ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। ग्रहों की चाल और उनके गुण व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य पर खासा असर डालते हैं। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल को बदलते रहते हैं। यह एक विशेष अवधि में मौजूदा राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते रहते हैं। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब तब इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। हर महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। अब आने वाले अक्तूबर माह में भी एक साथ कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अक्तूबर के महीने में चार ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिसमें बुध, शुक्र,मंगल और सूर्य ग्रह होंगे। महीने के शुरुआती दिनों में ही शुक्र और बुध ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य और फिर मंगल का राशि परिवर्तन होगा।
अक्टूबर के महीने में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे आम जनमानस के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और वातावरण पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। अक्टूबर में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करेंगे, शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा वहीं मंगल मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री गति करते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे और 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक तुला राशि में वक्री गति करेंगे। सूर्य का अपनी नीच राशि तुला में गोचर करना कई महत्वपूर्ण बदलावों का कारण साबित हो सकता है। आइए ऐसे में जानते हैं कि ग्रहों के इस परिवर्तन से किन राशि वालों को अक्टूबर के माह में जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ पड़ सकता है।
तुला राशि: अनुभवी लोगों से बात करने पर मिलेगा रास्ता
अक्टूब के महीने में आपको धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करके आगे बढ़ना होगा, अत्यधिक उत्साही स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी में आप कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए घातक हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले इस महीने आपको अनुभवी लोगों या अपने विश्वासपात्र लोगों से बात अवश्य करनी चाहिए। आपकी ही राशि में नीच अवस्था में बैठे सूर्य आपके आत्मविश्वास को भी कमजोर कर सकते हैं। इस महीने तुला राशि के लोगों को योग-ध्यान के जरिए अपने मन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आप प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं तो आपको फायदा मिलेगा।
महीने मन में असंतोष और निराशा की भावना घर कर सकती है। आपको लग सकता है कि जितनी आपने मेहनत की है, उतनी जीवन में आपको सफलता नहीं मिली, इस वजह से मीन राशि के जातक मानसिक पीड़ा से जूझ सकते हैं। इस महीने मंगल ग्रह आपकी राशि में वक्री गति करेंगे जिसके कारण आपके जोश में कमी देखी आ सकती है, वहीं अष्टम भाव में नीच अवस्था में सूर्य के होने से आपको छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपने खोए आत्मविश्वास को वापस पाने के लिए इस महीने मीन राशि के जातकों को योग-ध्यान करना चाहिए।
ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव
महीने मंगल ग्रह जल तत्व की राशि मीन में होंगे वहीं सूर्य भी अपनी नीच राशि में विराजमान रहेंगे जिसके कारण वातावरण में ठंडक बढ़ने लगेगी। इसके साथ ही राजनीति पर भी इन दोनों ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा, इस दौरान वैश्विक स्तर पर राजनीतिज्ञों के बीच अविश्वास की भावना कर सकती है साथ ही, कई देशों की सीमाओं पर भी टेंशन बढ़ सकती है। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर के चलते बाजार में सौंदर्य-प्रसाधनों के दाम घट सकते हैं। बुध के वक्री के चलते इस महीने लोगों की तार्किक क्षमता प्रभावित होगी इसके साथ ही व्यवसाय पर भी इसका बुरा प्रभाव हो सकता है। इस दौरान कारोबार करने वाले लोगों को हर फैसला बहुत सोच समझकर करना चाहिए।
धनु- अक्टूबर माह में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कई समस्याओं का निपटारा होगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे। जीवन में खुशहाली आएगी।