आदि शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 07 अक्टूबर दिन गुरुवार से हीं हों चुका है, यह साल आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना या घट स्थापना से नवरात्रि का विधिपूर्वक प्रारंभ होता हैं और पहले दिन मां दुर्गा के शैल पुत्री स्वरुप की आराधना की जाती हैं, इस दिन से नौ दिन का व्रत भी रखा जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। इस दौरान पड़ने वाले नवरात्रों में माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करके उन्हे प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। पुरी निष्ठावान से मां की भक्ति में लग जाता हैं, पूरे रिति रिवाज को धन्यान में रखकर पुजा की जाती हैं, धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है अगर इस नवरात्रि में अगर आप मां की पूजा मुहूर्त और अपने रहन सहन को ध्यान में रख कर करें तो यह अच्छे होते हैं। वहीं इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ रंग निर्धारित होते हैं। माता के भक्त नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद शुभ मानते हैं। इन नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर माता की भक्ति करने का अलग महत्व बताया जाता है। आइए जानते हैं किस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करने से मां अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।
• शैलपुत्री - इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना होती है. इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है.नवरात्रि उत्सव के दौरान माँ दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों का सम्मान एवं पूजा की जाती है।, शैल का अर्थ है शिखर भी होता हैं , शास्त्रों में शैलपुत्री को पर्वत (शिखर) की बेटी के नाम से जाना जाता है।आमतौर पर यह समझा जाता है कि देवी शैलपुत्री कैलाश पर्वत की पुत्री है। लेकिन यह बहुत ही निम्न स्तर की सोच है। किन्तु इसका योग के मार्ग पर वास्तविक अर्थ है-
चेतना का सर्वोच्चतम स्थान.
• नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. इस दिन हरे रंग के कपड़ों को पहनने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है.
भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया। उन्हें त्याग और तपस्या की देवी माना जाता है।
इस बार नवरात्रि में दो तिथियां एक साथ पड़ रही है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा और चतुर्थी को मां कूष्मांडा की पूजा होगी. इसलिए इस दिन भूरे रंग और नारंगी के कपड़े पहनने से मां का आशीर्वाद मिलता है.मां के माथे पर घंटे के आकार में अर्धचंद्र है। जिसके चलते इनका यह नाम पड़ा मां का यह रूप बहुत शांतिदायक है। इनके पूजन से मन को शांति की प्राप्ति होती है। ये भक्त को निर्भय कर देती हैं। देवी का स्मरण जीवन का कल्याण करता है।
नवरात्रि के चौथे दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना होती है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए.स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं।
नवरात्रि के पांचवे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी. इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. मां कात्यायनी को लाल रंग बहुत प्रिय है.
नौ देवियों में कात्यायनी मां दुर्गा का यहअवतार हैं। देवी का यह स्वरूप करुणामयी है। देवी पुराण के अनुसार कात्यायन ऋषि के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी के नाम से जाना जाता है।
नवरात्रि के छठे दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना होती है. इस दिन नीले रंग की कपड़े पहनकर पूजा करना से देवी मां प्रसन्न होती है.मां कालरात्रि के पूरे शरीर का रंग एक अंधकार की तरह है, इसलिये शरीर काला रहता है। इनके सिर के बाल हमेशा खुले रहते हैं।