नवरात्रि (Navratri) के छठे दिन शनि ग्रह ने अपनी चाल बदल ली है। शनि पूरे 141 दिन बाद 11 अक्टूबर को मकर राशि (Makar Rashi) में मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस तरह से शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ता है उसी तरह से वक्री शनि के मार्गी होने का भी सभी राशियों पर असर देखने को मिलता है। लेकिन शनि की इस चाल से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से पीड़ित राशियों के लोग। ज्योतिष के जानकार एसके पांडे के अनुसर सोमवार 11 अक्टूबर को शनिदेव सुबह 07 बजकर 48 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हुए हैं। जिसके चलते शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से प्रभावित राशियों को राहत मिलने के संकेत हैं।
शनि मार्गी क्या है?
शनि मार्गी से मतलब है शनि की सीधी चाल। शनि 23 मई 2021 से अपनी वक्री चाल चलना शुरू किए थे जो 11 अक्टूबर से अपनी सीधी दिशा में वापस आ गए हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि का मार्गी होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जिन लोगों को शनि की वक्री स्थिति के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा था उन्हें शनि के मार्गी होने से कुछ राहत मिलेगी। शनि की सीधी चाल अमूमन शुभ फल लेकर आती है।
बता दें कि मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। वहीं धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। इन 5 राशियों के जातकों को शनि की इस चाल का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको जीवन की समस्याओं से कुछ निजात मिलने के आसार है काफी समय से चली आ रही समस्याएं और टेंशन से आपको छुटकारा मिल सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं तो अब दूर होने लगेंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा।सेह संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य साथ देगा और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याएं खत्म होने लगेंगी। रोजगार में परिवर्तन के योग बनेंगे। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर से शनि की ये चाल धनु और मिथुन वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी। धन लाभ के आसार रहेंगे।
शनिवार के दिन साबुत उड़द दाल, तिल के बीज, लोहा, काले कपड़े आदि का दान करें।
किसी विद्वान से परामर्श लेकर नीलम रत्न धारण करें।
शनिवार के दिन शनि मंदिर जरूर जाएं और शनि देव की मूर्ति के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कहते हैं भगवान हनुमान और शिव जी की पूजा करने से भी शनि परेशान नहीं करते। शनिवार के दिन भगवान शिव की आरधना करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनि देव महादेव को अपना गुरु मानते हैं. हर शनिवार को तांबे के लोटे में थोडे़ सा काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे कुंडली में शनि ग्रह शांत रहता है.
शनिवार के दिन गेहूं का आटा पिसवाकर और काला चना पिसवाकर रोटी बनाकर काले कुत्ते को खिलाएं. ऐसा करने से आपकी रूठी किस्मत जाग उठेगी.
मेहनत करने के बावजूद फल सफलता नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन हनुमान चलीसा पाठ करें. साथ ही बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं.
शनिवार के दिन शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि 29 अप्रैल 2022 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान शनि मकर राशि छोड़ कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के राशि बदलते ही धनु जातकों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मिथुन और तुला जातक शनि ढैय्या से मुक्त हो जायेंगे।