मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन काफी महत्तवपूर्ण माना जाता है। 22 अक्टूबर को मंगल एक बार फिर से अपना राशि परिवर्तन कर चुका है। 22 अक्टूबर को प्रात: 1 बजकर 13 मिनट पर मंगल ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश किया। तुला राशि में मंगल 5 दिसंबर प्रातः 5.01 तक रहेगा। इसके बाद वो वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
बता दें कि 17 अक्टूबर से सूर्य भी तुला राशि में गोचर कर रहा था। 16 नवंबर तक तुला में सूर्य और मंगल की युति बनी रहेगी। जब भी मंगल राशि परिवर्तन करता है, इसका अन्य राशियों पर बहुत असर पड़ता है। आइए एक- एक करके सभी राशियों के बारे में जानते हैं कि मंगल के राशि परिवर्तन से उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
1. मेष : मेश राशि वालों के लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला होगा। दांपत्य जीवन में समस्या खड़ी हो सकती हैं क्योंकि मंगल ग्रह इस राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। हालांकि जिनका विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिनकी सरकारी नौकरी है उनको समस्या नहीं होगी। इस राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। जिनका साझेदारी का व्यापार है उनके लिए प्रास्थिति अनुकूल रहगी। साथ ही समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
2. वृषभ : इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।मंगल क्यूंकि छठे भाव में गोचर कर रहा है, इसीलिए वृषभ राशि वालों को प्रतिस्पर्धा में चुनौती, ऋण, बीमारी और झगड़े से बचना होगा।दांपत्य जीवन में भी सतर्क रहने की जरूरत है। कार्य स्थल पर टकराव हो सकता है।यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत पर विषेश ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि वालों को चतुराई से आगे बढ़ने होगा।
3. मिथुन : मंगल ग्रह मिथुन राशि के पांचवे भाव में गोचर कर रहा है, जिसकी वजह से संतान, शिक्षा, प्यार और मनोरंजन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जिन्होंने पूर्व में कड़ी मेहनत की होगी उनको लाभ मिलेगा। शत्रु की वजह से कोई खतरा नहीं आएगा। विवाहित लोगों का जीवन सुखमय बीतेगा। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह का योग बनेगा। सरकारी नौकरी करने वाले अपने कार्य में सफल होंगे। इस राशि वालों को वाद-विवाद और झगड़े से बचना होगा। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। खान पान पर नियंत्रण करना होगा। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थी इस समय का लाभ उठाएं।
4. कर्क : कर्क राशि में मंगल का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। इस राशि का चौथा भाव सुख समृद्धि और माता का भाव होता है,इसीलिए इस भाव में मंगल का गोचर करना अच्छा नहीं माना जाता है। हालंकि इस राशि वाले लोग अपने दिमाग से सब कुछ व्यवस्थित कर लेंगे। जिन्होंने कड़ी मेहनत की होगी,उनके लिए यह समय अच्छा साबित होगा। इस समय संपत्ति में निवेश किया जा सकता है। नौकरी करने वाले लोग सफल होंगे। व्यापारियों को भी लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।इस राशि वाले लोगों को अपनी और अपनी मां की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा कुछ बुरा हो सकता है।
5. सिंह : मंगल सिंह राशि के तृतिय भाव में गोचर कर रहा है। इस भाव में गोचर को काफी शुभ माना जाता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। तृतीय भाव में मंगल के गोचर करने की वजह से हर क्षेत्र में विजय की प्राप्ति होगी। भाई बहनों से संबंध और मजबूत करने होंगे। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी की देखभाल करने की जरूरत है। जो लोग लेखन या विपणन के क्षेत्र में हैं उनको सफलता मिलेगी।
6. कन्या : मंगल कन्या राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेगा। द्वितीय भाव संचित धन, कुटुंब, वाणी के लिए जाना जाता है। इस भाव में मंगल का होना अच्छा नहीं माना जाता है। परिवार में वाद विवाद से बचने की जरूरत है।अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें। सेहत पर विशेष ध्यान दें। फ़ालतू के खर्च करने से बचें।
7. तुला : तुला राशि में मंगल प्रथम भाव में गोचर करेगा। यह भाव आत्मा, शरीर और स्वभाव से संबंधित होता है।इस राशि वालों का आत्म विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। जिनमें बुरी आदते हैं उनको नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
8. वृश्चिक : मंगल वृश्चिक राशि के द्वादश भाव में गोचर करेगा। इस राशि वाले लोगों को अपनी सेहत और दांपत्य जीवन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी, वाद-विवाद, मानसिक तनाव जैसी समस्याएं जीवन में आ सकती हैं। परेशानी में पड़ने की वजह से अत्यधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव भी आ सकता है। जो कारोबारी हैं उनके व्यापार में वृद्धि होगी।
9. धनु : मंगल इस राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। इस राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या छात्र हैं, सभी को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भूलकर भी किसी चीज़ में लापरवाही ना बरतें। चिंता से घिरे ना रहे, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। दुर्घटना में छोटी मोटी चोट लग सकती है। कोई भी बुरा काम करने से बचें,जैसे सट्टेबाजी, शराब पीना आदि। परिवार के लोगों से बहस ना करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन हर परिस्थिति में संयम बनाकर रखना होगा।
10. मकर : मंगल मकर राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। इस भाव में मंगल बलशाली होता है। नौकरी या व्यवसाय में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। मामलों को सुलझा पाने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। निेवेश करने से लाभ मिल सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
11. कुंभ : मंगल कुंभ राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह धर्म और भाग्य का भाव होता है। नौकरी और व्यापार करने वालों को उन्नति मिलेगी। इस राशि वालों का झुकाव आध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार से संबंध मजबूत करने की जरूरत है।
12. मीन : मंगल इस राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष, आध्यात्म या शोध से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ गलतियों के कारण अचानक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में सुख बना रहेगा। दुर्घटना से बचने की आवश्यकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं और वाद विवाद से बचें।