Logo

साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा

sonam Rathoresonam RathoreUpdated 08 Oct 2021 04:40 PM IST
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2021:  इस सप्ताह के लव राशिफल के माध्यम से जानें अपना भविष्य। कुंडली एक ज्योतिषीय चार्ट है जो आपको सूर्य, चंद्रमा, ग्रहों की स्थिति और किसी व्यक्ति के ज्योतिषीय पहलू को दिखाता है। ज्योतिष आपके भविष्य की भविष्यवाणी करने का एक आसान तरीका है। यह न केवल आपको विभिन्न आयोजनों की तैयारी में मदद करता है, बल्कि यह आपको करियर, प्रेम, विवाह, रिश्ते आदि जैसी विभिन्न संभावनाओं के बारे में भी बताता है। संक्षेप में, प्रेम राशिफल को पढ़कर, आप उन सभी घटनाओं के बारे में प्रशंसित हो सकते हैं जो आपके जीवन में आने वाली हैं। आपके प्रेम जीवन में घटित होगा।

प्रेम राशिफल किसी भी दिन मौजूद ऊर्जा की भावना की भविष्यवाणी करने का एक शानदार तरीका है - वे हमें एक रोडमैप देते हैं, जो हमें दिखाते हैं कि हम क्या अनुभव कर सकते हैं और किससे मिलने की संभावना है। हम इस बात का सार जान पाएंगे कि हमारा सप्ताह कैसा रहने वाला है, और इसे और अधिक रोचक और तनाव-मुक्त बनाने के लिए हमें किन चीजों से बचना चाहिए। यदि आप अपने जीवन को और अधिक सुखद और रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने प्रेम जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने साथी को खुश करें और सब कुछ ठीक हो जाए। यदि आप अपने साथी को दुखी करते हैं या उसे किसी भी तरह से चोट पहुँचाते हैं, तो बात अच्छी नहीं होगी।

पढ़ें अपनी राशि के अनुसार अपने प्रेम जीवन की भविष्यवाणी और जानिये क्या आने वाला है आपके प्रेम जीवन के रास्ते में। 

जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव

साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
मेष 
इस सप्ताह आपका प्रिय आपको बहुत से कड़वे शब्द कहते हुए, अपने प्रेमी संबंध की सच्चाई से आपको रूबरू करा सकता है। जिससे आपका मूड इस पूरे ही सप्ताह ख़राब रहेगा क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य आप के छठे भाव में मंगल और बुध के साथ कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। हालांकि इस समय किसी भी अविश्वनीय व्यक्ति के समक्ष अपने मन में चल रही दुविधाएँ को रखने से बचें, अन्यथा इससे आपका प्रेमी आहत भी हो सकता है। किसी पड़ोसी, दोस्त या किसी रिश्तेदार की वजह से, इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है क्योंकि आपके सप्तम भाव में चित्रा नक्षत्र का चंद्रमा 5 डिग्री के साथ गोचर कर रहा है। क्योंकि संभव है कि ये लोग आपके साथी को भड़काने का कार्य करें, जिसका सीधा नकारात्मक असर आपके दांपत्य जीवन में परेशानी उत्पन्न करेगा।

कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
वृष 
इस सप्ताह आपके मुँह पर हंसी तो होगी, लेकिन चमक कुछ फीकी दिखाई देगी। क्योंकि आपकी मुस्कान बेमानी होगी, जिससे प्रेमी ये बात समझ जाएगा कि, आपकी हँसी में वो खनक नहीं है, और आपका दिल भी इस दौरान धड़कने में आनाकानी करेगा। ऐसे में इससे पहले आपकी इस उदासी का प्रेमी गलत मतलब निकाले, उससे पहले ही अपने जीवन में चल रही उठा-पथक के बारे में उन्हें अवगत कराए। मुमकिन है कि अपनी दूसरी जिम्मेदारियों के कारण, आपका जीवनसाथी इस सप्ताह आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए क्योंकि आपके पंचम भाव में सूर्य, मंगल और बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपका मन कुछ दुखी हो सकता है। ऐसे में अंदर ही अंदर घुटने की जगह, साथी के समक्ष अपनी इच्छाओं को रखें। क्योंकि ऐसा करके ही आप उन्हें, अपने दिल की बात समझा सकेंगे।

नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
मिथुन 
दिल से आप अपने संगी को खुश करने की कोशिश इस सप्ताह करते नजर आ सकते हैं। किसी तीसरे शख्स की वजह से यदि आप दोनों के बीच दूरियाँ आई थीं तो वह इस दौरान दूर हो सकती हैं। प्यार की गाड़ी वापस पटरी पर आ जाएगी और आप फिर से प्यार के रंगों में रंगे दिखेंगे क्योंकि आपके पंचम भाव में स्वाति नक्षत्र का चंद्रमा 7 डिग्री के साथ तुला राशि में गोचर कर रहा है। संगी को खुश रखने के लिए व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन करेंगे। जिन जातकों की हाल ही में शादी हुई है, उनके जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी गुरु आपके अष्टम भाव में श्रवण नक्षत्र के शनि के साथ मकर राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके बाद आपको इस बात का एहसास होगा की, अब आपको अपना कुछ समय घर पर अधिक बीतने की ज़रूरत होगी।

इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
कर्क 
आपके कार्यक्षेत्र पर चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण, इस सप्ताह आप अपने प्रिय की बातों के प्रति ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील दिखाई देंगे क्योंकि आपके पंचम भाव में अनुराधा नक्षत्र के शुक्र 5 डिग्री और अनुराधा नक्षत्र के केतु 8 डिग्री के साथ आपकी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और आपके आय भाव में स्थित राहु की दृष्टि भी आपके पंचम भाव पर पड़ती है। ऐसे में इस दौरान आपको सबसे अधिक अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने के साथ-साथ, ऐसा कुछ भी करने से बचाना होगा जिससे मामले और अधिक बिगाड़ जाएं। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के व्यवहार में, बहुत बदलाव आने की आशंका है। इस दौरान आपका साथी कुछ आत्मकेन्द्रित भी नज़र आएगा, और उनका ये बदलता स्वभाव आपको नागवार गुजरेगा क्योंकि आपके सप्तम भाव में शनि और गुरु अपनी वक्री अवस्था में युति बनाकर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जिसके कारण आप दोनों एक दूसरे को, बात-बात पर ताने कस्ते नज़र आएँगे।

नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
सिंह 
यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने लवमेट को यह महसूस कराना होगा कि आप उनके लिए कितने खास हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो प्रेम जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपके लवमेट का भी आप पर विश्वास बढ़ेगा और बदले में वो भी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी गुरु शनि के साथ मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और आपके प्रेम भाव पर हस्त नक्षत्र के मंगल, जो 20 डिग्री के साथ आपके द्वितीय भाव में है, की दृष्टि पड़ रही है। इस राशि के विवाहित जातकों को इस सप्ताह, अच्छे फल मिलेंगे क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि अपनी मकर राशि में गोचर कर रहा है। आप दोनों प्रेम पूर्वक रहेंगे और एक दूसरे का सहारा बनेंगे। यदि आप जीवनसाथी की व्यर्थ की बातों पर प्रतिक्रिया न दें तो, इस समय आप कई परेशानियों से छुटकारा भी पा सकते हैं। इसके साथ ही किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर भी, आपको इस हफ्ते जीवनसाथी पर संदेह न करने की सलाह दी जाती है।

नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
कन्या 
इस सप्ताह प्रेम में पड़े जातक अपने प्रेमी संग, खुलकर संवाद कायम करने में सफल होंगे क्योंकि आपके पंचम भाव में श्रवण नक्षत्र के शनि और धनिष्ठा नक्षत्र के गुरु की युति मकर राशि में गोचर कर रही है। जिसके कारण आपको इस बात का एहसास भी होगा कि, यह बातें ही आपके प्यार में रस घोलने का काम करेंगी और आपका प्रियतम इस दौरान अपनी मीठी मीठी बातों से आपका मन प्रसन्न करेगा और आपके प्यार में यह अवधि आगे बढ़ने का समय होगा। इस सप्ताह आपके साथ कई घटनाएं ऐसी होंगी, जब आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं क्योंकि आपके सप्तम भाव पर सूर्य-बुध-मंगल और चंद्रमा, जो लग्न में स्थित है, पूर्ण रूप से दृष्टिपात कर रहे हैं, इसके अलावा सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बना रही है और इस योग की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है। इस दौरान आप पाएंगे कि, आपका जीवनसाथी ही आपका असली हमदम है, जिस पर आप आँख मूंदकर विश्वास कर सकते हैं।

नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 7 - 13 अक्टूबर
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
तुला 
ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपके प्रेम जीवन में पुनः ख़ुशियाँ लौटती प्रतीत होंगी और आप प्रेम जीवन के शुरूआती दिनों की तरह, प्रेमी के प्रति अपना आकर्षण महसूस करेंगे क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी शनि अपनी द्वादश स्थिति में आप के चौथे भाव यानी मकर राशि में गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं और दोनों ही अपनी वक्री अवस्था में स्थित है। यदि अभी तक आप समझते थे कि, शादी महज समझौतों का नाम है, तो इस सप्ताह आपको खुद को गलत सिद्ध होते हुए, हक़ीक़त का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। क्योंकि इस दौरान आप जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी, जिसके बाद आप खुद को अपने साथी के और करीब पाएंगे क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी मंगल चंद्रमा बुध और सूर्य के साथ आपके 12 भाव यानी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं इसके अलावा मंगल की दृष्टि भी आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है।

इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online

साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
वृश्चिक 
इस सप्ताह आपकी खराब सेहत के चलते, आपके रोमांस और प्रेम को दरकिनार होना पड़ सकता है क्योंकि आपके पंचम भाव में शनि की दृष्टि पड़ती है जो मकर राशि में गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। इससे आपके स्वभाव में कुछ बेचैनी भी दिखाई देगी, जिसके चलते आप अपने प्रियतम से भी नोक-झोक करते रहेंगे। इस सप्ताह ससुराल पक्ष से अचानक किसी का आगमन, आपके दांपत्य जीवन को डिस्टर्ब (परेशान) कर सकता है क्योंकि आपके सप्तम भाव में कृतिका नक्षत्र के राहु 8 डिग्री के साथ वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और लग्न में बैठे शुक्र और केतु की दृष्टि भी आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है। क्योंकि इस दौरान आप अपने साथी के साथ कुछ प्रेम भरा समय व्यतीत करना चाहेंगे, परन्तु घर पर मेहमान की मौजूदगी इसमें विघ्न डालने का कार्य करेगी। जिससे आपको समस्या हो सकती है।

इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
धनु 
इस सप्ताह आपका प्रेमी आपको मनाने की कोशिश करता दिखाई देगा और उनके इस प्रयास को देखकर, आपको अंदरूनी ख़ुशी की अनुभूति होगी। जिससे आपका रिश्ता बेहतर होगा ही, साथ ही आप दोनों किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी मंगल कन्या राशि में बुध और सूर्य के साथ दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं और मंगल की दृष्टि भी आपके प्रेम भाव पर पड़ रही है। विवाहित जातकों के लिए यह समय, पूर्व सप्ताह के अनुमान में काफी बेहतर रहेगा। खासतोर से सप्ताह का अंत, आपके और जीवनसाथी के बीच आकर्षण को बढ़ाने का कार्य करेगा, जिससे आप दोनों के बीच आ रही कई ग़लतफ़हमियाँ भी दूर हो सकेंगी क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी बुध केंद्र भाव में अपनी कन्या राशि में मंगल और सूर्य के साथ दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online

साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
मकर 
इस सप्ताह प्यार में उम्मीद से कम अच्छे परिणाम मिलने से, मन में कुछ निराशा का भाव उत्पन्न होने की आशंका है। परंतु अच्छी बात ये है कि अगर आप इस दौरान विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारेंगे तो, सप्ताह के अंतिम भाव तक आप प्रेमी से स्नेह, सहयोग और रोमांस की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे क्योंकि आपके पंचम भाव में कृतिका नक्षत्र का राहु 8 डिग्री के साथ वृषभ राशि यानी अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु की दृष्टि भी आपके प्रेम भाव पर पड़ रही है। इस सप्ताह आपको सख्त हिदायत दी जाती है कि, अपने दांपत्य जीवन से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय या कोई योजना को बनाते समय, जीवनसाथी की इच्छाओं का ध्यान आवश्यक रखें। क्योंकि जीवनसाथी से बिना पूछे यदि आपने कोई भी योजना बनाई, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की आशंका सबसे अधिक रहेगी क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी चंद्रमा आपके करियर भाव में तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और शनि और गुरु की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए ऐसा करने से बचना ही, इस सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा।

नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 7 - 13 अक्टूबर
साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा

कुम्भ 
इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ कही बाहर, खाने या घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में प्रियतम के साथ डेट पर जाते समय, उन्हें किसी भी नाराज़गी का मौका न दें और जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो, अपने पहनावे और बर्ताव में सकारात्मक नयापन रखें। क्योंकि इससे ही आप उन्हें, आकर्षित करने में सफल रहेंगे क्योंकि इस सप्ताह आपके प्रेम भाव के स्वामी बुध आपके अष्टम भाव में मंगल और सूर्य के साथ कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध की युति आपके अष्टम भाव में बुध आदित्य योग बना रही है। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ, किसी सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। क्योंकि साथ में समय गुजारने के लिए, ये समय आपको कई बेहद बढ़िया मौके देगा। ऐसे में इस उत्तम समय का उचित लाभ उठाते हुए, आपको भी अपनी ओर से जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करना होगा।

जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव

साप्ताहिक लव राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: जानिए इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा
मीन 
इस समय में आप अपने प्रियतम के साथ, प्रेम पूर्वक समय बिता पाएंगे क्योंकि आपके पंचम भाव पर गुरु और शनि की दृष्टि पड़ रही है जो आपके आय भाव में युति बनाकर गोचर कर रहे हैं। उनके साथ दूर घूमने जाने के योग भी बनेंगे और आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का, पूरा प्रयास करेंगे। हालांकि इसके लिए आपको कम प्रयासों के बाद भी सफलता प्राप्त हो सकेगी। इस सप्ताह शादीशुदा जातकों के ऊपर, प्रेम और कामुकता दोनों ही हावी रहेगी क्योंकि आपके भाग्य स्थान में शुक्र और केतु की युति आपके वृश्चिक राशि में बनी हुई है। इसके अलावा सप्तम भाव में बुध का अपनी कन्या राशि में गोचर करना भी आपके लिए शुभ है। जिसके कारण आप जीवनसाथी के प्रति अधिक आकर्षण महसूस करते हुए, उनके साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। साथ ही आपको इस सप्ताह, जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा, क्योंकि आपका साथी आपके पक्ष में रहेगा और उनके द्वारा इस दौरान किसी कार्य में आपकी मदद भी की जाएगी। जिससे आप अपने रिश्ते में सालों बाद नयापन महसूस करेंगे।

इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online

Related Puja

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
307 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
Offline
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

₹20/min₹5/min
Offline
View all
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
307 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
337 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 19 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
207 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure