भारत में मंदिरों की बात कि जाए तो जम्मू- कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरूणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक देवी-देवताओं की भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। यहां हर चार कदम में आपको मंदिरों के नए रुप और रहस्य के बारे में जानकारी मिलेगी। हजारों मंदिर में से कुछ चमत्कारी मंदिर ऐसे भी जो केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्वभर में इन मंदिरों की मानयता है। आईए जानते है कि भारत में ऐसे कौनसे चमत्कारी मंदिर है जहां दर्शन के लिए भक्तों की दिन-रात भीड़ लगी रहती है।
कामाख्या देवी
असम की राजधानी गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। यह एक प्रचलित धारणा है कि देवी कामाख्या मासिक धर्म चक्र के माध्यम से तीन दिनों के लिए गुजरती है, इन तीन दिनों के दौरान कामाख्या मंदिर के द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इस मंदिर में चट्टान के रूप में बनी योनि से रक्त का स्राव होता है, जो लाखों भक्तों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस मंदिर को तांत्रिक शक्तिवाद के रूप में भी जाना जाता है।
महाकालेश्वर मंदिर
महाकालेश्वर मंदिर को विश्व के सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर कहां जाता है । केदारनाथ मंदिर के बाद इस मंदिर की काफी मान्यता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में मौजूद ये मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। कहा जाता है कि इसके दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जब भी भगवान शिव की आरती होती है, तो इस आरती में मुर्दे की भस्म से उनका श्रृंगार किया जाता है। 18 पुराणों में महाकालेश्वर का भिन्न-भिन्न प्रकार से वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि अगर भक्त सच्चे मन से यहां शिव की भक्ति में मग्न हो जाते हैं, उनकी मनोकामना यक़ीनन पूरी हो जाती हैं। इस मंदिर को तंत्र-मंत्र के मामले में भी चमत्कारी मंदिर माना जाता है।
अंबा माता मंदिर
गुजरात के जूनागढ़ शहर में मौजूद अंबा माता मंदिर देवी दुर्गा के 51 शक्ति पीठो में से एक है। सबसे खास बात इसमें यह है कि यहां कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है, केवल पवित्र श्रीयंत्र की पूजा मुख्य आराध्य रूप में की जाती है। इस यंत्र को कोई भी सीधे आंखों से देख नहीं सकता। कहा जाता है कि गुजरात के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोग यहां नवविवाहित जोड़े माथा नहीं टेकते हैं, हमेशा दुखी ही रहते हैं। इसलिए यहां शादी के बाद हर जोड़ा देवी दुर्गा जी से आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर
यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। हर साल यहां लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते है।समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है।
भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस मंदिर में बालों को अर्पित करते हैं। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि वेंकटेश्वर जी की पीठ साफ करने के बाद अपने आप गीली हो जाती है। भक्तों की माने तो उनका कहना है कि वेंकटेश्वर जी की पीठ पर कान लगाने पर समुद्र जैसी ध्वनि सुनी जाती है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं। वैकुंठ एकादशी के अवसर पर लोग यहाँ पर प्रभु के दर्शन के लिए आते हैं, जहाँ पर आने के पश्चात उनके सभी पाप धुल जाते हैं। मान्यता है कि यहाँ आने के पश्चात व्यक्ति को जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।