Logo

शुक्र एवं सूर्य के बाद मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

oasisdal oasisdal Updated 20 Jul 2021 03:21 PM IST
शुक्र एवं सूर्य के बाद मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

 मंगल ग्रह को जीवन शक्ति और गतिशीलता का कारक ग्रह माना गया है। सारे ग्रहों की अपेक्षा इसे एक योद्धा(yoddha) के रूप में माना जाता है। इसे ग्रहों में सेनापति(commander) का दर्जा प्राप्त है। इसे ज्योतिष के अनुसार क्रूर(cruel)  ग्रह बताया जाता है। क्योंकि यह क्रोध(krodh), हिंसा, लड़ाई, झगड़े, ऊर्जा(energy) आदि का स्वामी है। यदि कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में होता है, तो शौर्य साहस व पराक्रम प्रदर्शित करता है। 

खासकर जब यह लग्न में हो, तो जातक को विशेष शक्तियां भी प्रदान होती है। तो वहीं दूसरी ओर जातक की कुंडली(kundali) में अगर अशुभ स्थिति में विराजमान हो तो उसे विशिष्ट परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन के कई मोड़ पर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मंगल ग्रह को वृश्चिक(scorpious) और मेष राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह, शनि की स्वामित्व वाली मकर(Capricorn) में उच्च एवं चद्रमा की स्वामित्व वाली कर्क राशि(kark raashi) में नीच का होता है। मंगल ग्रह को भावुक प्रेमी के रूप में भी जाना जाता है। जो कि प्यार को रोमांचक और आकर्षक(attractive) बनाता है। भूमि व अग्नि(agni) का कारक ग्रह भी मंगल को बताया जाता है। यदि संपत्ति के कारक भाव में मंगल होता है, तो इसके योग से भूमि और संपत्ति हासिल होती है। मंगल ग्रह का संबंध खून(blood) और हड्डी से बताया जाता है। यही कारण है कि जिस जातक की कुंडली(horoscope) में यह शुभ होता है, तो उसके सर्जन(surgeon) बनने का योग होता है।

Mars Transit 2021: 20 जुलाई 2021 को मंगल ग्रह 17:21 बजे सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेगा। जहां इसका मिलन शुक्र ग्रह से होगा जो सिंह राशि में पहले से विराजमान है। इस प्रकार एक राशि में 2 ग्रहों का विशिष्ट योग बनेगा। मंगल ग्रह 6 सितंबर 2021 तक सिंह राशि(Leo) में गोचर करेगा। और फिर यह अपनी अगली राशि यानी कन्या राशि(vigro) में प्रवेश कर जाएगा। इस परिवर्तन से कुछ राशियों(zodiac sign) को सावधानी बरतने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं, मंगल ग्रह के सिंह राशि में गोचर(Mars Transit in leo) से किन्हें रहना है सावधान।

इस सावन ब्राह्मणों से कराएँ महाकाल का सामूहिक अभिषेक, अपने घर से ही पूजन करने के लिए अभी रजिस्टर करें

शुक्र एवं सूर्य के बाद मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

मेष राशि(Aries)-

इन जातकों के लिए मंगल ग्रह उनकी आत्मा व शरीर का प्रथम स्वामी(swami) होता है। हालांकि यह मेष राशि के लिए लग्न का स्वामी है। इसी वजह से मेष राशि के लिए मंगल ग्रह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मेष राशि वालों को यह मूड और दिनचर्या को प्रभावित करता है। वर्तमान में मंगल के गोचर से पेट संबंधी समस्याओं जैसे- एसिडिटी(acidity) और जलन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अत्यंत गरम और मसालेदार(hot and spicy) भोजन का सेवन ना करें। इसके अलावा इस दौरान वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें।  क्योंकि इस वक्त मंगल की चतुर्थ दृष्टि आप के आठवें भाव पर रहेगी। जिसके कारण आप दुर्घटनाओं(accident) के चपेट में आ सकते हैं। जो लोग रोमांटिक(romantic) रिश्ते में हैं उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि आपकी तीक्ष्ण भावना और कार्य आपके पार्टनर को परेशान कर सकते हैं। फल स्वरूप लव लाइफ(love life) में दिक्कत आ सकती है। आपके 11वे भाव पर मंगल की स्थिति होने से आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। धन-संपत्ति में अचानक लाभ होने की संभावनाएं है। जो मेडिकल के छात्र(medical students) हैं उनके लिए यह अनुकूल समय होगा। विषय ज्ञान प्राप्ति के लिए  जुनून(passion) बढ़ेगा जिससे आप अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

उपाय- मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

घर से ही बाबा अमरनाथ के रुद्राभिषेक से शिवजी भरेंगे झोली, अभी रजिस्टर करें
शुक्र एवं सूर्य के बाद मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

कर्क राशि(cancer)-

कर्क राशि वालों के लिए यह पंचम और दशम भाव का स्वामी है। इनके लिए मंगल ग्रह(Mangal grah) योग कारी ग्रह है। इस समयावधि में मंगल का गोचर आपके कुटुम्ब, वाणी और संचित धन के दूसरे गृह में होगा। इस दौरान आप वाद-विवाद(arguments) से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण(control) रखें। क्योंकि इस समय आपकी वाणी में रूखापन और आक्रामकता देखा जा सकता है। अपने मन को कंट्रोल में रखें। क्योंकि गुस्सा करने से मनमुटाव या घर में टकराव जैसी स्थिति बन सकती है। मां के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोग के लिए यह अवधि शुभ होगा। यह समय आपके लिए अच्छा अवसर(opportunity) ला सकता है। जिनमें आप यदि मेहनत करते हैं, तो उचित धन कमा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय वालों के लिए भी यह समय शुभ होगा। इस दौरान आपका भाग्य(fate) आपका साथ देगा। और अत्यधिक मेहनत किए बिना भी सफलता(success) प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आप में धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी।

उपाय-  रविवार के दिन चने की दाल दान करें।

आपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से
शुक्र एवं सूर्य के बाद मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

मीन राशि( pisces)-

मीन राशि के जातकों के लिएं इस समय छठे भाव में मंगल ग्रह का गोचर होगा। इस समय आप अपने जीवन में मिश्रित परिणाम देख पाएंगे। आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन कड़ी मेहनत(hardwork) और संघर्ष करने के बाद। यदि आप मैकेनिक(mechanic), इंजीनियर(engineer) या शिक्षक(teacher) जैसी नौकरी कर रहे हैं, तो आसानी से आपको सफलता मिल जाएगी। इस दौरान कभी-कभी आपको सहयोगियों(friends) का समर्थन नहीं मिल पाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस दौरान आप सामने वाले के स्वाभिमान को अनदेखा(ignore) करेंगे। आपको जितना हो सके उतना सरल व सामान्य रूप से काम करने की जरूरत है। किसी की ऐसी चीज के लिए मत सोचें जो होना असंभव हो। इस दौरान आप अप्रत्याशित खर्चे कर सकते हैं। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति(economic condition) कमजोर पड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य(health) के प्रति भी  सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि आप त्वचा(skin), आंख(eyes) या हड्डियों(bones) से संबंधित बीमारियां से पीड़ित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बता दें की भाई के साथ आपका बहस हो सकता है। इसलिए मसले को शांतिपूर्वक सुलझाने(solve peacefully) का प्रयास करें। इस समय अवधि के दौरान आपको परिवार का साथ मिलने में दिक्कतें(problems) हो सकती है। इसलिए आपके लिए यह समय थोड़ा कठिन होगा।

उपाय- मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

एक कॉल से पता करें, कैसे होगा आपका जीवन खुशहाल और कैसे बढ़ेगा धन, बात करें हमारे ज्योतिषाचार्य से

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
447 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
447 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

₹20/min₹5/min
Offline
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
447 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
436 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
463 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure