मंगल ग्रह (Mars Planet ) 20 जुलाई 2021 को सिंह राशि (Leo) में प्रस्थान करेंगे। मंगल ग्रह इस राशि में 6 सितंबर 2021 तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार जो भी नौ ग्रह होते हैं उनका अपना स्वभाव और अपना अलग-अलग कारक तत्व होता है।
प्रत्येक ग्रह का गोचर राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता। आज की इस भाग -दौड़ भरी ज़िन्दगी में नौकरी और करियर की चिंता सभी को सदैव लगी ही रहती है। ऐसे में ग्रहों का शुभ होना बहुत आवश्यक होता है ताकि आने वाली परेशानियों का निवारण हो सके और सफलता का साथ हमेशा हमारे साथ बना रहे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति का स्थान प्राप्त है। इसके साथ ही मंगल ग्रह को भूमि पुत्र भी कहा जाता है। मंगल ग्रह साहस , भूमि , वीरता, लाल रक्त, युद्ध , सैन्य शक्ति और क्रोध का कारक माना जाता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग बहुत मेधावी, ऊर्जावान और प्रतापी होते हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को वृश्चिक और मेष राशि का स्वामी माना जाता है। इसी के साथ मंगल ग्रह कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। मंगल के सिंह राशि में प्रस्थान करने से इन 4 राशियों को शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं।
वृष राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। और नौकरी में आपकी पद वृद्धि हो सकती है। आपको आपके व्यवसाय में लाभ होगा वह इस अवधि में आपको अच्छा खासा धन लाभ भी हो सकता है। इस समय मैं आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना होगा। बेवजह धन खर्च से बचें।वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है व इसी बीच जीवन साथी से प्यार और तकरार दोनों का अनुभव आपको होगा।
मंगल के गोचर की अवधि में मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ देगा। किसी भी प्रकार की नौकरी और व्यापार के लिए मंगल गोचर की अवधि शुभ है। मिथुन राशि के लोगों के भाग्य में वृद्धि होगी। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा इसी के साथ कार्य क्षेत्र में भी आप की अपार प्रशंसा होगी। समाज में आपका मान और सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मंगल के सिंह में गोचर करने से वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा। समाज में आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी। दौरान आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस समय आपके कार्यक्षेत्र में वाद विवाद हो सकता है तो किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें।
मंगल का सिंह में गोचर कुंभ राशि वाले जातकों के लिए कई शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यापारियों व कारोबारियों को मंगल के गोचर के प्रभाव से मुनाफा होगा। इस बीच आपको धन लाभ होगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।