इस वर्ष 7 अक्टूबर 2021 से नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसी क्रम में दशमी के दिन अर्थात 15 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस नौ दिन के पर्व में मां दुर्गा के नौ विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाएगी। ये पर्व अश्विन मास के शुक्लपक्ष से शुरू होता है एवं नौ दिन तक मनाया जाता है। इसे शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है। ये पर्व भारत के साथ कई देशों में मनाया जाता है। भक्त माता की मूर्ति स्थापना करते हैं कलश की स्थापना करते हैं पूरे पर्व में सभी स्वरूपों की पूजा होती है। यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर दिन को एक विशेष रंग को शुभ माना जाता है एवं उस रंग के कपड़े पहने जाते हैं। यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है यह पहली बार चैत्र मास में शुक्लपक्ष प्रतिपदा से एवं दूसरी बार आश्विन मास में शुक्लपक्ष प्रतिपदा से नौ दिन तक चलता है। इस दौरान भक्तिपूर्वक माता की आराधना एवं रखे गए व्रतों से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है एवं शरीर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है। शारदीय नवरात्रि के बाद मौसम का जो बदलाव होता है शारीरिक रूप से व्यक्ति उसे सहने में सक्षम बनता है। यदि सहृदय माता की भक्ति की जाए तो मां अपने भक्तों के कष्टों को समाप्त कर देती हैं। आइये जानते हैं इस बार माता की सवारी क्या होगी।
इस नवरात्रि माता की सवारी पालकी होगी। शास्त्रों में कहा गया है यदि नवरात्रि की शुरुआत का दिन रविवार एवं सोमवार हो तो माता की सवारी हाथी होता है। यदि पर्व का आरंभ शनिवार एवं मंगलवार हो तो माता का वह घोड़ा होता है। यदि पर्व की शुरुआत बुधवार से हो तो माता की सवारी नाव होती है। यदि इस पर्व का आरम्भ शुक्रवार एवं बृहस्पतिवार हो तो माता पालकी पर सवार होकर आती हैं। हर वाहन का विशेष महत्व है। इस सवारी को ज्यादा शुभ नही माना गया है लेकिन माता की भक्ति सहृदय की जाए तो कोई विघ्न आपका कुछ नही बिगाड़ सकता है। पालकी की सवारी होना देश दुनिया को प्रभावित करेगा, लोग बीमारियों से घिर सकते हैं। महामारी का प्रभाव बढ़ सकता है, देश दुनिया की राजनीति प्रभावित हो सकती है। जो व्यक्ति माता की आराधना दिल से करेगा वो इस प्रभाव से बच सकता है।
माता का चाहिए आशीर्वाद तो इन बातों का रखना होगा ध्यान
. इस पर्व के दौरान शुद्ध भोजन खाना चाहिए। मांस मदिरा का त्याग कर देना चाहिए। सादा जीवन व्यतीत करने के साथ माता की भक्ति करनी चाहिए।
. यदि नवरात्रि के व्रत रखे हैं तो बाल, दाढ़ी, नाखून नही काटने चाहिए। यह सभी कार्य नवरात्रि के बाद करना चाहिए।
. धार्मिक रूप से माना गया है कि इस पर्व में माता का वास पृथ्वी पर होता है तो सच्चे दिल से भक्ति करें माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रतिदिन दुर्गा चालीसा एवं दुर्गा सप्तशती पढ़ें।
. काले कपड़े पहन कर पूजा कतई न करें। पूजा के दौरान यह रंग अशुभ माना गया है। लाल, पीले रंग के वस्त्र ही पहने।
. दिन में प्रसन्न रहें, दिन में न सोकर रात में नींद पूरी करें। व्रत के दौरान शारीरिक रूप से अपना ध्यान रखें।
. यदि घर में कलश रखा हो तो घर में हमेशा परिवार का एक सदस्य जरूर रहना चाहिए। कलश वाले कमरे को पवित्र रखना चाहिए जिससे माता को प्रसन्न किया जा सके।
. इस अवधि में अपशब्दों का प्रयोग न करें, जीवन में ब्रह्मचर्य का पालन करें। स्त्रियों का सम्मान करें, घर में बड़े बुजुर्गों का आदर करें। जो व्यक्ति दूसरों का आदर करता है भगवान की कृपा सदैव उस पर बनी रहती है।