नवरात्रि में शुभ मुहूर्त देख कर केले का पौधा घर में लगाकर गुरुवार को विधि के अनुसार उसकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।
घर में तुलीस का पौधा लगाने से नवरात्रि में मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी वर्ष में नवरात्रि चार बार आती है, इनमें चैत्र और आश्विन मास के नवरात्र का विशेष महत्त्व होता है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो चुकी है, और ये 14 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। कुछ भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र द्वारा कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका नवरात्रि के दौरान पालन करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश की स्थापना से लेकर भोग लगाने तक में वास्तु का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी गई है। मां भगवती को खुश करने के इन 9 दिनों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है और धन लाभ के संयोग भी बनते हैं।
वास्तु शास्त्र में नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी गई है। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है। कई पूजाएं तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के शुभ दिनों में तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती रहेगी ।और साथ ही आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होगी।
इसके अलावा अगर आप नवरात्रि में शुभ मुहूर्त के अनुसार केले का पौधा घर में लगाकर गुरुवार को उसकी विधिवत पूजा करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिरता में भी वृद्धि होगी। साथ ही नवरात्रि में हरसिंगार का पौधा लगाने से भी शुभ फल की प्राप्ति होगी।
नवरात्रि में मां दुर्गा की 9 दिनों तक अखंड ज्योत जलाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार ज्योत को आग्नेयकोण के अंदर जलाकर रखना चाहिए। ज्योति के लिए शुद्ध घी का ही इस्तेमाल करें, या फिर अगर तेल का इस्तेमाल करना है तो सरसों का तेल ही इस्तेमाल करें ।
नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन की परंपरा हैं। इस दिन कन्याओं की सेवा व पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उन्हें लाल रंग के वस्त्र भेंट करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में हनुमान जी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। साथ ही जितना हो सके जरूरतमंद और गरीबों को दान करना चाहिए।