Home›Photo Gallery›Blogs Hindi›Tarot Horoscope Weekly 5 July To 11 July 2021 Saptahik Know The Luck Of All Zodiac Signs With The Help Of Tarot Cards This Week
साप्ताहिक टैरो राशिफल 5 जुलाई से 11 जुलाई: जानिए इस सप्ताह टैरो कार्ड की मदद से सभी राशियों का भाग्य
ज्योतिषशास्त्र की तरह ही टैरो कार्ड से भी जातक के भविष्य की घटनाओं का पूर्वाभास लगाया जाता है। टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से आप अपने भविष्य के गर्भ में छिपी घटनाओं का पता लगा सकते हैं। टैरो कार्ड रीडिंग भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक अभिन्न अंग माना जाता है जिसमें टैरो कार्ड रीडर जातक द्वारा चुने गये टैरो कार्ड को पढ़ कर जातक के लव, रिलेशनशिप, कैरियर इत्यादि से जुड़े सवालों का जवाब डेटा है। साथ ही टैरो कार्ड रीडर जातक के भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी देते हैं। भविष्य में आने वाली समस्याओं से आगाह करते हैं और उनसे बचने के उपाय जातक को बताते हैं।
अपने लव लाइफ़, करियर, व्यापार, इत्यादि को बेहतर बनाने के उपाय भी टैरो कार्ड रीडिंग के द्वारा पाए जा सकते हैं। टैरो कार्ड रीडिंग के द्वारा अपने भविष्यफल को जानने के लिए जातक को अधिकतम तीन कार्ड को चुनना होता है। जिसके आधार पर टैरो कार्ड रीडर जातक के प्रश्नों का उत्तर देते हैं। साथ ही साथ एक टैरो कार्ड का चयन कर के आप अपने मन में किसी विषय से जुड़े प्रश्नों का उत्तर भी पा सकते हैं।
टैरो कार्ड एक प्रकार के कार्ड होते हैं जो ताश के पत्तों के आकर होते हैं। इस कार्डस के दोनों तरफ कुछ चित्र बने होते हैं। चयन किए गये कार्ड पर बने चित्रों की मदद से टैरो कार्ड रीडर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं और साथ ही उन समस्याओं से बचाव के उपाय आपको बताते हैं।
तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आपका साप्ताहिक टैरो कार्ड भविष्य फल-
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप प्रबल इच्छा शक्ति के साथ प्रयत्न करेंगे. आपने कार्य को दूसरे शहरों में विस्तार करने के लिए समय शुभ है.पार्टनर का सहयोग मिलेगा.
जिनसे आपको उपेक्षाएं थी अचानक उनके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा. दूसरों पर निर्भर रहने के कारण काम में रुकावट पैदा हो सकती है. प्रेम संबन्ध प्रगाढ़ होंगे.
परिवारिक मामलों में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं.ससुराल पक्ष से भी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें ओर डॉक्टर से जाँच करवाना उचित रहेगा.
परिवार के लोगों द्वारा आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा और कहीं निवेश करने का भी मन बना रहे हैं. जीवन साथी से थोड़ा तालमेल बिगड़ सकता है.
घर परिवार में वातावरण थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहेगा.जीवनसाथी का भावनात्मक जुड़ाव व सहयोग रहेगा. किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा बाहर से लाभ प्राप्त होगा. साथ ही पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है.
आपके द्वारा बोली गई बातों को आपके ही खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा इसलिए अपनी वाणी का प्रयोग सोच समझकर इस्तेमाल करें. काम की जगह चल रहे षड्यंत्र से सावधान रहें.