व्यक्ति को सांसारिक जीवन चलाने के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं की आवश्यकता तो होती ही है इसलिए वह निरंतर अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए व्यापार करता रहता है। वह अपने जीवन में पैसा कमाने के लिए कुछ ना कुछ व्यवसाय करता रहता है फिर वह चाहे नौकरी हो अथवा व्यापार परंतु वर्तमान में नौकरी इतनी आसानी से तो नहीं मिलती इसलिए वह व्यापार का रास्ता चुन लेता है। व्यापार करने के लिए अच्छी योजना एवं अच्छी किस्मत का भी होना जरूरी होता है और व्यापार में कभी-कभी काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। कई बार दिन-रात व्यापार को बढ़ाने के लिए कार्य करने के बावजूद भी मनचाहा फायदा नहीं मिलता। हाथ लगती है तो सिर्फ निराशा परंतु निराशा से हार मानकर नहीं बैठना चाहिए आखिर उपाय क्या है यह सोचना चाहिए। जीवन में किसी भी तरह का नकारात्मक समस्याओं का आगमन नहीं होना चाहिए। मनुष्य अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए मेहनत करता रहता है परंतु कभी-कभी उसे अपनी मेहनत का फल नहीं मिलता है। मनुष्य के जीवन में आने वाली बाधाओं का कारण उनकी कुंडली एवं नक्षत्र में वास्तु दोष हो सकता है। अनिल कुमार काफी प्रयास करने के पश्चात भी यदि मनुष्य को सफलता नहीं मिल रही है तो समझ जाइए कि आपकी इस समस्या का कारण सिर्फ वास्तु दोष है। यदि किसी वजह से आपके व्यापार में हो रही है तो इसका मुख्य कारण आपकी कुंडली में बैठा वास्तु दोष है।
मुख्यता व्यापार हमारे परिवार और जीवन दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। कोरोना काल में लगभग सभी लोगों का व्यापार बंद हो गया था एवं जिन लोगों ने अपने जीवन की नई सीढ़ी चढ़ने के लिए व्यापार शुरू किया था वह पहले से ही नुकसान में आ गए और व्यापार नहीं बढ़ सका। इतना सब होने के बाद भी निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। कई बार व्यापार को करने के लिए एवं सही ढंग से चलाने के लिए विफल योजनाएं एवं मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु विज्ञान कहता है कि कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
•वास्तु शास्त्र के अनुसार हरा रंग का अपना अलग महत्व होता है यदि आपके व्यापार में बढ़ोतरी नहीं हो रही है तो आप हरा रंग इस्तेमाल करें जिससे व्यापार में आ रही रुकावटें दूर किया जा सकता है।
•वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा में काले रंग का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. कहते हैं कि काले रंग का तत्व पानी है. दक्षिण-पूर्व दिशा में अगर थोड़ी मात्रा में काला रंग करवाया जाए तो उस दिशा से जुड़े तत्वों को मदद मिलेगी. अगर बिजनेस में बिल्कुल भी बढ़ोतरी नहीं हो रही है, और घर की बड़ी बेटी परेशान हो, या फिर कमर या कूल्हे में कोई तकलीफ हो गई हो तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा के नीचे के हिस्से में थोड़ा काला रंग करवाने से चीजों में सुधार देखने को मिलेगा।
•वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप जूलरी का बिजनेस कर रहे हैं, तो अपनी दुकान का रंग गुलाबी, सफेद और आसमानी में से करवाना चाहिए. वहीं, किराना स्टोर के लिए हल्का गुलाबी, आसमानी और सफेद में से कोई भी रंग चुन सकते हैं. माना जाता है कि ये रंग व्यापार में तरक्की और समृद्धि लाते हैं।
•वहीं, अगर आप कपड़ों का बिजनेस करते हैं या फिर आपका बुटीक है, तो हल्का पीला रंग, हरा और आसमानी रंग का चुनाव करना बेहतर रहता है. इसके साथ ही स्टेशनरी विक्रेता को पीला, आसमानी और गुलाबी रंग करवाना चाहिए. की गई परंतु फिर भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा।