11 अक्टूबर को शनि मकर राशि में मार्गी अवस्था में गोचरस्थ होंगे. ज्योतिष में शनि को प्रतिबंध और मर्यादा से जोड़ा गया ग्रह है. पहली बार में, शनि के विषय निराशाजनक लग सकते हैं, लेकिन ग्रह हमारी दुनिया में चमत्कारिक बदलाव लाता है. इसी का प्रभाव जीवन पर अधिक होता है. शनि समय और सीमा जानता है. यह हमें हमारी सीमाओं, हमारी जिम्मेदारियों और हमारी प्रतिबद्धताओं की याद दिलाता है. अनिवार्य रूप से, शनि हमारे जीवन में नए दृष्टिकोण लाता है ओर नई चेतना लाने का काम भी इसी के द्वारा संभव हो पाता है. यह ग्रह, हमारी कुंडली में अपने स्थान और आत्मिक कनेक्शन के माध्यम से, हमें आत्म-नियंत्रण, सीमाओं का पता चलता है. अनुशासन, नियम और कानून इस समय पर काफी प्रभावशाली होते हैं. शनि का गोचर उपलब्धि और परिपक्वता का समय दिखाता है. ये समय हमें वास्तविकता का सामना करने की चुनौती भी देता है, जिससे हमें ज्ञान और यहां तक कि स्वतंत्रता भी मिलती है. मकर राशि में शनि की मार्गी स्थिति के चलते कई चीजों में बदलाव ओर अचानक से होने वाली घटनाओं को स्थिरता भी प्राप्त हो सकती है. जो लोग नए काम की तलाश में है उन्हें काम मिल सकता है. वैवाहिक संबंधों की शुरुआत का समय बनेगा ओर जीवन में लोगों के साथ जुड़ने और आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे.
मेष के लिए शनि मकर राशि में मार्गी होकर गोचर करने जा रहा है, आप वास्तव में कठिन अनुभवों से सीखने में सक्षम होंगे. इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. आने वाला समय कुछ नया शुरू करने या छोटी यात्राएं करने का शुभ समय होगा. शिक्षा क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं.
वृष राशि के जातकों को शत्रु से बचने का हर संभव प्रयास करना चाहिए. आस पास के लोगों की नकारात्मकता से कुछ समय की मुक्ति प्राप्त होगी. यदि आप नए काम का आरंभ करना चाहते हैं तो अच्छे परिणाम मिल पाएंगे. इस समय परिवार और काम के क्षेत्र में कुछ लोगों का सहयोग काफी सहायक सिद्ध होगा.
मिथुन राशि के लिए गोचर अष्टम भाव में होगा. शनि अष्टम और नवम भाव का स्वामी होगा. इसे अष्टम शनि भी कहा जाता है. आमतौर पर अष्टम शनि को अशुभ समय माना जाता है हालांकि, प्राचीन शास्त्रों में विस्तार से बताया गया है कि अष्टम शनि का समय ध्यान में रहने के लिए बहुत अच्छा समय हो सकता है. शोध के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा. यह समय एकतरफा निर्णय लेने के लिए अच्छा समय नहीं है.आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
आपके करियर या कार्यस्थल में तेजी का समय होगा. इस समय काफी कुछ बदलाव होगा. अपने बच्चों के बारे में अधिक चिंतित हो सकते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदे का सौदा होगा. गोचर के दौरान सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा और समाज में उच्च पद प्राप्ति का योग बनता है. सभी अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे.
यदि आप अपनी जीवन शक्ति में कमी महसूस करते हैं या बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो अब आपको ऊर्जा से भरपुर होंगे. आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा ओर आप विरोधियों को दबा पाने में सफल होंगे. नौकरी या सेवा क्षेत्र के लोग अपने काम को और मजबूत होते हुए देख सकते हैं. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कार्यस्थल पर आपको अधिक सम्मान भी मिल सकता है.
कन्या राशि के लिए शिक्षा ओर प्रेम संबंधों में अनुकूल स्थिति देखने को मिल सकती है. विदेश यात्रा की संभावना बहुत अधिक है, इसके अलावा, बृहस्पति और शनि के संयुक्त गोचर अपके आगे बढ़ने की संभावनाओं को काफी बढ़ा सकता है. गुरु का सानिध्य मिल सकता है, आश्रम में सेवा करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों का साथ आपको मिलेगा.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों में तेजी महसूस होगी. अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी लेकिन परिणाम भी उत्कृष्ट होंगे. रचनात्मक क्षेत्र के लोग थोड़ा धीमा महसूस कर सकते हैं. आपकी आय में वृद्धि की संभावना को दर्शाता है. आपको इस समय के दौरान अपने परिवार और दोस्तों का प्रेम ओर सहयोग अवश्य प्राप्त होगा.
अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने रिश्ते पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इस गोचर के दौरान आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, इस दौरान व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं. इस समय आपकी योजनाएं अच्छे स्तर की होंगी. आप के साथ काम करने में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है.
जो लोग अपने खान-पान में अनुशासित हैं, उन्हें इस गोचर के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. यह कार, घर या संपत्ति खरीदने का एक अच्छा समय हो सकता है. अगर आप अपने घर का नवीनीकरण कराना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह एक अच्छा समय है. आपको अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता है.
इस गोचर के दौरान आपको अपने दिन-प्रतिदिन अधिक अनुशासन लाने की आवश्यकता है. स्वाध्याय या आत्म-जागरूकता के लिए यह एक अच्छा समय है. अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित व्यक्ति होने से इस राशि के सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होगी. आपके साथ काम करने वाले अधीनस्थों के साथ अच्छा व्यवहार करना एक आवश्यकता है क्योंकि इस गोचर के दौरान उनके साथ कुछ समस्याएं जुड़ी हो सकती हैं.
यह गोचर आपकी कार्य शक्ति को बढ़ाता है. इस दौरान कुछ नया शुरू करने का प्रयास किया जा सकता है. आप अपने कार्यालय में अपने बॉस या वरिष्ठों के साथ कुछ मतभेद देख सकते हैं लेकिन अब उसमें सुधार होने लगेगा तथा एक सकारात्मक स्थिति को प्राप्त कर पाएंगे. उच्च शिक्षा के अवसर होंगे बाहरी स्त्रोतों से नए काम प्राप्ति का योग बनता है. कुछ अचानक खर्च आ सकते हैं इसलिए धन का निवेश संभल कर करें.
आपके परिवार से जुड़े मामलों में कुछ सुधार देखने को मिलेगा. वित्तीय दृष्टिकोण से, यह गोचर अनुकूल रहेगा और आपको अपने बैंक बैलेंस में वृद्धि देखने को मिल सकती है. पैतृक संपत्ति अधिकार मिलने की संभावना बनती है. काम के क्षेत्र में वृद्धि का समय है तथा जल्द ही कुछ नए स्थान परिवर्तन की स्थिति भी रह सकती है.