इस साल नवंबर का महीना खास रहने वाला है। इस माह की शुरुवात में ही दीपावली और छठ जैसा महापर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद इस महीने 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सबसे पहले बुध ग्रह 2 बार अपना राशि परिवर्तन करेंगे। बुध ग्रह का पहला राशि परिवर्तन महीने की शुरुवात में 2 नवंबर को हुआ है, जहां पर बुध ग्रह ने कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश किया है। इसके बाद 21 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, कानून, लेखन, वाणिज्य, तर्क शास्त्र आदि का कारक माना जाता है। इसीलिए बुध के राशि परिवर्तन से व्यापारियों और विद्यार्थियों के जिंदगी में भारी बदलाव आ सकते हैं।इस महीने दूसरा ग्रह जो अपना राशि परिवर्तन करने जा रहा है, वो है सूर्य। सूर्य ग्रह 16 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि को सूर्य का मित्र भी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक बताया गया है। इस दौरान सूर्य का एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करना राजनीति और सरकारी क्षेत्रों में जुड़े लोगों के लिए अच्छा साबित होगा। सूर्य ग्रह के बारे में मान्यता है कि वो संजीवनी जैसा फल देते हैं।इसके बाद तीसरा और अंतिम ग्रह जो इस महीने राशि परिवर्तन करेगा, वो है गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह। गुरु ग्रह 20 नवंबर को अपना राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन गुरु मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।बृहस्पति या गुरु ग्रह को ज्योतिषियों, अध्यापकों, लेखकों जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का कारक माना जाता है। गुरु के कृपा से आपका भाग्योदय हो सकता है। इस दौरान परिवार और कैरियर में शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं।
इन तीनों ग्रहों यानी बुध, सूर्य और गुरु के राशि परिवर्तन से मुख्यत: 4 राशि सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। इन चार राशियों की किस्मत खुल सकती है और इनकी खुशियों में चार चांद लग सकते हैं। आइए जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में विस्तृत रूप से। जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली
मेष ( Aries ) : इस महीने मेष राशि वाले के जीवन में खुशहाली रहेगी। आपको हर प्रकार की चिंता से मुक्ति मिलेगी। नौकरी और व्यापार करने वालों को फायदा होगा। कैरियर में सफलता मिल सकती है। 20 नवंबर को जो राशि परिवर्तन होने जा रहा है उसके अनुसार बृहस्पति आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में पहुंच जाएंगे। इससे आपके आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार से सुख प्राप्त होगा। इस दौरान किसी भी लेन देन और वाद विवाद से बचें। आपके धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा।
कर्क ( Cancer ) : कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। अगर आप अपने मन में किसी कार्य को करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है। आपकी स्थिति में सुधार होगा। पारिवार की उलझनें खत्म होंगी। आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। 20 नंवबर के राशि परिवर्तन के अनुसार बृहस्पति आपके अष्टम भाव में प्रवेश करने वाला है। भाग्य के साथ में कमी हो सकती है। हालंकि बुध के राशि परिवर्तन से आपको सुख प्राप्त होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से शिक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या ( Virgo ) : बुध का पहला राशि परिवर्तन कन्या राशि के द्वितीय भाव में होगा और दूसरी बार राशि परिवर्तन तृतीय भाव में करेगा। सूर्य भी आपके तृतीय भाव में गोचर करेगा। आपके धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। नए नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा हैं तो ज़िम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार में फायदा हो सकता है। कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। बच्चों पर विशेष ध्यान दें। बृहस्पति आपके छठे भाव में गोचर करेगा, इसीलिए सावधान रहने की जरूरत है।
मकर ( Capricorn ) : नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। छात्रों को भी अच्छे लाभ मिलेंगे।मानसिक रूप से सुखी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 20 नवंबर के बाद जब बृहस्पति कुंभ राशि में होंगे,तब आपको सतर्क रहना होगा। 22 नवंबर के बाद कैरियर में तरक्की मिल सकती है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। आपके तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके