Logo

जानें कौन सी है वो तीन राशियां जिनपर सदैव रहती है महादेव की कृपा

Drishti GuptaDrishti GuptaUpdated 27 Jul 2021 04:37 PM IST
जानें कौन सी है वो तीन राशियां जिनपर सदैव रहती है महादेव की कृपा
हिंदी पंचांग के अनुसार 25 जुलाई से श्रावण मास का आरंभ हो चुका है। ये रक्षा बंधन के दिन यानी 22 अगस्त को समाप्त होगा। श्रावण मास के साथ ही वर्षा ऋतु की शुरआत होती है और चारों ओर हरियाली और खुशहाली का माहौल होता है। इसके साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस महीने का अत्यंत महत्व माना जाता है। ये महीना भगवान शिव का प्रिय है और ये पूरा महीना उन्हें ही समर्पित होता है। इस दौरान सभी भक्त भगवान शिव और पार्वती मां को प्रसन्न करने में लीन हो जाते हैं।

श्रावण के साथ चातुर्मास का भी आरंभ होता है जिस दौरान संसार का संचालन विष्णु जी महादेव को सौंपकर स्वयं योग निद्रा में चले जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय भगवान शिव और माता पार्वती पूरे विश्व के चक्कर लगाते हैं और सब पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। इसलिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए ये समय सर्वोत्तम माना जाता है। रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, आदि की मदद से भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन से सारी विपदाएं दूर होती है। साथ ही उसकी कुण्डली पर सभी ग्रहों के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।

ऐसे तो जो भी व्यक्ति सच्ची आस्था के साथ ये चीज़ें करता है उसपर महादेव अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। अपितु ज्योतिष शास्त्र का विषय में कुछ और भी कहना है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी होती हैं जिनपर महादेव की हमेशा ही विशेष कृपा रहती है। अगर इन तीन राशियों के लोग महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश करें तो इनके लिए बेहतर होगा। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये तीन राशियां।

Sawan 2021:जानिए इस सावन में अपनी राशि अनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा
जानें कौन सी है वो तीन राशियां जिनपर सदैव रहती है महादेव की कृपा
मेष राशि
मेष राशि मंगल देव की राशि है। इस राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। महादेव इस राशि के जातकों पर सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं जिससे इनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलती है। अगर मन लगाकर थोड़ा सा प्रयास किया जाए तो इस राशि के व्यक्ति कोई भी कार्य सफलतापूर्वक करने में सक्षम होते हैं। मेष राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक सोमवार को उनपर जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही जब जल अर्पित कर रहे हों तो “ॐ नमः शिवाय” का जाप भी करें।

जानें सावन में रुद्राक्ष धारण करने के नियम व फ़ायदे
जानें कौन सी है वो तीन राशियां जिनपर सदैव रहती है महादेव की कृपा
मकर राशि
मकर शनि देव की राशि होती है। इस राशि पर भी शिव जी की विशेष कृपादृष्टि होती है। इस राशि के जातकों को भगवान शिव और शनि देव दोनों का ही भरपूर आशीर्वाद मिलता है। भगवान शिव की कृपा से इस राशि के लोगों पर आने वाले सभी संकट कम हो जाते हैं। इस राशि के जातकों को श्रावण में शिव जी की पूजा करनी ही चाहिए। ये इनके लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। अगर इस राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने में सफल होते हैं तो उनका भाग्य खुल जाता है। श्रावण में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और साथ ही बेलपत्र भी अर्पित करें। इसके अतिरिक्त महमृत्युंजय जाप करना भी बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

Mangalvar Vrat Udyapan – मंगलवार व्रत उद्यापन विधि एवं सामग्री
जानें कौन सी है वो तीन राशियां जिनपर सदैव रहती है महादेव की कृपा
कुंभ राशि
मकर राशि के साथ-साथ कुंभ राशि भी शनि देव की ही राशि है और इसपर भी नीलकंठ की विशेष कृपा मानी गई है। इस राशि के जातकों पर भी भगवान शिव हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं और इन्हें जीवन में सफलता की ओर जाने के सहायता करते हैं। कुंभ राशि के जातक यदि श्रावण मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं तो इन्हें काफ़ी लाभ मिल सकता है। इसलिए कुंभ राशि के लोगों को श्रावण के महीने में शिव जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना भी इनके लिए काफ़ी शुभ होगा। अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान-धर्म का काम भी अवश्य करें। दान-धर्म के कार्यों से शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं।

सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
166 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
166 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

₹20/min₹5/min
Offline
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
166 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
203 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
298 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure