मेष : इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगाl यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ सकती हैl इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते हैl इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही हैl मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते हैl मास अंत आपकी भाग-दौड बढने पर आप पहले से अधिक व्यस्त रह सकते हैl प्रतियोगियों को लेकर आप चिन्ताशील हो सकते हैl
वृषभ : इस मास आप साह्स और अधिकार के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधारने में सफल रहेगेंl इस अवधि में शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगीl अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पंहुचा सकते हैl मास के मध्य समय में कार्यो को रचनात्मक ढंग से करने से विपरीत समय में भी धन लाभ प्राप्त किया जा सकता हैl इस समय आपकी सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगाl मास अंत में आपका पराक्रम भाव से काम लेना आपके लाभों में वृ्द्धि करने में सहयोग कर सकता हैl इस अवधि में कार्यो के प्रति आपमें जोश व उत्साह का भाव बना रहेगा l उच्च मनोबल कार्यो में आ रही बाधाओं में कमी करेगाl किन्तु वाद-विवाद में उलझने से व्यवसायिक संबन्ध प्रभावित हो सकते हैl अत: सावधान रहें I
मिथुन : आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मासआत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने से उतम सिद्ध हो सकती हैl इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बद्लाव आ सकते हैl इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगाl धन संचय में अस्थिरता रहेगीl मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ करके के लिये आप उच्चाभिलाषी हो सकते हैl साझेदारी व्यापार इस अवधि में लाभ के स्त्रोत बनेगेंl मासअन्त में आपकी मेहनत, कार्यकुशलता रंग लायेगीl इस अवधि में इससे पूर्व किये गये कार्यो से लाभ मिलने आरम्भ हो जायेगेंl नौकरी में बदलाव किया जा सकता हैl
कर्क : इस माह में आप व्यवसायिक संपत्ति क्रय- विक्रय करने का विचार बना सकते हैl आमदनी को बढाने के लिये आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करेंl विदेश से जुडी योजनाओं का विस्तार कार्य किया जा सकता हैl परन्तु योजनाओं में लोच का भाव बनाये रखेंl इससे कार्य निर्बाध गति से पूरा हो सकेगाl इसके मध्य अवधि में आप अपने आर्थिक लाभों का प्रयोग व्यवसायिक क्षेत्र की सुख -सुविधाओं की वृ्द्धि के लिये प्रयोग कर सकते हैl आत्मविश्वास का भाव आपको आशा से अधिक सफलता दिलायेगाl अंत अवधि में निर्णयों में देरी के कारण आमदनी में कमी हो सकती हैl मनोबल भी इस समय में उच्च बना हुआ हैl इससे भी आपको लाभ प्राप्त होगाl
सिंह : इस मास विदेश योजनाओं से लाभ प्राप्त होने से प्रेरित हो, आप और अधिक जोश के साथ कार्य करने का प्रयास करेगेंl इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों में स्त्रिय़ों आपकी धन हानि का कारण बन सकती हैl आमदनी के पक्ष से समय आपके पक्ष में रहेगाl मास मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड सकता हैl परन्तु अभी धैर्य रखने से कुछ समय बाद स्थिति आपके अनुकुल हो जायेगीl कार्यो को समय पर पूरा करने की भावना का विकास होगाl मासान्त में निरन्तर मेहनत में लगे रहना आपके लिये सामान्य बात हैl किन्तु आत्मविश्वास इस समय में कमजोर हो सकता हैl
कन्या : इसके मास के आरम्भ में जाँब परिवर्तन का विचार त्याग करेंl लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढाव आने के योग बन रहे हैl जोखिम वाले क्षेत्रों में धन विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता हैl मासमध्य से पूर्व बडी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लेंl इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती हैl शत्रु आपकी परेशानियां बढा सकते हैl मास अन्त में हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति करने के अवसर मिलेंगे।
तुला : मास अन्त में आर्थिक स्थिति में कमी की स्थिति बनी हुई हैl इस अवधि में आपको जोखिम सम्बन्धी क्षेत्रों से अप्रत्याशित हानि हो सकती हैl दिया हुआ धन रुक सकता हैl व्यवसायिक वाहन लेने के योग बनेगेंl मास मध्य में व्यापार- व्यवसाय में नये काम आ सकते हैl इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयासों में तेजी आयेगीl इस अवधि में आप प्रयास परिश्रम को मह्त्व देl पुराने व्यवसायिक संबन्धों का लाभ प्राप्त किया जा सकता हैl इस अवधि में धन विषयों पर सलाह - मशवरा लेने का कार्य आप स्वयं न करके अन्य व्यक्ति से करायें आपके लिये उचित रहेगाl व्यवसायिक ऋण प्राप्ति करने के लिये समय अनुकुल हैl
वृश्चिक : इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगाl इसके फलस्वरुप मनोबल में वृ्द्धि होगीl मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखेंl मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता हैl निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटी आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती हैl मध्य अवधि में विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं हैl मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुश्लता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैl व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगीl
धनु : छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैl विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैl मासमध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगाl फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचेंl व्यवसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी मामलें लम्बें खींच सकते हैl व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगाl लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगाlमास अंत के आते आते वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी I बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है।
मकर : इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होगेl मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जायेगेंl यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगाl इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगीl इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेगेंl जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता हैl परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता हैl इस समय में आपकी व्यवसायिक जिम्मेदारियां बढ सकती हैl बौद्धिक कार्यो से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगाl
कुम्भ : इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगाl व्यवसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगीl आर्थिक लेन-देन बने रहेगेl समय पर लाभ व आमदनी की के अवसरों बनेगेंl सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगाl मास मध्य मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते हैl इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगीl मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता हैl इस अवधि में सिद्धान्तो में लोच का भाव बनाये रखें l कठोर होने से काम नहीं बनेगेंl
मीन : इस मास छोटी यात्राएं लाभकारी रहेगेंl व्यवसायिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होगेंl आलस्य का भाव आपके कामकाज पर असर डाल सकता हैl ऋण प्राप्ति से धन संबन्धित योजनाएं पूरी होगीl शेयर बाजार में विनियोजन करने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैl व्यवसायिक कार्यो के लिये विदेश गमन आपके अनुकुल रहेगाl अपनी प्रतिष्ठा को बचाये रखने के लिये आपको योजनाबद्ध तरिके से काम करना होगाl कुछ योजनाओं में घाटा भी सहना पड सकता हैl मास मध्य तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। मास अंत में संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी।