रत्नों को राशि रत्न या बर्थस्टोन के नाम से जाना जाता हैं। माना जाता हैं कि नौ ग्रहों के नौ रत्नों का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। ग्रहों के रत्न उनकी किरण सोखकर मनुष्य के शरीर को प्रभावित करती हैं, एक उपयुक्त रत्न व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य लाता हैं एवं, यदि किसी के जीवन में संकट के बादल घिर आए हैं तो भी रत्न उन्हे संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते हैं। हर किसी के रत्नों की उपयुक्कता एक दूसरे से भिन्न होती हैं। जिसके परिणाम स्वरुप कोई रत्न किसी के लिए फायदेमंद हो सकता हैं तो किसी पर उसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता हैं। इसलिए यह जानना अतिआवश्यक हैं कि राशि के अनुसार आपको कौनसा रत्न लाभदायक होगा।
मगर इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि राशि रत्न धारण करने के पश्चात मनुष्य में सकारात्मक बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं। इससे शारीरिक एवं मानसिक दोनो रुपों से प्रभाव देखा जाता हैं।
मूंगा
मंगल ग्रह मेष राशि का शासक ग्रह होता हैं। इसलिए अक्सर यह कहा जाता हैं कि मेष राशि वाले लोगो को त्रिकोणीय आकार का लाल मूंगा धारण करना चाहिए। इसके अतिरिक्त वृश्र्चिक राशि वालो को भी यह रत्न पहनने की सलाह देते हैं। अगर आप मूंगा को दुध में ड़ाले और दुध में लालीमा दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए की वह असली मूंगा हैं। इस रत्न को तांबे की अंगूठी में लगाकर अनामिका उंगली में पहनने की सलाह दी जाती हैं। ये रत्न भुत बाधा, अल्प रक्तचाप, भूमिसुख के रोगीयों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। यह सुस्ती, दुश्मनों पर जीत हासिल करने में मदद करता हैं और व्यक्ति को घबराहट से छुटकारा मिल जाता हैं।
हीरा
वृषभ और तुला राशि का शासक ग्रह हैं शुक्र हैं। इन लोगो को हीरा पहनने को कहा जाता हैं। शुक्र सुदंरता और विलासता का प्रतीक हैं। असली हीरे की पहचान के लिए उसे पिघलते घी में ड़ाल दिया जाए तो घी तुरंत जमने लग जाता हैं। हीरे को सोने की अंगुठी में लगवाकर मध्यम उंगली में धारण करना चाहिए। हीरा प्रेम, रिश्तो में मज़बुती स्थापित करने के लिए पहना जाता हैं। इसके अतिरिक्त हीरा धारण करने से लक्ष्मी प्राप्ती, विवाह सुख, वाहन सुख में लाभकारी होती हैं।
नीलम
मकर और कुंभ राशि वाले व्यक्ति को नीलम रत्न धारण करने को कहा जाता हैं। क्योकि शनि इन राशियों का शासक ग्रह हैं। नीलम एक अत्यंत शक्तिशाली रत्न माना जाता हैं। अगर ये आपके लिए उपयुक्त हुआ तो आपके जीवन में सुखों की वर्षा होगी और अगर अनउपयुक्त रहा तो आपका जीवन तबाह हो सकता हैं। इसलिए अच्छे से विश्लेषण करने के पश्चात ही नीलम धारण करना चाहिए। असली नीलम को अगर गाय के दुध में ड़ाला जाए तो दुध का रंग नीला दिखाई देने लगता हैं। इसे लोहे या स्वर्ण की अंगुठी में लगवाकर शनिवार को धारण करना चाहिए। नीलम यश-कीर्ति, धन-धान्य, शक्ति, एकाग्रता और शनि की साढ़े साती के लिए बहुत लाभकारी हैं।
माणिक
माणिक लाल रंग की रूबी को कहा जाता हैं। ये सिंह राशि के लोगो को धारण करना होता हैं क्योकि सूर्य द्वारा शासित होता हैं। गोल आकार की लाल रूबी को स्वर्ण अंगुठी में लगवाकर रविवार के दिन अनामिका उंगली में पहनना चाहिए। इससे भाग्योदय, पुत्र लाभ, ह्रदय रोग, नेत्र रोग, रक्त रोग में राहत मिलती हैं। माणिक पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है, करुणा और नेतृत्व के गुण आते हैं। यह चिंताओ और मानसिक तनावों का नाश करता हैं और प्रतिभा और उर्जा के स्तर में सुधार करता हैं।
मोती
कर्क राशि के लोगो को मोती पहनने को कहते हैं। जिसका शासक ग्रह चंद्रमा होता हैं। साबुत मोती को बिना किसी छेद के पहनने की सलाह दी जाती हैं। मोती को चांदी की अंगुठी में लगवाकर सोमवार को कनिष्ठा उंगली में पहनना चाहिए। इससे बेचैनी, क्रोध, अवसाद में राहत मिलती हैं। मोती मन और भावनाओं को नियंत्रित करता हैं और संतुलित करता हैं।
पन्ना
राशि जिनके शासक ग्रह बुध हैं, यानि कन्या और मिथुन राशि के लोगो को पन्ना धारण करने को कहा जाता हैं। पन्ना को सोने की अंगुठी में लगवाकर बुधवार को कनिष्ठा उंगली में धारण करना चाहिए। यह धन संपति में वृद्धि, तीव्र बुद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे मानसिक क्षमता में सुधार आता हैं। इससे लोग कलात्मक, रचनात्मक और संचार कौशल भी बढ़ाता हैं।
पुखराज
इस रत्न को धनु, मीन, के लोगो को धारण करना चाहिए। पुखराज को सोने की अंगुठी में लगवाकर बुधवार को तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए। इसे पहनने वाले को सौभाग्य, भाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। यह रत्न वैवाहिक आनंद, एकाग्रता, सफलता की संभावना आदि को बढ़ाता है और पहनने वाले पर कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है।