बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर अनुकूल माना जाता है. इस समय पर बुध और सूर्य दोनों ही पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे. दोनों ग्रहों की स्थिति का उनके अनुरुप व्यक्ति पर असर भी देखने को मिलेगा. भारतीय वैदिक शास्त्र व नक्षत्र ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का नक्षत्रों के राजा पुष्य के साथ संबंध एक प्रकार की राजयोगकारी स्थिति भी होती है क्योंकि बुध भी राजकुमार की उपाधी को पाते हैं अत: दो राज तत्वों का एक साथ आना समृद्धि के क्षेत्र में अनुकूल हो सकता है. इस स्थिति में बुध के पुष्य नक्षत्र में विद्यमान होने से शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल अवसर दिखाई देंगे. बौद्धिकता में निखार भी होगा और नई चीजों पर शोद्ध से जुड़े काम भी आगे बड़ सकेंगे. इस समय पर यह अवधि बुधपुष्य के नाम से भी जानी जाएगी. इस दृष्टि से संपूर्ण स`मय पर जब तक बुध, पुष्य नक्षत्र में गोचरस्थ होंगे उन पर नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. इस गोचर के समय बुध को सूर्य का साथ मिलेगा. सूर्य और बुध की युति को शुभ ही माना गया है, इस प्रकार तीन महत्वपूर्ण योग का प्रभाव इस समय बना रहने वाला है. ये समय काम काज के लिए नवीनता लाने वाला होगा नए लोगों के साथ लाभ के अवसर मिलेंगे ओर संपर्क से जुड़े कामों में तेजी आएगी.
आईये जानें कैसा रहेगा बुध के पुष्य नक्षत्र का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि वाओं के लिए विरोधियों की ओर से थोड़ी शांति देखने को मिलेगी. काम में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. प्यार और परिवार इन स्थानों पर सकारात्मक माहौल मिल सकता है. कुछ नए दोस्तों का साथ मिलने से आप अपने अधूरे कामों को जल्द से कर पाएंगे.
वृष राशि वालों के लिए काम को लेकर थोड़ी व्यस्तता हो सकती है, इस समय पर काम सही से न पूरे हो पाएं ऎसे में अचानक से किसी का सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा. कुछ नई चीजों की खरीद बनी रहने वाली है. आस पास के लोगों के साथ आप नई चीजों के बारे में अधिक जिज्ञासु दिखाई देंगे.
मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ की स्थिति बनती है. कुछ वस्तुओं की प्राप्ति का भी योग है. इस समय परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में भी जुड़ने का अच्छा अवसर होगा. यात्राओं के मौके मिलेंगे. स्वास्थ्य में मौसम के बदलाव का असर कुछ परेशानी दे सकता है, इसलिए ध्यान बना कर रखें.
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय अपने काम में तरक्की का मौका लाने वाला होगा. इस समय पर छात्रों को मेहनत थोड़ी सी अधिक करनी होगी लेकिन परिणाम बेहतर मिल सकते हैं. सरकार की ओर से कुछ नए कामों को करने का अवसर आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर बनने का मौका देगा.
सिंह राशि के लोगों के लिए आगे बढ़ने के अच्छे मौके होंगे. अपने आस-पास के लोगों के लिए भी आप एक बेहतर साथी बन सकते हैं. इस समय पर सरकार की ओर से कुछ लाभ या बोनस इत्यादि भी मिल सकता है. बच्चों के साथ आप उनकी पढ़ाई और अन्य बातों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं.
कन्या राशि के जातकों को अपने दोस्तों और परिवार की ओर से कोई वस्तु या उपहार इत्यादि की प्राप्ति हो सकती है. इस समय आपके धार्मिक यात्राओं पर जाने के मौके होंगे. लीगली मुद्दों में आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं. कुछ नए लोगों के साथ मुलाकातें आने वाले समय के लिए फायदे का सौदा होंगी.
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय धनार्जन के नए मौके लाने वाला होगा. इस समय आप अपनी बेहतर काम की शैली से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं. खर्च अधिक रहने वाले हैं लेकिन निर्वाह योग्य आय के साधन बने रहने से राहत भी बनी रहने वाली है.
वृश्चिक राशि वालों के लिए काम और परिवार दोनों के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आपके अपनों का सहयोग इसमें काम करने वाला होगा. आप अपने अधिकार्यों को अपनी ओर से अच्छे परिणाम दिखा सकते हैं. कुछ बाहरी लोगों के साथ लाभ के मौके मिलेंगे लेकिन संभल कर काम करने की सलाह भी दि जाती है.
धनु राशि के लोगों को इस समय अपने काम में नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. इस समय पर अपने लिए आपके पास अधिक समय न हो ऎसे में स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. अपने खान पान को सही रखें ओर बुरी आदतों से खुद को बचा कर रखना होगा.
मकर राशि के लोगों को अपने लिए काम में वृद्धि के मौके मिलेंगे लेकिन सफलता में किसी मित्र का सहयोग बहुत सहायक होगा. दांपत्य जीवन में जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी. ट्रैवलिंग का अवसर मिलेगा और इस समय नए मित्र भी बनेंगे.
कुंभ राशि वालों के लिए ये समय नए स्थानों पर जाने का अवसर होगा और साथ में मेल-जोल के मौके भी मिलेंगे. ये समय एक्स्पोलर करने का हो सकता है इसलिए अपनी प्रतिभा को सामने ले कर आएं. परिवार में भाई बंधुओं की ओर से प्यर ओर सहयोग काम आएगा.
मीन राशि वालों को अपने काम में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है. कुछ बाहरी काम काज भी आपके लिए लाभदक हो सकते हैं.घर पर लोगों आवागमन होने से चहल पहल का माहौल भी होगा. प्यार के मामले में आप कुछ लकी रह सकते हैं ओर नए रिश्तों में खुद को देख पाएंगे.