
हिंदू धर्म में रुद्राक्ष की अत्यंत मान्यता है। इसे बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत होता है, रुद्राक्ष रुद्र यानी भगवान शिव की निशानी मानी जाती है। आपने शिव जी के चित्र में उन्हें सदैव रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए देखा होगा। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष के बीज शिव के आंसुओं से बने होते हैं।
कथाओं के अनुसार एक बार महादेव गहरी तपस्या में थे। जब तपस्या पूर्ण होने के बाद उनकी आंखें खुली तो किसी कारण से उनकी आंखों से अश्रु गिर पड़े। उनके अश्रुओं में रुद्राक्ष का रूप ले लिया। यहीं से रुद्राक्ष का निर्माण हुआ। रुद्राक्ष को स्वयं शिव जी का आशीर्वाद माना जाता है। इसे धारण के अत्यंत फायदे माने गए हैं। कहते हैं रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के रोग और कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जैसा कि आप जानते होंगे 25 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है और 22 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगा। श्रावण का पूरा महीना महादेव को समर्पित होता है। इसलिए अगर आप रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं तो उसके लिए इससे बेहतर समय दूसरा कोई नहीं होगा। अपितु रुद्राक्ष धारण करने पर आपको कुछ नियमों का बेहद ध्यान रखना चाहिए। ये नियम नीचे बताए गए हैं।
सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय
रुद्राक्ष धारण करने के लिए श्रावण का महीना सबसे उत्तम माना गया है। शिवरात्रि के दिन भी रुद्राक्ष धारण करना काफ़ी शुभ माना जाता है। इन दोनों दिनों पर रुद्राक्ष धारण करने का महत्व अधिक होता है। इसके अतिरिक्त अगर आपको रुद्राक्ष धारण करना हो तो आप किसी भी सोमवार या प्रदोष तिथि को ये कर सकते हैं।
सावन में अपने घर से ही करवाएँ अमरनाथ का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें


अगर आप रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं तो इसे या तो अपने हाथ पर धारण करें, अपने गले में धारण करें या अपने हृदय के निकट धारण करें। अगर आप इसे गले में पहनते है तो वो सर्वोत्तम होगा।
शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय

अगर आप रुद्राक्ष अपने हाथ की कलाई पर धारण करना चाहते हैं तो 12 दाने का प्रयोग करें। अगर आप इसे गले में डालना चाहते हैं तो 36 दानों का और यदि आप इसे हृदय पर धारण करना चाहते हैं तो 108 दानों का उपयोग करें।
आपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से

इसके अतिरिक्त लोग केवल एक दाना भी धारण करते हैं। अगर आप भी केवल एक ही दाना धारण करना चाह रहें तो इसे अपने हृदय पर ही धारण करें। इस रुद्राक्ष के दाने को लाल धागे में डालकर पहनें।
कौन-सा ग्रह ला रहा है आपके जीवन में हलचल, जन्म कुंडली देखकर जानें ग्रह दशा

रुद्राक्ष के कई प्रकार होते हैं जैसे एक मुखी रूद्राक्ष, दो मुखी रूद्राक्ष, तीन मुखी रुद्राक्ष, चार मुखी रूद्राक्ष, पांच मुखी रूद्राक्ष तथा बहुमुखी रुद्राक्ष। इन सब रुद्राक्ष का अलग-अलग महत्व है और इनके अलग-अलग लाभ हैं। हर तरह की रुद्राक्ष के अपने गुण और फायदे हैं और हमें उसी के आधार पर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र को सफलता चाहिए या पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता हो तो उसे एक मुखी रुद्राक्ष धारण करना। हाहिए।
घर से ही बाबा अमरनाथ के रुद्राभिषेक से शिवजी भरेंगे झोली, अभी रजिस्टर करें

Connect with India's best astrologers




