
हिंदू धर्म में श्रावण मास का बहुत ही अधिक महत्व होता है। श्रावण मास हिंदी वर्ष का पांचवा महीना होता है और इसके साथ ही वर्षा ऋतु की भी शुरुआत होती है। इस वर्ष 25 जुलाई से श्रावण मास आरंभ हो चुका है और इसका समापन 22 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन होगा। श्रावण का महीना पूरी तरह से शिव भगवान को समर्पित होता है। भक्त इस दौरान अपने आपको शिव भगवान और पार्वती मां की पूजा और भक्ति में लीन कर देते हैं।
श्रावण शिव जी को बहुत प्रिय होता है इसलिए इस समय इनकी पूजा करने का विशेष विधान होता है। श्रावण मास के दौरान आप कई तरीकों से महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आप सच्चे मन से रोज़ महादेव की पूजा करें, उन्हें जल चढ़ाएं, पुष्प अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। इसके अतिरिक्त आप रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप भी कर सकते हैं। दान-धर्म के कार्य करने से भी भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि श्रावण मास में महादेव को प्रसन्न करने से साधक को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी के आशीर्वाद से साधक के मन की हर इच्छा पूर्ण होती है और साथ ही उसके जीवन से सभी संकट दूर होते हैं।
भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही सरल होता है। वे अपने भक्तों की ओर से थोड़ा सा भी प्रयास देखते हैं तो उन्हें खुशी मिलती है। अपितु जितने शीघ्र वो खुश होते हैं उतनी ही जल्दी वो नाराज़ भी हो जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को पूजा करते वक़्त या ऐसे भी कुछ नियमों का ध्यान रखना अनिवार्य है। अन्यथा जाने-अंजाने में की गई गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं। तो आइए बात करते हैं ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में जिसका ध्यान रखने पर आप शिव जी का विशेष आशीर्वाद हासिल कर सकते हैं।
धन की प्राप्ति के लिए सावन शिवरात्रि पर अमरनाथ में कराएं महारुद्राभिषेक
श्रावण में जब विधिवत रूप से शिव जी की पूजा की जाती है तो उन्हें उनकी मनपसंद चीज़ें अर्पित करते हैं। ये सारी चीज़ें अर्पण करना शुभ माना जाता है अपितु इसी प्रकार कुछ चीज़ें ऐसी होती है जिसे भूलकर भी शिव जी को नहीं चढ़ाना चाहिए। जैसे नारियल, हल्दी, लाल रंग के फूल और कुमकुम कभी भी शिव जी को अर्पित नहीं करने चाहिए।
शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय
अगर आप भगवान शिव को समाग्री अर्पित करना चाहते हैं तो उनकी पसंद की वस्तुएं जैसे अक्षत, पुष्प, भांग, धतूरा, चंदन, शहद, बेलपत्र तथा आक के फूल का उपयोग कर सकते हैं। इससे पूर्व आप पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें तो वो सर्वोत्तम रहेगा।
जानिए अपना भविष्य, मुफ़्त में जन्म कुंडली देखकर
हिंदू धर्म में पूजा के अंत में शंख वादन शुभ माना जाता है मगर श्रावण में शिव जी की पूजा के बाद ये मान्य नहीं है। जब कभी भी आप भगवान शिव की पूजा करते हैं तो उसमे कभी भी शंख ना बजाए।
सावन में अपने घर से ही करवाएँ अमरनाथ का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें
इसके अतिरिक्त आप शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो श्रावण के प्रत्येक सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव बहुत खुश होते हैं और साधक को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय
श्रावण में जब भी पूजा के बाद भगवान शिव को भोग लगाएं तो भोग बनाने के लिए घी, शक्कर तथा गेहूं के आटे का उपयोग करें। और पूजा के पश्चात जितने अधिक लोगों में इस प्रसाद का वितरण कर सकें उतना बेहतर होगा।
कौन-सा ग्रह ला रहा है आपके जीवन में हलचल, जन्म कुंडली देखकर जानें ग्रह दशा
जब भी आप सोमवार को शिव जी का पूजन करें तो उनके साथ ही मां पार्वती और नंदी बाबा की भी पूजा करें और उन्हें भी जल चढ़ाएं। संभव हो तो आप गाय के के कच्चे दूध का भी प्रयोग कर सकते हैं। जल या दूध चढ़ाते वक़्त “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
सौभाग्य और आरोग्य के लिए सावन शिवरात्रि पर अमरनाथ में कराएं महारुद्राभिषेकConnect with India's best astrologers




