers




