7 अक्टूबर से शुरु होने वाले शारदीय नवरात्र पर देवी के समस्त रुपों की महिमा ओर दर्शन का संपूर्ण लाभ पाने के लिए हर रुप की विशेष तरह से पूजा उपासना करना अत्यंत आवश्यक कार्य होता है, शारदीय नवरात्रे व्रत-उपवासएव साधना के लिए विशेष समय को दर्शाते हैं. इस समय पर देवी के नौ रुपों को पूजा जाता है और माता के सभी रुपों के निमित्त होने वाले हर प्रकार के अनुष्ठान इत्यादि का अलग-ालग प्रभाव भी देखने को मिलता है. शारदीय नवरात्रों को संपूर्ण भातवर्ष में बहुत ही उत्साह द्वारा मनाया जाता है. इस समय पर देश के अलग अलग क्षेत्रों में परम्परागत रुप से पूजा पाठ आयोजन संपन्न होते हैं इसी समय पर रामलीला का भी आयोजन किया जाता है इसके साथ ही दुर्गा पंडालों को लगाया जाता है. बडे उत्साह और धार्मिक निष्ठा से मनाया जाने वाला ये पर्व कई तर्ह से लोगों को करीब लाता है. शारदीय नवरात्रि के दिन का धार्मिक, आध्यात्मिक, नैतिक व सांसारिक हर प्रकार से महत्व है. माता के भक्त इन नौ दिनों में माता के नौ रुपों की पूजा करते है. इसलिये इन्हें नवरात्रा के नाम से भी जाना जाता है. आईये जाने माता के सभी रुपों को विस्तार से ओर कैसे प्राप्त होती है माता की कृपा हम सभी को.
शारदीय नवरात्रों के पहले दिन माता के प्रथम रुप शैलपुत्री का पूजन किया जाता है. इस दिन कलश की स्थापना की जाती है. शास्त्रों के अनुसार उपवासों का प्रारम्भ करने के लिये कलश स्थापना करने के साथ ही देवी के पूजन का अनुष्ठान आरंभ होता है. मात अका ये प्रथम रुप सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है.
शारदीय नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है. द्वितीया तिथि के उपवास के दिन देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना उत्तम फलदायी मानी जाती है. माता ब्रह्माचारिणी का रुप उनके नाम के अनुसार ही तपस्विनी जैसा है. माता ब्रह्माचारिणी सभी प्रकार के शुभ फलों एवं आशीर्वाद को प्रदान करने वाली होती हैं.
शारदीय नवरात्रों के तीसरे दिन देवी चन्द्रघंटा रुप की पूजा की जाती है. देवी चन्द्रघंटा सभी की बाधाओं, संकटों को दुर करने वाली माता है. इनका स्वरुप चंद्र के समान शांति प्रदान करने जैसा होता है. यह रुप मानसिक अशांति व कष्ट को दूर करने वाला होता है. माता चन्द्रघंटा को आध्यात्मिक और आत्मिक शक्तियों को प्रदान करने वाली देवी माना गया है और इस दिन इनकी पूजा सभी शक्तियों को प्रदान करती है.
शारदीय नवरात्रों के चौथे दिन देवी कूष्मांडा का पूजन किया जाता है. है. माता कुष्मांडा आष्ठ भुजाओं वाली है. माता का ये रुप सभी प्रकार की सिद्धियां को प्रदान करने वाला माना गया है. इस दिन सभी प्रकार की शक्ति ओर भक्ति का वरदान प्राप्त होता है. ये रुप सभी प्रकार के कष्ट, रोग, शोक का नाश करने वाला होता है.
शारदीय नवरात्रों के पांचवे दिन माता स्कन्द देवी की पूजा की जाती है. देवी स्कंद का पूजन अत्यंत फलदायी होता है. यह संतान के सुख ओर वंश वृद्धि हेतु उत्तम होता है. जो भक्त माता के इस स्वरुप की पूजा करते है, मां उसे अपने पुत्र के समान स्नेह करती है. देवी की कृ्पा से भक्तों की मुराद पूरी होती है तथा घर में सुख, शान्ति प्राप्त होती है.
शारदीय नवरात्रों के छठे दिन पर देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है. ऋषि कात्यायन के घर जन्म लेने के कारण इनका नाम कात्यायनी पडा. इनकी पूजा करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. निस्वार्थ भाव से माता की इस दिन पूजा करने से निर्बल भी बलवान बनता है. शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है.
शारदीय नवरात्रों के सातवें दिन माता कालरात्रि का पूजन होता है. मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. सभी प्रकार की शक्तियों को प्रदान करने वाली एव्म तंत्र की सिद्धि हेतु उत्तम होती है. दुर्गा पूजा मे सप्तमी तिथि को काफी महत्व दिया गया है. इस दिन से भक्त जनों के लिये देवी मां का द्वारा खुल जाता है तथा समस्त सिद्धियों को पाने का मार्ग सुलभ होता है.
शारदीय नवरात्रों के आठवें दिन महागौरी का पूजन किया जाता है. माता का यह रुप शुभ फलों को प्रदान करने वाला त्यंत निर्मल स्वरुप होता है. यह रुप सौभाग्य को प्रदान करने वाला माना गया है. माता के इस रुप की पूजा करने से जीवन सुखमय रहता है. माता अपने भक्तों को अक्षय आनन्द ओर तेज प्रदान करती है.
शारदीय नवरात्रों के नवें दिन देवी सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है. भक्तों का कल्याण करने के लिये माता नौ रुपों में प्रकट हुई. माता सिद्धिदात्री अपने नाम के अनुरुप सिद्धियों को प्रदान करने वाली होती है. देवी अपने भक्तों को ऋद्धि व सिद्धि प्रदान करती है. माता के इन नौ रुपों की पूजा द्वारा भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं.