इस बार शारदीय नवरात्रि गुरुवार 7 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर तक चलेगी । नवरात्रों में प्रत्येक दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है तथा पूजा करने से अलग-अलग फल की प्राप्ति भी होती है। शास्त्रों के अनुसार मां भगवती ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के धूप में सृष्टि का सृजन पालन और संहार करती है। मां भगवती ने भगवान श्री शंकर के कहने पर रक्तबीज, शुभ निशुंभ ,मधु कैटभ आदि दानवों का संहार किया। इन दानवों का संहार करने के लिए मां भगवती अर्थात मां पार्वती ने अनेक रूप धारण किए किंतु नवरात्रों के समय मां भगवती के अर्थात मां दुर्गा के मुख्य नौ सब रूपों की पूजा व अर्चना की जाती है। नवरात्रों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है मां के नौ रूपों की पूजा करने से हमें बल, बुद्धि ,ऐश्वर्या, सुख, स्वास्थ्य, अभिजीत ,दौलत, निर्भीकता और सम्पनता प्राप्त होती है। मां के इन नौ रूपों की पूजा करके हम अपनी जिंदगी में जितनी तरह की समस्याएं हैं उनका समाधान पा सकते हैं। नवरात्रि के हर एक दिन किस देवी की पूजा करनी है वह पूजा करने से क्या फल प्राप्त होंगे। धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में हर किसी पर माता के एक विशेष रूप का पूजन किया जाता है और कौन सी देवी की पूजा करें और क्या भोग लगाएं।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। श्री मार्कंडेय पुराण के अनुसार देविका यह नाम हिमालय के यहां जन्म लेने से पड़ा। हमारी शक्ति, दृढ़ता ,आधार व अस्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग का प्रतीक भी माना जाता है। मां शैलपुत्री की पूजा में शक्ति प्राप्ति के लिए चाहिए। मां शैलपुत्री देवी पार्वती का ही रूप है जो पूजा करने से शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती है और अपने भक्तों को उनकी इच्छा अनुसार फल देती है। प्रथम नवरात्रि के दिन प्रतिपदा यानी पहले दिन माता कोहली का भोग लगाएं तथा उस का दान करें इस उपाय से रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा शरीर निरोगी होता है।
नवरात्रि के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान श्री शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों वर्षो घोर तपस्या करी थी। मां ब्रह्मचारिणी माता ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही सभी मनोवांछित कार्य भी पूर्ण होते हैं। ब्रह्मचारिणी माता हमें जीवन में संदेश देती है। बिना कठोर परिश्रम सफलता प्राप्त करना असंभव है। इनकी पूजा करने से सर्वसिद्धि और विजय प्राप्त होती है।
मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के दूसरे दिन माता को शक्कर का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। इससे साधक को लंबी उम्र प्राप्त होती है।
नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा माता की पूजा की जाती है। चंद्रघंटा माता की सवारी बाघ है। शास्त्रों के अनुसार चंद्रघंटा माता को चंद्रघंटा इसलिए कहा जाता है क्योंकि चंद्रघंटा माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। मां चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों को आरोग्य, चिरायु ,सुखी और संपन्न होने का फल प्राप्त होता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश कर दिया था चंद्रघंटा माता की पूजा करने से सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि के तीसरे दिन तृतीया तिथि को माता को दूध चढ़ाएं तथा इसका दान करें ऐसा करने से सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है।