हिंदू धर्म में पितृपक्ष में पितरों का पिंडदान का एक विशेष महत्व बताया गया है। इस बार पितृपक्ष 21 सितंबर से यानि कल से हीं शुरू हो चुके हैं और 6 अक्टूबर तक चलेंगा। इस दिन में वैदिक मान्यता है कि इस दिन पितर यमलोक से धरती पर आते हैं और अपने परिवार के आसपास विचरण करते हैं। श्राद्ध कर्म करने से पितरों की तृप्ति के लिए भोजन करवाया जाता है, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिल सके और वह सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे सकें। शास्त्रों में पितरों को भी देवताओं की तरह समर्थवान माना गया है। पितर भी देवताओं की तरह आशीर्वाद देते हैं, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और नाराज भी होते हैं, जिससे जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस पवित्र पक्ष में कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पितरों की आत्मा नाराज हो जाती हैं। पुराणों के अनुसार, पितृप
के अनुष्ठानों के दौरान कोई भी गलती पूर्वजों को नाराज कर सकती है जो पितृ दोष का कारण बन सकती है. इसलिए इस दौरान ऐसे कामों से बचने की सलाह दी जाती है.। शराब और मांस का सेवन ना करें- पितृपक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित है, इसलिए इस अवधि में शराब या मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए.
– इस दौरान अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान दिखाते हुए सादा जीवन जिएं. कोई भी शुभ काम न करें.
- पितृ पक्ष में किसी पशु-पक्षी को न सताएं. ऐसा करना संकटों को बुलावा देना है. बल्कि इस दौरान घर आए पशु-पक्षी को भोजन दें. मान्यता है कि पूर्वज पशु-पक्षी के रूप में अपने परिजनों से मिलने आते हैं.
- सोलह दिनों तक चलने वालें श्रद्धा के दौरान परिवार के सदस्यों को नाखून काटने, बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने से बचना चाहिए. इसके अलावा इन दिनों शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए. मन और विचारों की अशुद्धता पूर्वजों को नाराज कर सकती है.
- अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए किए जाने वाले कार्यों में पितृपक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित होना चाहिए इसलिए इस अवधि में शराब या मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए. इस नियम का पालन ना करने से पूर्वज क्रोधित हो सकते हैं. आपको जीवन में अचानक कई कठिनाइयों और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है.
- हिंदू शास्त्रों में प्याज और लहसुन को 'तामसिक' माना जाता है, जो हमारी इंद्रियों को प्रभावित करती है. पितृपक्ष की अवधि के दौरान, खाने में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
- पितृपक्ष के दौरान कोई भी जश्न या उत्सव नहीं मनाना चाहिए और ना ही इसका हिस्सा बनना चाहिए. अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को अपने मन को एकाग्र रखना चाहिए. इस अवधि में किसी भी तरह का जश्न मनाने से आपके पूर्वजों के प्रति आपकी श्रद्धा प्रभावित होती है.
खाने में से बाल निकलना : अक्सर खाना खाते समय यदि आपके भोजन में से बाल निकलता है तो इसे नजरअंदाज न करें। बहुत बार परिवार के किसी एक ही सदस्य के साथ होता है कि उसके खाने में से बाल निकलता है। यह बाल कहां से आया इसका कुछ पता नहीं चलता। यहां तक कि वह व्यक्ति यदि रेस्टोरेंट आदि में भी जाए तो वहां पर भी उसके ही खाने में से बाल निकलता है और परिवार के लोग उसे ही दोषी मानते हुए उसका मजाक तक उडाते है।
बदबू या दुर्गंध : कुछ लोगों की समस्या रहती है कि उनके घर से दुर्गंध आती है। यह भी नहीं पता चलता कि दुर्गंध कहां से आ रही है। कई बार इस दुर्गंध के इतने अभ्यस्त हो जाते है कि उन्हें यह दुर्गंध महसूस भी नहीं होती लेकिन बाहर के लोग उन्हें बताते हैं कि ऐसा हो रहा है अब जबकि परेशानी का स्रोत पता ना चले तो उसका इलाज कैसे संभव है।