Logo

जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व

जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व

किसी व्यक्ति के जीवन में उसका जन्म का महीना बहुत मायने रखता है। उस व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और कैरियर आदि बहुत कुछ जन्म के माह पर भी निर्भर करता है। अलग अलग महीने में जन्में लोगों का स्वभाव भी अलग अलग होता है। इन सब में नवंबर महीने में जन्में लोगों का स्वभाव कुछ हटकर होता है। पूरे साल में नवंबर का महीना सबसे खास होता है। दीवाली और छठ जैसा महापर्व इसी महीने मनाया जाता है। नवंबर माह में बहुत से प्रसिद्ध नामों का जन्म हुआ है,जिन्होंने देश का नाम खूब रोशन किया। शाहरुख खान जैसे अभिनेता और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर इसी नवंबर के महीने में पैदा हुए थे। इनके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सानिया मिर्जा, अमर्त्य सेन, ऐश्वर्या राय, कमल हसन, जूही चावला, तब्बू, सुष्मिता सेन, नीता अंबानी, विंस्टन चर्चिल, यामी गौतम, और जीनत अमान जैसे प्रसिद्ध लोगों का जन्मदिन भी नवंबर में ही आता है। नवंबर महीने में जन्में लोगों का स्वभाव कुछ विशेष होता है। ये बहुत ही ज्यादा प्रभावकारी स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग काफी किस्मत वाले भी होते हैं। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अगर आपका जन्म नवंबर के महीने में हुआ है तो आप दूसरों की भलाई करने के लिए दुनिया में आए हैं। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा दयालु और परोपकारी होते हैं। इनमें सहनशक्ति भी कूट कूट कर भरी होती है। ये लोग तब तक किसी की बात को दिल से नहीं लगाते जब तक इनके स्वाभिमान को ठेस ना पहुंचे।




कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में कराएं 365 दीपों का महादान एवं ब्राह्मण भोज, होगी दस महायज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति - 19 नवंबर 2021
जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व
 ऐसे लोग अपने कैरियर को लेकर काफी सजग रहते हैं। इन्हें अच्छे से पता होता है कि इन्हें कैरियर में किस दिशा में जाना है। ये लोग अपने आप से ही प्रेरणा लेते हैं, इन्हें  किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। आइए  विस्तृत रूप से जानते हैं कि नवंबर माह में जन्में लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है।

1)    जो लोग नवंबर में पैदा होते हैं उनमें लोगों के बीच सामंजस्य बैठाने की विशेष क्षमता होती है। कई बार जब इनके दोस्तों के बीच झगड़ा हो जाता है तो उनमें पैचअप कराने का काम ये ही करते हैं। दुनिया की नजर में ये लोग काफी शांत और सौम्य स्वभाव  के होते हैं,लेकिन इनमें गुस्सा भी बहुत भरा होता है। कई बार गुस्से की वजह से इनको बहुत कम उम्र से ही ब्लड  प्रेशर की शिकायत हो जाती है। 



कार्तिक पूर्णिमा पर कराएं सामूहिक सत्यनारायण कथा, हवन एवं ब्राह्मण भोज, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति : 19 नवंबर 2021
जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व

2) अगर आपका जन्म नवंबर में हुआ है तो आपको जीवन में बहुत पक्के दोस्त मिलेंगे जो आप पर जान भी न्योंछावर करने के लिए तैयार रहेंगे। आप भले उनके लिए कुछ ना करें लेकिन वो आपके भोलेपन के हमेशा कायल रहेंगे। 

3) जो युवा नवंबर में जन्म लेते हैं वो प्यार बहुत सच्चे दिल से निभाते हैं। ये लोग जिससे प्यार करते हैं अगर वो ना मिले  तो ये लोग उनको कभी भूल नहीं पाते। इन लोगों को अगर उनका प्यार मिल जाता है तो ये उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये स्वभाव में बहुत दयालु होते हैं। 
जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व

4) नवंबर में जन्में लोगों की राशि अगर वृश्चिक या मेष है तो ऐसे लोग कंजूस किस्म के हो सकते हैं,लेकिन ज्यादातर नवंबर में जन्में लोग अपनों की खुशी के लिए पूरी जेब भी खाली कर देते हैं। 

5) ये लोग पैसे की बचत करना अच्छे से जानते हैं। ये किसी ना किसी तरीके से पैसे बचा ही लेते हैं। इनके जेब कभी खाली नहीं होते। 




मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाएं वृन्दावन में तुलसी विवाह : 15-नवंबर-2021
जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व
6) ये लोग हर काम व्यवस्थित ढंग से करना पसंद करते हैं। ये छोटे से छोटे डॉक्यूमेंट को भी अच्छे से फाइल में संजोकर रखते हैं। डॉक्यूमेंट के साथ - साथ यादों को भी ये लोग काफी अच्छे से संजोते हैं। इनको अपनी पहली चीज या पहली बात हमेशा याद रहती है।

7) इस माह में जन्में लोग अक्सर संवेदनशील लेखक, पत्रकार, पुलिस कलाकार, सर्जन या गुप्तचर बनते  हैं।इनको बच्चों से बहुत प्यार होता है। इनका मन खुद भी बच्चों की तरह होता है।

8) इनका इंटि्यूशन पॉवर काफी मजबूत होता है। इनको कोई चीज होने से पहले ही उसका आभास हो जाता है। ये किसी की शक्ल देखकर उसके फितरत के बारे में आसानी से जान जाते हैं।  




लाभ पंचमी - सौभाग्य वर्धन का दिन, घर बैठे कराएं लक्ष्मी गणेश पूजन एवं लक्ष्मी सहस्रनाम पाठ - 9 नवंबर 2021
जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व
9) इनके चेहरे पर काफी आकर्षण और मासूमियत होता है। इसीलिए इनको नौकरी, घर ,प्यार और दोस्ती हर जगह फायदा मिलता है। इनको अपने बालों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है,वरना गंजे हो सकते हैं। अगर ये लंबी लंबी हांकना छोड़ दें तो इनको बहुत अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। 

10) नवंबर माह में जन्मी लड़कियां लोगों की नजरों में भावुक होती हैं, लेकिन वास्तव में ये प्रैक्टिकल होती हैं। इनको कभी भी चोट लगती है तो ये खुद को संभाल लेती हैं। ये अपने दुख के लिए कभी किसी और का कंधा इस्तेमाल नहीं करती हैं। इनमें सहनशक्ति इतनी ज्यादा होती है कि ये उनका इस्तेमाल करके कोई भी जंग जीत सकती हैं। हालांकि इनमें अभिव्यक्ति की थोड़ी सी कमी होती है। जब इनके आसपास के लोग स्वयं से इनकी बात नहीं समझ पाते तो ये थोड़ी झल्ला जाती हैं।



कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके
जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व

11) नवंबर माह में जन्में लोगों को अपनी कम्युनिकेशन स्किल में सुधार करने की जरूरत है,क्यूंकि कई बार लोग इनके कम्युनिकेशन स्किल की वजह से इन्हें गलत समझ लेते हैं। आप अपने आकर्षक और भोले चेहरे का फायदा ना उठाए, बल्कि ईमानदारी को अपनी ताकत बनाएं। आपको कल्पना से बाहर आकर सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। 




हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
217 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
217 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
217 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
430 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
150 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure