
ज्योतिष (Astrology) के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जन्म (Birth) के समय (time) की घड़ी बहुत महत्वपूर्ण (important) होती है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार किसी भी शिशु (Baby) के जन्म के समय संसार में जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति होती है, उस का उसके जीवन (Life) पर बहुत गहरा प्रभाव (Effect) पड़ता है। इन्हीं ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति को देखकर शिशु के जन्म की राशि (Birth Zodiac) तय की जाती है।
इसके हिसाब से व्यक्ति के जन्म के समय की राशि का उस व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
हम सभी जानते हैं कि हमारी राशि का हमारी कुंडली और ग्रह दशा पर बहुत असर पड़ता है। इसके साथ ही हमारी राशि का इस बात से भी एक गहरा संबंध है कि आपका होने वाला जीवन साथी (Life partner) कैसा होगा।
हर पुरुष (Male) चाहता है कि उसकी जीवनसाथी खूबसूरत (Beautiful) और आकर्षक (Attractive) हो और उसकी हर बात समझे और मानें। लेकिन सभी की किस्मत (Destiny) में सुंदर और सुशील पत्नी का मिलना नहीं लिखा होता है। कुछ भाग्यशाली (Lucky) पुरुष ही होते है जिन्हें सुंदर और अच्छी पत्नियां (Wives) मिलती है। हमारी राशियों का इस बात से गहरा नाता है ।
जिस राशि के पुरुष स्वभाव से साधारण और प्रेम से पूर्ण होते हैं व स्त्रियों का आदर करते हैं, उन्हें ही एक सुंदर और अच्छी नारी अपनी पत्नी के रूप में मिलती है।

मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के लड़के स्वभाव से हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं । इसी कारण से लड़कियां उन पर जल्दी आकर्षित हो जाती है और उनके प्रति ईमानदार और भरोसेमंद रहती हैं। राशि के लड़कों का स्वभाव बहुत अच्छा होता है। राशि के लड़के महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आते हैं और जरूरत पड़ने पर दिल खोल कर उनकी सहायता भी करते हैं। अपने इन गुणों से वे सुंदर और आकर्षक लड़कियों को अपनी ओर सम्मोहित कर लेते हैं। और बाद में उनके बढ़िया स्वभाव के चलते लड़कियां भी उनसे प्रेम करने लगती हैं।

सिंह राशि (Leo)
इस राशि के लड़के बहुत दमदार, रौबदार और दूसरों के विचार अपने हिसाब से बदलने वाले होते हैं। प्रेम के मामले में उनका व्यवहार थोड़ा अलग होता है। सिंह राशि के लड़के विवाह के बाद अपनी धर्म पत्नी के लिए बहुत वफादार और ईमानदार होते हैं। इस राशि के लड़कों की किस्मत में ज्यादातर सुंदर और अच्छी लड़कियों का साथ लिखा होता है। इस राशि के पुरुष घर पर अपनी पत्नी पर चाहे जितना भी रौब दिखाएं लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ कभी भी धोखा नहीं करते और हमेशा उनका साथ देने को तैयार रहते हैं। इस राशि के लड़के रोमांटिक भी होते हैं। इनके इन्हीं गुणों के कारण इन्हें सुंदर ,अच्छी और वफादार जीवन साथी का साथ मिलता है।
सावन में अपने घर से ही करवाएँ अमरनाथ का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें

कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के लड़के रूप रंग और नाक नक्शे से अच्छे होते हैं। किस राशि के लड़के दिखने में काफी हैंडसम दिखते हैं। कन्या राशि के लड़कों पर लड़कियां एकदम मोहित हो जाती हैं। इस राशि के लड़कों को उनके अनुसार ही बेहद सुंदर दुल्हन मिलती है। इस राशि के लड़के स्वभाव से प्रेम से भरे होते हैं और रोमांटिक भी होते हैं। इनके इस रोमांटिक किस्म के होने से और सुंदर होने से लड़कियां इन्हें बहुत पसंद करती हैं और शादी करने के लिए बेताब सी रहती हैं।
सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय

मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के लड़के बहुत स्मार्ट और बात करने की कला में बहुत माहिर होते हैं। ये अपने बात करने की कला से सामने वाले व्यक्ति को पलभर में ही अपना मुरीद बना लेते हैं। इस राशि के लड़के बहुत ही सहज और आकर्षक होते हैं। यह लोग जहां भी जाते हैं वहां लगभग सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं। लड़कियों का दिल जीतने में भी यह उतने ही माहिर होते हैं जितना की बात करने की कला में होते हैं। यह जिन से प्रेम करते हैं उनकी तारीफे करते हैं और उन्हें सरप्राइज देकर अपने वश में कर लेते हैं। जीवनसाथी के मामले में मकर राशि के लोग बहुत खुश किस्मत होते हैं। बेहद सुंदर और आज्ञाकारी पत्नी मिलती है।
आपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से

मीन राशि (Pisces)
इस राशि के लड़के हद से ज्यादा हैंडसम और आकर्षक होते हैं। इस राशि के लड़के स्वभाव से हंसमुख होते हैं। इनके हंसमुख स्वभाव के कारण लड़कियां इनसे खुश रहती हैं। इस राशि के लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का होता है जिससे कि लड़कियां इनके सेंस ऑफ ह्यूमर से बहुत प्रभावित होती हैं। इस राशि के लड़कों में छल कपट बिल्कुल भी नहीं होता। इस राशि की लड़के बहुत उत्तम होते हैं जिससे कि उन्हें उनसे बेहतर ही दुल्हन मिलती है। इस राशि के लड़कों की दुल्हन अक्सर बेहद खूबसूरत और हमेशा साथ देने वाली होती है।
कौन-सा ग्रह ला रहा है आपके जीवन में हलचल, जन्म कुंडली देखकर जानें ग्रह दशा
Connect with India's best astrologers




