
हिंदी वर्ष के पांचवे महीने यानी श्रावण मास की शुरुआत 25 जुलाई से हो चुकी है। इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव के साथ-साथ इस पूरे महीने लोग माता पार्वती की भी पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में पार्वती मां की गहन तपस्या देखकर शिव जी उनसे बेहद प्रसन्न हुए थे। इसके पश्चात ही शिव जी उनसे विवाह करने के लिए तैयार हुए थे। इस महीने माता पार्वती की भी पूजा करने का उतना ही महत्व है जितना भोलेनाथ की पूजा का। कहते हैं इस दौरान शिव जी के साथ पार्वती मां भी पूरी सृष्टि के चक्कर लगाती हैं और सब पर अपनी दृष्टि बनाए रखती हैं। इसलिए माता को प्रसन्न करने का भी ये सर्वोत्तम अवसर माना जाता है। ख़ासतौर पर सुहागिन स्त्रियों के लिए ये करना और भी लाभदायक साबित हो सकता है। श्रावण मास में को विवाहित स्त्रियां हरियाली तीज और मंगला गौरी जैसे व्रत रखकर माता को प्रसन्न करने का प्रयास करती हैं। मान्यता है कि अगर इस दौरान पार्वती मां यदि किसी स्त्री पर प्रसन्न होती हैं तो उसका दांपत्य जीवन खुशियों से बाहर जाता है। इसके साथ ही उस स्त्री के पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। आप मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 उपाय बताएंगे जिन्हें श्रावण मास में रोज़ाना करने से माता आप पर अत्यंत प्रसन्न होंगी। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय।
सौभाग्य और आरोग्य के लिए सावन शिवरात्रि पर अमरनाथ में कराएं महारुद्राभिषेक

विवाहित स्त्रियों को श्रावण के महीने में मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करना चाहिए। आप उन्हें सिंदूर, अलता, बिंदी, चूड़ियां, इत्यादि चढ़ा सकते हैं। माता के साथ-साथ दूसरी औरतों को ये चीज़ें देना या किसी को ये चीज़ें दान के रूप में देना भी काफ़ी शुभ होता है। इससे मां पार्वती अत्यंत खुश होती हैं और आप पर एवं आपके पति पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय

भगवान शिव को भोलेनाथ कहकर भी संबोधित किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि भगवान शिव का स्वभाव काफ़ी सरल और भोला होता है जिसके कारण वो बड़ी ही आसानी से अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। ख़ासतौर पर श्रावण के महीने में महादेव और भी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न देखकर माता भी बेहद खुश होती हैं। आप शिव जी के भजन गाकर और कीर्तन करके एक साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं।
घर से ही बाबा अमरनाथ के रुद्राभिषेक से शिवजी भरेंगे झोली, अभी रजिस्टर करें

इसके अतिरिक्त श्रावण मास के प्रत्येक दिन सुबह जल्दी उठकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। जल चढ़ाने के पश्चात ही अन्न ग्रहण करें। अगर आप श्रावण मास में रोज़ाना ये कार्य करते हैं तो इससे भी महादेव और माता आप पर प्रसन्न होते हैं। ये कार्य केवल स्त्रियां ही नहीं बल्कि पुरुष भी कर सकते हैं।
Sawan 2021: शिवलिंग की पूजा से पहले जान लें स्त्रियों को किन बातों का रखना चाहिए विशेष ख़्याल

श्रावण के महीने में अपना मन सदैव प्रफुल्लित और खुशहाल रखें। इस महीने किसी भी लड़ाई-झगड़े या बहस से परहेज करें। ये महीना उत्साह से भरा हुआ माना जाता है और ये माह शिव जी और माता पार्वती को अत्यंत प्रिय है। इसलिए अगर आप इस समय अपने मन में क्रोध या ईर्ष्या की भावना रखते हैं तो आप इन्हें नाराज़ कर सकते हैं। अगर आपको क्रोध आता है तो “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और अपना में शांत करने का प्रयास करें।
इस सावन ब्राह्मणों से कराएँ महाकाल का सामूहिक अभिषेक, अपने घर से ही पूजन करने के लिए अभी रजिस्टर करें

ये तो आपको पता ही होगा कि मेंहदी को भी सुहाग की निशानी के रूप में देखा जाता है। श्रावण मास में मेंहदी लगाने का काफ़ी महत्व माना गया है। खासतौर पर जब हरियाली तीज के समय मेंहदी लगाई जाए तो वो और भी शुभ होता है। श्रावण मास में सभी स्त्रियों की एक बार तो मेंहदी लगानी ही चाहिए।

Connect with India's best astrologers




