कौवे को श्राद्धपक्ष में पितरों के प्रतीक के समान मान कर भोजन कराया जाता है व उनकी भक्ति की जाती है। कौओं को विनम्रता पूर्ण भोजन कराए जाने व भक्ति की जाने का उल्लेख विष्णु पुराण में भी है। लेकिन इन दिनों देश में कौवों की संख्या घटने के कारण भोग लगाने में भी बाधा उत्पन्न होती है।
हिन्दू धर्म के अनुसार व्यक्ति के पैदा होते ही उस पर तीन तरह के ऋण चढ़ जाते हैं जिसमें देव ऋण, पुत्र ऋण और ऋषि ऋण शामिल है। इसमें सर्वोपरि पितृ ऋण को माना जाता है व इससे छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति का श्राद्ध करना आवश्यक है, पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष में तर्पण-श्राद्ध किया जाता है व माना जाता है कि इन दिनों पितृ पृथ्वी पर आते हैं व अपने वंशजों को उत्तम, निरोगी, सुयोग्य रहने तथा अन्य आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यदि पूर्वज प्रसन्न होते हैं तो उसके संकेत भी श्राद्ध पक्ष में ही देखने को मिल जाते हैं । जिसमें कौए की भूमिका अहम है कौए को लेकर कई मानसिकताएं हैं जैसे अगर कौआ छत पर आवाज़ करे तो मेहमान आते है या कौआ अगर धूल में लिपटा हुआ दिखे तो अचानक पैसे मिलने के संकेत होते हैं इत्यादि कौए को लेकर ऐसे कई उदाहरण व मान्यताएं हैं साथ ही श्राद्ध पक्ष को लेकर भी कई मान्यताएं हैं।
कौवे के दिए संकेतों को इस तरह पहचानें:-
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कौवे और पीपल को पितरों के प्रतीक के समान माना जाता है और ऐसी कुछ मान्यताएं हैं जिनसे पता किया जा सकता है की कौवे द्वारा दिए गए संकेत शुभ है या अशुभ!
छत पर बैठे कौवे की चोंच में अगर फूल या पत्ती दिखे तो इससे इच्छा की पूर्ति होती है ,अगर कौवा गाय की पीठ पर बैठ कर अपनी चोंच रगड़ता दिखे तो मतलब कौवे को उत्तम भोजन मिला, अगर कआउबा यदि कौवा अपनी चोंच में सूखा तिनका लेकर बैठा दिखे तो इसका मतलब है आपको धन लाभ होगा ,अगर कौवा आनज के ढेर पर बैठा दिखे तो वो धान्य प्राप्ति के आसार हैं व कौआ अगर गाय के सर पर बैठा दिखे तो इससे प्रियजनों के मुलाकात के आसार होते हैं। यदि कौआ अगर ऊंट की बैठा दिखे तो सफतापूर्वक यात्रा के आसार होते हैं और अगर कौआ सूअर की पीठ पर दिखे तो अचानक धन लाभ की प्राप्ति का आसार है।
साथ ही ये संकेत भी हैं शुभ:-
अगर कौवा दाईं ओर से उड़कर बाईं ओर आ कर भोजन ग्रहण करे तो यात्रा में सफलता मिलती है, अन्यथा फल विपरीत होता है। कौआ अगर सामने से आकर भोग करे और अपने पैर से सर खुजलाए तो कार्य सिद्ध होने के आसार होते हैं। कौवा अगर भोग ग्रहण कर कुएं की पाल पर, नदी के किनारे पर या किसी भी अन्य जलस्त्रोतों के किनारे पर जा कर बैठ जाए तो खोई हुई वस्तु मिलती है साथ ही मुकदमे में सफलता सहित धन धान्य में वृद्धि होती है। या कौवा अगर आटारी या हवेली या फिर किसी हरे - भरे पेड़ पर जा कर बैठ जाए तो अचानक धन लाभ होता है। यदि कौवा अपनी चोंच में फल, रोटी या मांस का टुकड़ा फंसा लेता है तो उससे अभिष्ठ कार्य में सफलता मिलती है । स्वप्न में अगर कौवा मिठाई खाता दिखे तो वह धन लाभ का संकेत है।
कौवा अगर गधे की पीठ पर बैठा दिखे तो वह शत्रु का सूचक होता है या कौवा अगर कोयले के ढेर पर हड्डी पर बैठा हुआ दिखे तो घोर कष्टों का सामना करना पड़ता है ।या कौवा सूखे पेड़ पर दिखाई दे तो वह रोग सूचक होता है,कौवा अगर अपने परों को खुजलता हुए दिखे तो इसका मतलब है कि वहां मृत्यु होना निश्चित है । कौवे अगर आपस में लड़ते हुए दिखें तो इसका मतलब है रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।