
इस वर्ष (This Year) 25 जुलाई 2021 से सावन (Sawan) के महीने (Month) की शुरुआत (Starting) हो रही है। सावन का यह पवित्र (Holy) महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है और यह पूरी तरह से भगवान शिव को ही समर्पित (Dedicated) होता है। भगवान शिव के अन्य भक्त सावन के पूरे महीने व्रत (Fast) रखते हैं वही भगवान शिव के कुछ भक्त (Devotees) सिर्फ सावन में पड़ने वाले सोमवार (Monday) का ही व्रत रखते हैं।
हमारे हिंदू धर्म (Hindu Religion) में सावन माह का विशेष महत्व (Importance) माना गया है।
शास्त्रों (Scriptures) के अनुसार सावन के महीने को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस माह भगवान शिव की पूजा अर्चना (Worship) और उनका अभिषेक करने से उनके साधकों को पुण्य प्राप्त होता है। और भगवान शिव इस माह में अपने सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं (Wishes) पूरी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सावन का माह भगवान शिव को अति प्रिय (Favorite) है । सावन के माह में सोमवार का व्रत करने वाले साधकों को भगवान शिव शुभ ( Auspicious) फल प्रदान करते हैं।
यह श्रावण मास यानी सावन का महीना इस बार 25 जुलाई (July) 2021 से प्रारंभ होकर 22 अगस्त (August) 2021 तक चलेगा।
इस बार सावन के माह में कुल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं।
जिनकी तारीख कुछ इस प्रकार हैं।
पहला 26 जुलाई 2021
दूसरा 02 अगस्त 2021
तीसरा 09 अगस्त 2021
चौथा 16 अगस्त 2021
तो आइए इस लेख में जानते है कि सावन के माह में और सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय

क्या खाना चाहिए
सिंघाड़ा - सोमवार के व्रत में व्रत रखने वाला व्यक्ति सिंघाड़े (Water Chestnut) के आटे का पराठा, पूरी , हलवा व बर्फी बना कर खा सकता है।
साबूदाना - सोमवार के व्रत में व्रत रखने वाला व्यक्ति साबूदाने (Sago) से निर्मित चीजें खा सकता है। आप व्रत के फलाहार के लिए साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने की खीर और साबूदाने का वडा बना कर खा सकते हैं।
आलू - आप इस व्रत के दौरान आलू (Potato) का सेवन कर सकते हैं। आलू से बनी कोई भी चीजें जैसे आलू टिक्की, आलू और दूध की खीर खा सकते हैं।
हरी सब्जियां - व्रत के दौरान आप हरी सब्जी (Green Vegetable) में लौकी (Gourd) , खीरा (Cucumber), टमाटर (Tomato) और कच्चा केला ( Raw Banana) खा सकते हैं।
फल - वैसे तो व्रत में हम कोई भी फल (Fruits) खा सकते हैं लेकिन सावन के सोमवार के व्रत में हम मौसमी फल खा सकते हैं जैसे आम (Mango) , केला (Banana) ,सेब (Apple) , संतरा (Orange) आदि। खरबूज (Melon) और तरबूज (Watermelon) का सेवन करने से बचें।
सावन में अपने घर से ही करवाएँ अमरनाथ का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें

क्या नहीं खाना चाहिए
सावन के माह में मांसाहारी (Non vegetarian) खाने का सेवन ना करें।
सोमवार के दिन अनाज वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।
प्याज (Onion) ,लहसुन (Garlic) और अदरक (Ginger) का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
सावन में बैगन (Brinjal) , मैदा (Fine flour), बेसन (Gram flour) , सूजी (Semolina) , और गरम मसाला नहीं खाना चाहिए।
सावन के दौरान मदिरा (Alcohol) का सेवन नहीं करना चाहिए।
जानिए अपना भविष्य, मुफ़्त में जन्म कुंडली देखकर
Connect with India's best astrologers




