
Shiva Mantra Lyrics Benefits Hindi - हिंदी पंचांग के अनुसार 25 जुलाई, 2021 यानी रविवार से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। श्रावण का महीना महादेव को समर्पित होता है। श्रावण महीने से चातुर्मास का आरंभ होता है। चातुर्मास के चार महीने भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा के लिए क्षीर सागर में रहते हैं। इस दौरान संसार का संचालन महादेव के हाथों में ही होता है। कहते हैं श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी के चारों ओर भ्रमण करते हैं। इस समय इनकी दृष्टि प्रत्येक व्यक्ति पर होती है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए इससे शुभ और कोई समय नहीं हो सकता। महादेव इस समय अपने भक्तों की सच्ची आस्था से काफ़ी प्रसन्न रहते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
भोले बाबा के भक्त पूरे श्रावण मास में शिव जी और माता पार्वती की खूब आराधना करते हैं। लोग मीलों दूर जाकर भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में उनकी पूजा करते हैं। कई लोग सफ़र करके गंगा के पास जाकर गांगजल लेकर आते हैं जिससे की वे भगवान शिव का अभिषेक कर सकें या उन्हें गंगाजल अर्पित कर सकें। व्यक्ति अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार शिव जी और माता पार्वती को प्रसन्न करने की भरपूर कोशिश करते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के इन्हीं उपायों में से एक है मंत्र जाप। ये मंत्र जाप इसलिए विशेष है क्योंकि ये आपकी राशि के अनुसार निर्धारित किया गया है। सरल भाषा में कहा जाए तो आप अपनी राशि के अनुकूल जब किसी विशिष्ट मंत्र का जाप करते हैं तो इसका प्रभाव और भी अधिक होता है। तो आइए जानते हैं किस राशि वाले व्यक्ति के लिए कौन सा मंत्र सर्वोत्तम है। आप अपने राशि के अनुसार निम्न मंत्रों का जाप करें।
शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय

वृषभ राशि वालों के लिए-
ॐ नागेश्वराय नमः
सावन में अपने घर से ही करवाएँ अमरनाथ का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें

मिथुन राशि वालों के लिए-
ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:
सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय

कर्क राशि वालों के लिए-
ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:
आपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से

सिंह राशि वालों के लिए-
ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:
कौन-सा ग्रह ला रहा है आपके जीवन में हलचल, जन्म कुंडली देखकर जानें ग्रह दशा

कन्या राशि वालों के लिए-
ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:
घर से ही बाबा अमरनाथ के रुद्राभिषेक से शिवजी भरेंगे झोली, अभी रजिस्टर करें

वृश्चिक राशि वालों के लिए-
ॐ हौम ॐ जूँ स:
इस सावन ब्राह्मणों से कराएँ महाकाल का सामूहिक अभिषेक, अपने घर से ही पूजन करने के लिए अभी रजिस्टर करें

धनु राशि वालों के लिए-
ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व

मकर राशि वालों के लिए-
ॐ हौम ॐ जूँ स:
इस साल किस राशि में कब प्रवेश करेंगे शनि, एक क्लिक से जानें किन जातकों पर समाप्त होगी साढ़े-साती

कुंभ राशि वालों के लिए-
ॐ हौम ॐ जूँ स:
शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए जानें उनके जीवन के अनजाने तथ्य, क्लिक करें

मीन राशि वालों के लिए-
ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:
एक कॉल से पता करें, कैसे होगा आपका जीवन खुशहाल और कैसे बढ़ेगा धन, बात करें हमारे ज्योतिषाचार्य से

इसके अतिरिक्त जिन भी लोगों को अपनी राशियों का ज्ञान नहीं है उन्हें भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपको अपनी राशि नहीं मालूम तो आप श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।
सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम् ॥
परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमाशंकरम्।
सेतुबंधे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥
वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यंबकं गौतमीतटे।
हिमालये तु केदारम् घुश्मेशं च शिवालये॥
एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यति॥
देखिए अपनी जन्म कुण्डली जो दिखाएगी भाग्योदय का रास्ता, यहाँ क्लिक करें
शिव मंत्र पाठ करने का सही तरीका
अगर आप इन मंत्रों का जाप करने वाले हैं तो ये कार्य आप विधिवत रूप से करें तो बेहतर होगा। सर्वप्रथम तो प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि कर लें और पूजा स्थल को साफ कर लें। इसके पश्चात शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके लिए आप दूध या गंगाजल का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें बेलपत्र, फूल, आदि समर्पित करें। पूजा संपन्न करने के बाद शिव जी के समक्ष एक साफ आसन पर बैठ जाएं। इसके पश्चात रुद्राक्ष की माला लेकर अपनी राशि के अनुसार उपयुक्त मंत्र का जाप करें। जाप करते वक़्त रुद्राक्ष की माला को गोमुखी के अंदर हो रखें और मंत्रों का उच्चारण अपने मन में करें। कहते हैं कि अगर किसी की दृष्टि ना जाए तो ये जाप बेहतर होता है। श्रावण में शिव जी को प्रसन्न करने के सर्वोत्तम उपायों में से एक ये है।
समस्त कष्टों के नाश के लिए घर बैठे करें बाबा बर्फ़ानी का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें
Connect with India's best astrologers




