साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने वाला है ∣ जो कि दूसरा ग्रहण है चंद्रग्रहण के बाद जो भारत में आंशिक रूप से दिखाई दिया था जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं था हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे ∣
आपको बता दें कि इस बार सूर्यग्रहण भी आंशिक रूप से भारत में दिखाई देगा इस बार का सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा ∣ खगोल शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है ∣ इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के चारों ओर एक वलय आकृति बनाता है ∣ इसलिए इसे वलयाकार या रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण कहते हैं ∣
कितने समय तक रहेगा सूर्य ग्रहण?
10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा ∣ सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी ∣ ये उत्तर-पूर्वी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से में आंशिक रूप में दिखाई देगा ∣ जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखने को मिलेगा ∣ इस साल का सूर्य ग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा ∣
सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा :-
ज्योतिष कहता है ∣ जो ग्रहण दिखाई देता है ∣ वह ग्रहण मान्य होता है ∣किन्तु इस बार सूर्यग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल नहीं होगा न ही किसी कार्य पर पाबंदी होगी ∣इस बार सूर्यग्रहण अमावस्या के दिन लग रहा है ∣ खास बात यह है कि इस दिन शनि जंयती भी है ∣ ज्योतिष के अनुसार सूर्यग्रहण भले ही भारत में आंशिक रूप से लग रहा है ∣ किन्तु इसका सभी राशियों पर असर होगा ∣
आज हम जानेगें, इसका किस राशि पर होगा असर
मेष-
इस ग्रहण काल के दौरान इस राशि के जातक वाद-विवाद से बचें ∣ वाणी पर नियंत्रण पर रखें ∣ आर्थिक हानि हो सकती है ∣
वृष-
सूर्य ग्रहण के कारण वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखने की जरूरत है ∣ करियर और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें ∣
मिथुन-
इस राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है ∣ धन हानि के योग हैं ∣ व्यर्थ का खर्च करने से बचें आपसी संबंध बेहतर होंगे ∣
कर्क-
इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है ∣ वाद-विवाद की स्थिति से बचें ∣ वाणी पर नियंत्रण रखें. विरोधियों से सतर्कता बरतें ∣
सिंह-
इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है ∣ धन लाभ के योग हैं ∣ किसी के बारे में नकारात्मक विचार लाने से बचें ∣ अध्यात्म के कामों में मन लगाएं ∣
कन्या-
इस राशि के जातक स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखें ∣ किसी को पैसे उधार देने से बचें ∣ पारिवारिक संबंध मधुर बनेंगे ∣
तुला-
इस राशि के जातक सोच-समझ किसी कार्य को करें ∣ मेंटल स्ट्रेस से दूर रहें ∣ किसी गरीब या निर्धन व्यक्ति की सहायता करें ∣
वृश्चिक-
इस राशि के जातकों को मन पर काबू रखने की जरूरत है ∣ नकारात्मक विचारों से दूर रहें. सेहत का ख्याल रखें ∣ मेडिटेशन करें ∣
धनु-
करियर और शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी ∣ मेहनत करें. व्यर्थ खर्च करने से बचें ∣ आर्थिक लाभ हो सकता है ∣ किसी काम में निवेश करने से लाभ मिल सकता है ∣
मकर-
इस राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें ∣ किसी भी कार्य को सोच-समझकर करें ∣ किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक हो सकता है ∣
कुंभ-
इस राशि के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें ∣ विरोधी परास्त कर सकते हैं ∣ कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं रखें ∣