नवरात्रि का आगमन हो चुका हैं, इस बार की नवरात्रि हिंदू पंचांग के मुताबिक 7 अक्टूबर से नवरात्रि (Navratri 2021) शुरू हो जाएगी. 14 अक्टूबर को महानवमी (Maha Navami) मनाई जाएगी और 15 अक्टूबर को दशहरे (Dussehra 2021) का त्योहार मनाया जाएगा. इस नौ दिनों तक चलने वालीं पुजा दौरान हर कोई सच्चे मन से मां की पुजा करते हैं। लेकिन इस पुजा की कुछ खास चीज है जो आपको ध्यान रखनी चाहिए अगर रखते हैं तो यह नवरात्रि आपके लिए फलदायक साबित होगा। नवरात्र के पूजन में देवी मां पर चढ़ने वाले फूलों का खास महत्व है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो देवी मां के प्रिय पुष्प गुड़हल को चढ़ाने से वे भक्तों पर अपनी असीम अनुकंपा बरसाती हैं। ज्योतिषाचार्य पं. दीपक पाण्डेय के अनुसार देवी पुराण में मां दुर्गा पर गुड़हल का पुष्प चढ़ाना उसी तरह हितकारी है, जिस तरह से महाकाल पर बेलपत्र का चढ़ना। ऐसे में नवरात्र का समय मां को प्रसन्न कर कुण्डली के दोष को दूर करने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय ग्रह, नक्षत्र और तारामण्डल की स्थितियों का लाभ उठाते हुए सिर्फ एक फूल को उसकी संख्या के आधार पर माला बनाकर मां दुर्गा को पहनाने भर से कुण्डली में व्याप्त दोषों को दूर किया जा सकता है। आएं आपको बताते हैं नवरात्रि के दौरान कौन सा फुल चढ़ना चाहिए। और इस बार का शुभ मुहूर्त कब हैं, किस दिन किस देवी की पुजा हैं , आएं इस लेख के जरिए जानते हैं।
• मान्यता है कि मां गौरी और शैलपुत्री को सफेद एवं लाल रंग के पुष्प अतिप्रिय हैं. ऐसे में नवरात्रि में पूजा करते समय मां गौरी और शैलपुत्री को हमेशा सफेद अथवा लाल रंग के पुष्प ही चढ़ाएं. सुहागन स्त्रियों एवं कुंवारी कन्याओं को माता की पूजा हमेशा लाल रंग के पुष्प से ही करनी चाहिए
• शक्ति की साधना करते समय जब आप मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें तो उन्हें शीघ्र ही प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के पुष्प ही चढ़ाएं. मान्यता है कि मां दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अत्यंत प्रिय है. ऐसे में आप दुर्गा देवी की पूजा में उन्हें शीघ्र ही प्रसन्न करने के लिए लाल गुलाब या लाल गुड़हल का पुष्प या फिर इसकी माला अवश्य चढ़ाएं. माता की पूजा का यह उपाय करने से आपकी सभी आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी.
• नवरात्रि में मां काली एवं कालरात्रि की पूजा में उनका प्रिय फूल गुड़हल जरूर चढ़ाएं. मां काली का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि में पूजा करते समय 108 लाल गुड़हल का पुष्प अर्पित करें. पुष्प से जुड़ा पूजा का यह उपाय करने से माता शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त की मनोकामना को शीघ्र ही पूरा करती हैं.
• नवरात्रि के दौर अगर मां सरस्वती को पीले सफेद ऱंग की फुल चढ़ना चाहिए मान्यता है कि माता सरस्वती को पूजा में पीले या सफेद रंग के पुष्प अत्यंत पसंद हैं. ऐसे में शांत और सौम्य सी दिखने वाली देवी सरस्वती से ज्ञान का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा में सफेद अथवा पीले रंग का ही फूल चढ़ाएं. इसके लिए आप चाहें तो सफेद गुलाब, सफेद कनेर, चम्पा एवं गेंदे का पुष्प माता को अर्पित कर सकते हैं. मां सरस्वती की पूजा से जुड़ा यह उपाय करने से ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता बढ़ती है. मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को भी यह फूल पसंद है.
• इस बार नवरात्रि की शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें. 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है. इसी समय घटस्थापना करने से नवरात्रि फलदायी होते हैं.
- : शारदीय नवरात्रि की तिथियां (Shardiya Navratri 2021 Date):
(1) पहला दिन 7 अक्टूबर 2021: मां शैलपुत्री की पूजा
(2) दूसरा दिन 8 अक्टूबर 2021: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
(3) तीसरा दिन 9 अक्टूबर 2021: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
(4) चौथा दिन 10 अक्टूबर 2021: मां स्कंदमाता की पूजा
(5) पांचवां दिन 11 अक्टूबर 2021: मां कात्यायनी की पूजा
(6) छठवां दिन 12 अक्टूबर 2021: मां कालरात्रि की पूजा
(7) सातवां दिन 13 अक्टूबर 2021: मां महागौरी की पूजा
(8)आठवां दिन 14 अक्टूबर 2021: मां सिद्धिदात्री की पूजा