एक वक्त था जब आपकी जिंदगी और आपकी किस्मत पटरी पर चल रही थी। लेकिन आखिर ऐसा क्या हो गया कि आपकी जिंदगी और किस्मत दोनों पटरी से उतर गई और आप धनवान से गरीब होते चले गए। आपको समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर पैसे जिंदगी से निकल क्यों रहे है। आप इतने मजबूर हो गए हैं। अब कि दूसरों के सहारे अपनी जिंदगी जीने को ही एक सहारा मान लिया है। जिंदगी के इस तरह पलटने से आप बेचैन और तनाव में रहने लगे हैं। लेकिन बेचैनी और तनाव जिंदगी को और खराब करती है। इन सब से अच्छा है कि गरीबी और मजबूरी के इस कारण को आप जाने अब जांच करें कि कहीं यह समस्या आपके जीवन में कुंडली के कारण तो नहीं बनी। कहीं आपकी कुंडली की दशा तो खराब नहीं हो गई। क्योंकि कभी-कभी हम इस व्यस्त जिंदगी में धार्मिक और कुंडली की दशा पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं और अपनी समस्याओं से बेचैन और परेशान होते रहते हैं। जबकि कुंडली की दशा खराब होने की स्थिति में हमें सबसे पहले यह जानना चाहिए कि आखिर किन कारणों से हमारी कुंडली की दशा खराब हुई है। यदि यह समस्याएं आपके जिंदगी में कुंडली के खराबी से आई है तो आइए इस गरीबी और मजबूरी के कारण हम आपको बताते हैं।
1. ज्योतिषशास्त्र के जानकार बताते हैं कि कई बार आपकी कुंडली तो सही होती है। लेकिन व्यक्ति के अपने कर्म उसके गरीबी और मजबूरी के कारण बन जाते हैं। जैसे कि मान लीजिए किसी व्यक्ति को शराब और जुए की लत लग गई। तो वह व्यक्ति जीवन में कुछ भी नहीं कर सकता है। और वह अपने पैसे धीरे-धीरे शराब और जुए में फेकता जाएगा जिससे उसका गरीब होना लाजमी है।
2. लाल किताब के अनुसार शनि राहु और केतु के धीमे कार्य करने से भी व्यक्ति अपने जीवन में गरीबी और संकट से गुजर रहा होता है। जो मनुष्य को जीवन में निर्धन बनाता जाता है।
3. लाल किताब में लिखा है यदि शनि भाव में है और उसी समय मंगल या चंद्र ,सूर्य में से कोई एक या कोई दो या फिर तीनों ग्रह तीसरे पांचवें यह सातवें भाव में स्थित है तो ऐसी स्थिति में जातक की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। यदि कोई पुण्य कार्य किए होंगे तो ही उसकी जिंदगी सही होगी ऐसा लाल किताब में लिखा हुआ देखा जाता है।
1. शनि राहु और केतु के मंदे कार्य ना करें। इसके साथ साथ ही सबसे पहले अपने कर्मों में सुधार करें अच्छे कर्म करने की कोशिश करें।
2. गुड़ और गेहूं का दान 43 दिनों तक लगातार करें। इसके बाद गेहूं और गुड़ का दान लगातार आने वाले 3 वर्षों तक रविवार को मंदिर में करते रहे। इससे दशा ठीक हो जाएगी।
3. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और सिंदूर का चढ़ावा करें यह क्रम 3 वर्षों तक जारी रहना चाहिए।
4. यदि शनि का विराजमान सातवें भाव में है। और चंद्रमा अकेले ही तीसरे पांचवें और सातवें भाव में हो तो ऐसी स्थिति में चावल में दूध मिलाकर 43 दिनों तक लगातार दान करें। इसके बाद 43 दिन पूरे होने के बाद करीबन 3 वर्षों तक हर सोमवार को मंदिर में दान करें।
5. यदि शनि ठीक सातवें और चंद्र या मंगल तीसरे पांचवें और सातवें भाव में स्थित हो तो 43 दिन तक दूध और हलवे को मिलाकर मंदिर में बांटे और अगले 3 वर्षों तक हर मंगलवार को हलवा मंदिर में बांटे।
ध्यान रहे यह सारे उपाय लाल किताब से लिए गए हैं लाल किताब के अनुसार अगर आप इन सभी विधि का सही से पालन करेंगे तो आपके जीवन में जो गरीबी आई है वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगी और आप फिर से पुरानी जैसे धनवान होते जाएंगे। इन सबके बीच एक बात बहुत मायने रखता है कि आपके कर्म बहुत ही साफ और दूसरों के हित वाला हो तो ऐसी समस्याएं काफी कम ही आती है।