
भारत में कई हजारो मंदिरों का समागम है, भक्तगण मंदिरों में जाते है ईश्वर की पूजा अर्चना करते है और मन्नतें मांगते है। इन मंदिरों से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी है , हमारे देश में कई ऐसे मंदिर है या धार्मिक स्थल है जहां महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकती लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में ऐसे भी कई मंदिर है जहां पर पुरुषों का प्रवेश करना वर्जित है, इसके साथ ही कई ऐसे भी मंदिर है जहां किसी खास समय पर पुरुष पूजा तक नहीं कर सकते। कुछ दिनों तक पूरा मंदिर सिर्फ महिलाएं देखती है पूजा अर्चना से लेकर साफ सफाई तक सबका जिम्मा महिलाएँ ही उठती है।
आइए बताते है इसे ही कुछ मंदिरों के बारे में

ब्रह्मदेव मंदिर , राजस्थान
यह मंदिर राजस्थान के पुष्कर में स्थित है। भगवान श्री ब्रह्मा जी का मंदिर आपको पूरे भारत में सिर्फ यही मिलेगा। इस मंदिर को 14वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यहां शादीशुदा पुरुषों का आना बिलकुल माना है। ऐसा माना जाता है कि देवी सरस्वती जी के श्राप के कारण से कोई भी शादीशुदा पुरुष यहां नहीं जा सकता। इसलिए पुरुष मंदिर के आंगन से ही हाथ जोड़ लेते है और महिलाएं अंदर जाकर पूजा अर्चना करती है।
बुरी तरह संकट में फसने पर काम आते हैं लाल किताब के ये अचूक उपाय, यहाँ क्लिक करें

भगवती देवी मंदिर , कन्याकुमारी
कन्याकुमारी के इस मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिवजी को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी यहां एक बार तपस्या करने आई थी। भगवती मां को सन्यास देवी भी कहते है । पुरुष किसी भी दिन मां भगवती के इस मन्दिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, सन्यासी पुरुष मंदिर के द्वार से ही मां भगवती को प्रणाम कर सकते हैं। जबकि शादीशुदा पुरुषों का मंदिर परिसर में प्रवेश ही वर्जित है।
धन और संपत्ति में वृद्धि हेतु जरूर करें ये कारगर उपाय, यहाँ क्लिक करें

कामरूप कामाख्या मंदिर , असम
यह मंदिर असम के गुवाहाटी में स्थित है।ये मंदिर नीलांचल पर्वत पर बना हुआ है। मातारानी के सभी शक्तिपीठों में कामाख्या शक्तिपीठ पहले स्थान पर है। माता के माहवारी के दिनो मे यह बहुत उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान यहा पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह से बंद होता है । पूजा अर्चना से लेकर साफ सफाई तक की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की होती है।

आट्टटुकाल देवी मन्दिर , केरल
शायद आपको यह पता न हो , कि केरल के इस मंदिर का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, क्योंकि यहां एक साथ 30 लाख से अधिक महिलाएं पोंगल उत्सव में भाग लेने आई थी। पोंगल का त्योहार इस मंदिर बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। इस मंदिर में मां भद्रकाली की पूजा विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है की माता भद्रकाली पोंगल के दौरान 10 दिन तक मंदिर में निवास करती है तो इस दौरान पुरुषों का आना मना है।
Connect with India's best astrologers




