मंगल और बुध को ज्योतिष शास्त्र में एक ऊर्जावान एवं बुद्धिमान ग्रहों के रुप में जाना गया है. ऎसे में बुध और मंगल का जब भी गोचर बदलाव होता है तो वह एक बहुत ही खास समय रहता है. इस समय पर ग्रहों की शक्ति एवं गुणों में बदलाव एवं प्रभाव देखने को मिलता है. मंगल साहस के देवता है. मंगल की स्थिति किसी भी जातक में ऊर्जा और शक्ति को प्रदान करने वाली मानी गई है. मंगल ग्रह एक पराक्रमी ओर शक्ति का संयुक्त स्वरुप है किसी भी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति बहुत अहम होती है. ग्रहों में बुध ग्रह का अपना एक अलग और विशेष महत्व है. बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि का कारक माना गया है इसलिए बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह के रुप में स्थान पाता है. बुध अपनी मजबूत स्थिति में बुद्धि को उत्तम बनाने का कार्य करता है शुभ विचारों को देने वाला होता है. बुध कमजोर होने पर ये वाणी, विचार व संचार इत्यादि बातों को प्रभावित करता है. प्रत्येक ग्रह का जीवन के अलग-अलग क्षेत्र पर असर होता है ऎसे में बुध ओर मंगल दोनों का अपना स्थान महत्व और विशेषताओं का होता है. ग्रह के कमजोर होने से मनुष्य के जीवन में कई सारी समस्याएं आ जाती हैं. लेकिन अगर कुंडली में ग्रह बलवान हो तो कई सारी खुशियों की भी प्राप्ति संभव हो पाती है. तो आइए जानते हैं मंगल और बुध का योग कैसे देगा अपना प्रभाव :-
मेष राशि के लोगों के लिए गोचर में अभी मंगल-बुध इस समय पर छठे घर पर गोचरस्थ होंगे. ऎसे में आप के काम का क्षेत्र और व्यस्तता अधिक रह सकती है. इस समय फैसले लेने में भी आप काफी सजग दिखाई देंगे. ऊर्जा बनी रहेगी और सामाजिक रुप से आप सभी के मध्य अनुकूल स्थिति को बनाने की कोशिशों में लगे रह सकते हैं.
वृष राशि के लोगों के लिए मंगल-बुध का गोचर प्रेम संबंधों, शिक्षा व जीवन की अन्य बातों पर सीधे प्रभाव डालने वाला होगा. भागदौड़ की अधिकता के चलते स्वयं के लिए समय न निकाल पाएं. कार्य क्षेत्र एवं परिवार के मध्य सामंजस्य बनाने में कमी रह सकती है. किसी न किसी रुप में अभी आप खुद को अधिक व्यस्त भी पा सकते हैं. आपके लिए इस समय का गोचर लाभ की प्राप्ति के अच्छे योग बनाता है. इस समय पर प्रेम संबंध भी मजबूती को पाने के लिए समय का सही उपयोग करें ओर साथी के साथ अपने विचरओं को साझा करना भी अच्छा होगा.
मंगल-बुध ग्रह युति का प्रभाव आपकी कार्यक्षमता को बढ.अने वाला होगा. आप अपने साहस व बौद्धिकता द्वारा फैसले लेने की ओर अग्रसर होंगे. शिक्षार्थियों के लिए नए अवसर देने वाला होगा लेकिन इस समय पर एकाग्रता की कमी भी परेशान कर सकती है. व्यर्थ के मुद्दों से बचना उचित होगा. प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है लेकिन विजय प्राप्ति का योग भी अच्छा है. इस समय पर आपका दबदबा अधिक रह सकता है. ऊर्जा बनी रहेगी और सामाजिक रुप से आप सभी के मध्य अनुकूल स्थिति को पाएंगे.
मंगल बुध युति का प्रभाव कर्क राशि वालों को अपने काम में आगे बढ़ने के नए अवसर देने वाला हो सकता है. ये समय बाहरी संपर्क से अधिक आप जुड़ सकते हैं. आनलाईन से जुड़े कामों को कर सकते हैं. नए स्थानों से जुड़ने की भी इच्छा अधिक रह सकती है. संबंधों को लेकर आप काफी सजग होंगे कुछ नए रिश्ते जीवन में प्रवेश कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. घर पर किसी मेहमान के आगमन से चहल पहल बनी रह सकती है. फैसले लेने में भी काफी सजग दिखाई देंगे.
मंगल-बुध युति का प्रभाव सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होगा. इस समय पर काम में तेजी ओर सफलत अपाने के मौके भी दिखाई देंगे. समय आर्थिक और पारिवारिक स्थितियों पर आप सोच विचर से आगे बढ़ना चाहेंगे. लोगों के मध्य आपका रुतबा भी बढ़ सकता है. मेहनत बढ़ेगी लेकिन साथ में नेतृत्व की योग्यता भी आपको मिलेगी. इस समय पर आप के बोलचाल में कुछ क्रोध भी रह सकता है. लोगों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद से बचना ही उचित होगा. काम-काज में ध्यान बनाए रखने से ही अच्छे लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है.
मंगल और बुध का युति संबंध काफी बातों पर असर डालने वाला होगा. कन्या राशि वालों के लिए इस समय मंगल-बुध इन्ही की राशि पर गोचर करने वाले हैं इस कारण स्वभाव में बदलाव बेचैनी अधिक होगी. काम काज में कुछ न कुछ बदलाव करने का भी विचार आपके मन में लगातार बना रह सकता है. परिश्रम व उचित सोच विचार द्वारा लाभ प्राप्ति के मौके उभरेंगे.
मंगल-बुध युति का प्रभाव तुला राशि वालों के लिए इस समय पर कई मामलों पर सावधानी से आगे बढ़ने की स्थिति को दर्शाता है. नए काम का आरंभ भी हो सकता है. खर्चों की अधिकता आपको परेशानी दे सकती है. इस समय पर प्रतिस्पर्धा का प्रभाव आप के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. प्रेम संबंधों के लिए समय आपको सावधानी बनाए रखती है. आप को इस समय के दौरान नए लोगों का साथ मिल सकता है.
मंगल-बुध का युति संबंध नए अवसर और नया माहौल देने वाला होगा. वृश्चिक राशि वालों को इस समय लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं. कुछ नवीन चीजों से जुड़ने का मौका भी आपके पास होगा. इस समय पर रिश्तों में मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा. प्यार में आप सफलता पा सकते हैं. छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, कला व रचनात्मकता अच्छी रहेगी.
धनु राशि वालों के लिए बुध और मंगल युति का प्रभाव कई क्षेत्रों पर असर डालने वाला होगा. इस समय पर प्रयास बने रह सकते हैं. संपति इत्यादि के मामलों में काफी चीजें आप के आस-पास महत्वपूर्ण हो सकती हैं. कर्म क्षेत्र पर बुध-मंगल का प्रभाव नए रास्ते खोलने वाला होगा. नवीनता का समावेश होगा और घरेलू जीवन में भी व्यस्तता अधिक रह सकती है. इस समय पर काम के स्थान पर सभी को साथ मे लेकर चलने में आप बेहतर रह सकते हैं.
मकर राशि के लिए बुध-मंगल का संबंध लोगों का कुछ सहयोग मिल सकता है. अभी के समय पर मेहनत अधिक रहेगी और लाभ उस अनुरुप न मिल पाए लेकिन धीरे धीरे चीजों को गति मिलेगी. आर्थिक रूप से, कुछ लाभ परिवार की ओर से भी मिल सकता है,.किसी संबंध का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है. बाहरी स्रोतों से लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है. रिश्ते मजबूती को पाएंगे, प्रेम में नए संबंध विकसित होंगे. यात्राओं का समय भी बना हुआ है.
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल बुध का युति प्रभाव भावनात्मक रुप से आपको प्रभवैत करेगा ओर वैचारिक बदलावों को रोक पाना आसान नहीं होगा. मिश्रित प्रभाव सामने आ सकते हैं. अचानक से धन लाभ हो सकता है लेकिन परिवार के लिए खर्च भी अधिक होगा. पैतृक संपति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है. कुछ नए लोगों के साथ आप काम का विचार बना सकते हैं. आर्थिक रुप से खुद को मजबूत बना कर रखने की आवश्यकता होगी.
इस समय मीन राशि वालों को अपने काम एवं नई चीजों से जुड़ने की कोशिशें अधिक रह सकती हैं. संबंधों और लोगों के मध्य स्थिति को संभालने की आवश्यकता होगी. कुछ मामलों में घरेलू जीवन में किसी न किसी कारण से कुछ विवाद भी देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से पेट के नीचले हिस्से से जुड़े रोग अधिक परेशानी दे सकते हैं खान-पान को संतुलित बनाए रखने की आवश्यकता होगी.