नवम्बर महीने में बुध, सूर्य और बृहस्पति ग्रह के गोचर की स्थिति बनती नजर आ रही है जिस के अनुसार 5 ऐसी राशियांहैं जिन्हें काफी संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। जिसके तहत उन्हें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, खर्चों पर लगाम लगानी होगी व किसी भी प्रकार के जोखिम को उठाने के पूर्व कई बार सोचना होगा। साथ ही उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना रहेगी। किसी करीबी से धोखा मिलने से आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। ये दिन आपके धैर्य की परीक्षा लेने वाला साबित होगा। शांत करने से ही काम बनेंगे।उन्हें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, खर्चों पर लगाम लगानी होगी और किसी भी प्रकार के जोखिम को उठाने के पूर्व सोचना होगा। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा ।ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महीने वृष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। जबकि कर्क राशि वालों की आय में इजाफा होगा। इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।आइए जानते हैं कि कौनसी है वो 5 राशियां हैं जिनको थोड़ी-बहुत मुश्किल का सामना करना होगा।
1. वृषभ : वृषभ राशि के लिए बुध दूसरे व पांचवें भाव का स्वामी है, जो ऋण, शत्रु और दैनिक मजदूरी के छठे भाव में गोचर करने जा रहा है। मतलब यह समय ठीक नहीं रहेगा परंतु जब बुध आपके विवाह और साझेदारी के सप्तम भाव में गोचर करेगा तब समय ठीक होने लगेगा। सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव का स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर करेगा। सप्तम भाव में सूर्य नीच का माना जाता है। हालांकि इस दौरान वह वृश्चिक में रहेगा। फिर भी साझेदारी के काम और दांपत्य जीवन को यह प्रभावित करेगा। 20 नवंबर को बृहस्पति का गोचर दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।
2. तुला : तुला चंद्र राशि के लिए बुध बारहवें और नौवें भाव का स्वामी होकर लग्न में गोचर करने वाला है। जब तक बुध तुला में रहेगा यह समय बिल्कुल अच्छा नहीं रहेगा। इसके बाद जब वह वृश्चिक में पहुंचकर आपकी राशि के द्वादश में गोचर करेगा तब समय अच्छा होगा। हालांकि सुखद बात यह है कि जब आपकी राशि के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव का स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर करेगा तब परिवार में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। इसके बाद 20 नवंबर को जब बृहस्पति आपकी कुंडली के पंचम भाव में पहुंच जाएगा फिर आपका भाग्य साथ देगा और शरीर दोनो साथ देंगे व आय के भी स्रोत बढ़ेंगे।
3. वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए बुध एकादश और आठवें भाव के स्वामी है और बारहवें भाव के तहत व्यय, हानि और विदेशी लाभ के भाव में गोचर करने जाएगा। तब तक का समय सही नहीं है। इसके बाद बुध इसी माह लग्न में भी गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपकी राशि के दसम भाव का स्वामी सूर्य भी लग्न में गोरच करेगा। ऐसे में आपके स्वाभव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तब तक का समय ठीक नहीं है परंतु 20 नवंबर को बृहस्पति राशि परिवर्तन करके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे। इससे सुखों में बढ़ोतरी होगी। माता की सेहत में भी सुधार देखने मिलेगा।
4. मिथुन : मिथुन राशि के लिए चौथे भाव का स्वामी बुध ,पंचम भाव में गोचर करने वाला है ।व्यावसायिक दृष्टि से यह गोचर सही माना जा रहा है, परंतु परिवार पर ध्यान देना होगा। इसके बाद जब बुध वृश्चिक में गोचर करते हुए यह आपके छठे भाव में गोचर करेगा तब कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु इसी दौरान सूर्य जब आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे तब आपको सफलता मिलेगी। फिर 20 नवंबर को बृहस्पति के गोचरवश नवम भाव में जाने से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा।
5. मीन : मीन राशि के जातकों के लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करने वाला है जो कि बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जा रहा है। इसके बाद यह नवम भाव में गोचर करेगा जो आपमें धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ाएगा। इसी दौरान मीन राशि के लिए सूर्य छठे भाव का स्वामी होकर नौवें भाव में गोचर करेगा तब आपको और भी मेहनत करने की जरूरत होगी। हलांकि यह मुला जुला समय ही रहेगा। परंतु इसके बाद बृहस्पति बारहवें भाव में पहुंच जाएंगे। इससे सेहत संबंधी कुछ चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार, लाटरी या सट्टे जैसा कोई कार्य करेंगे तो हानि होने की संभावना है.