Venus Transit 2021 Effects - सभी तरह के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले, भाग्य के कारक व दायित्व के गुरु शुक्र देव 17 जुलाई को सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। और 23 दिनों तक यानी 11 अगस्त 2021 तक रहेंगे। इसके पश्चात कन्या राशि में चले जाएंगे। शुक्र ग्रह को सुख सुविधा, विलासिता और विलास जैसे कारकों के लिए जाना जाता है। सुख का राशि परिवर्तन 9:13 पर होगा। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन के लिए लाभकारी होगा परंतु कुछ राशियों के जीवन में ऐसा नहीं होगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह मानते हैं। इसके प्रभाव से भौतिक शारीरिक व वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह वृषभ एवं तुला राशि का स्वामी होता है। मीन राशि इसकी उच्च राशि है जबकि कन्या राशि इसकी नीच राशि कहलाती है।शुक्र ग्रह को 27 नक्षत्रों में पूर्वाफाल्गुनी, भरणी और पूर्वाषाढा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त होता है।
शुक्र के मित्र बुध और शनि ग्रह है एवं शत्रु सूर्य एवं चंद्रमा माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह के गोचर से किन किन राशि वालों को फायदा होगा और इनके जीवन में क्या क्या बदलाव आ सकते हैं-
शुक्र ग्रह का गोचर आपके लिए शुभ घड़ी लेकर आएगा आपके आय के साधन बढ़ेगे। व आपको धन का लाभ होगा। इस दौरान आप निवेश करेंगे तो आपको अत्यधिक फायदा मिलेगा। आप का आर्थिक जीवन उच्च रहेगा। इस गोचर काल में आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी इज्जत करेंगे।
शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि में खुशियां लाएगा। जीवन साथी के साथ आप यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनरशिप से किए गए कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। तथा आपका भाग्य उदय होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे तथा दान पुण्य में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा।
शुक्र ग्रह का गोचर काल में जीवन साथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए यह समय सबसे अच्छा होगा। कुंवारे लोगों का इस दौरान रिश्ता तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। जो व्यक्ति अपने शौक के लिए अपने पेशे को बदलना चाहता है उनको भी सफलता मिलेगी। तथा सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुक्र ग्रह का गोचर काल में जाने से कन्या राशि में अच्छा बदलाव होगा। विदेशों से जुड़े सभी व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। तथा शानो शौकत में अत्यधिक धन भी खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भी धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
धनु राशि के जातक के लिए अच्छा बदलाव होगा इस दौरान वह धन को संचय होने में सफल बनाएंगे तथा आय के साधन बढ़ेंगे। विवाहित लोगों के लिए यह समय शुभ है तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए अच्छा समय है।