आज के समय में युवाओं की यही ख्वाहिश रहतीं हैं कि अपनी पढ़ाई समाप्त करके एक अच्छी सी नौकरी ले सकें तथा अपना जीवन व्यापन सही तरीके से कर पाएं। हम अपने पास अक्सर देखतें हैं कि कुछ लोगों को कम उम्र में ही अपार सफलता हासिल हो जातीं हैं तथा कुछ व्यक्तियों को अच्छा खासा वक़्त बीतने के बाद भी कामयाबी हाथ नहीं लगती हैं। किस व्यक्ति के भाग्य में क्या लिखा हैं तथा किस समय हासिल होगा यह ग्रहों की दशा तथा दिशा के साथ साथ व्यक्ति के हाथ की लकीरों पर भी निर्भर करता हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकरों के अनुसार हमारे जीवन में हो रहें बदलावों के पीछे हमारी हस्तरेखाओं का बहुत बड़ा योगदान होता हैं। हमारे हाथों में बनी आकृतियां तथा लकीरों से जीवन सबंधित कई राज़ के विषय में पता लगाया जा सकता हैं जैसे , शादी -विवाह ,आर्थिक हालात ,और नौकरी सबंधित विषयों के बारे में अनुमान लगाया जा सकता हैं। अमूमन हम देखतें हैं किसी व्यक्ति को बहुत जल्दी ही उनके मनोकुल नौकरी मिल जातीं हैं तो किसी को सालों साल दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं ,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में सूर्य रेखा अथवा शनि पर्वत मजबूत स्तिथि में हो तो व्यक्ति को बहुत सरलता से कार्य क्षेत्र में उन्नति मिल जातीं हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानतें हैं कि हथेली में किन रेखाओं तथा पर्वतों के समावेश से मनचाही नौकरी पाने के योग बनतें हैं :
हस्तरेखा के जानकार बतातें हैं कि उन लोगों को नौकरी मिलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है जिनकी हथेली में भाग्य रेखा सीधे निकलकर शनि पर्वत पर मिलती हो, ऐसे जातकों को कम आयु में ही अपार सफलता मिल जातीं हैं और इन्हें अधिक परिश्रम भी नहीं करना पड़ता हैं। हथेली पर जब भाग्य रेखा निकल कर सीधे शनि पर्वत से मिलती हैं तो विद्वान बतातें हैं कि यह रेखा बहुत ही शुभ और जीवन में लाभ पहुंचाने वाली रेखा होती है। ऐसे लोगों को बहुत की कम उम्र में अपने पसंद के अनुसार नौकरी मिल जाती है। इसके अलावा ये लोग नौकरी में काम करते हुए उच्च पदों पर आसीन होते हैं। शनि देव को करें प्रसन्न, शनि त्रयोदशी पर कोकिलावन शनि धाम में कराएं शनि देव का पूजन
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को नौकरी का कारक ग्रह माना गया है। ऐसी मान्यता हैं कि यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार बना हो और इसके साथ ही उस जगह पर किसी भी तरह का कटा हुआ निशान न हो अथवा उस जगह किसी भी प्रकार का अवरोध ना हो तो व्यक्ति को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना होती है। ऐसे जातकों को नौकरी थोड़े से ही प्रयास में जल्दी मिल जाती है। शनि देव के अलावा सूर्य और बृहस्पति , दो ऐसे ग्रह हैं जो नौकरी के लिए बहुत शुभ ग्रह माने गए हैं। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उठा हुआ हो तो व्यक्ति को मनचाही नौकरी बहुत ही सरलता से मिल जातीं है।
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारे हाथों में बनी मस्तिष्क रेखा का भी योगदान होता हैं नौकरी सबंधित मसलों पर , हस्तरेखा के विद्वान ऐसा बतातें हैं कि यदि किसी जातक के हथेली पर मस्तिष्क रेखा एकदम साफ और स्पष्ट बनी हुई होती है उन्हें भी मनचाही और कम समय में नौकरी की प्राप्ति होती है। साफ़ एवं स्पष्ट उभरी हुई मस्तिष्क रेखा एक सफल व्यापर का संकेत देतीं हैं तथा ऐसा कहा जाता हैं कि ऐसे जातकों को व्यपार में अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होती हैं। वहीं दूसरी तरफ हथेली पर चंद्र पर्वत में उभार हो साथ कोई रेखा बुध पर्वत की तरफ जाती हो यह शुभ फल देने वाली रेखा होती है। ऐसे जातकों को अच्छी नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर यदि कोई चक्र का निशान बना हुआ दिखाई देता हो तो ऐसा कहा जाता हैं कि ऐसे जातकों को नौकरी में उच्च पद प्राप्ति होती हैं और कार्यक्षेत्र में इन्हे खूब मान सम्मान हासिल होता हैं।