वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त 2026 | Vehicle Purchase Muhurat 2026
वाहन खरीद मुहूर्त 2026
किसी भी व्यक्ति के जीवन में वाहन खरीदना, अहम फैसलों में से एक होता है। जिस क्षण आप विचार कर लेते हैं कि वाहन की खरीद करेंगे, तो उस वाहन के साथ-साथ भाग्य भी आपके घर प्रवेश करता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में वाहन की खरीद करने से घर में वृद्धि, सुरक्षा और संतुष्टि का अहसास होता है। यदि आप भी नए साल में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह बेहद अच्छा निर्णय है।
2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त क्यों आवश्यक है?
आपने वाहन खरीदने का प्लान तो बना लिया लेकिन सही समय का इंतजार कर रहे हैं? इसलिए शुभ मुहूर्त आवश्यक है ताकि सही समय और सही मुहूर्त में वाहन की खरीद हो सके। वाहन को खरीदना केवल आपकी वित्तीय स्थिति का बेहतर होना ही नहीं दर्शाता बल्कि ये हर एक व्यक्ति का सपना होता है।
सनातन धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त चुना जाता है चाहे वह विवाह हो, बिजनेस की शुरुआत हो या प्रॉपर्टी खरीदना हो। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य करने से काम बिगड़ता नहीं है, भाग्य का उदय होता है, सड़क पर सुरक्षा और सुंदर अनुभव प्राप्त होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से, शुभ मुहूर्त में वाहन की खरीद करने से धन वैभव की प्राप्ति होती है और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है।
किसी तिथि पर दिव्य ऊर्जा उत्पन्न होने वाले समय को ही शुभ मुहूर्त का दर्जा दिया गया है। कुछ ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहों और नक्षत्रों की दशा को देखते हुए शुभ मुहूर्त का निर्माण होता है। कहते हैं कि इन्हीं शुभ समय में शुभ कार्यों को करने से जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
आप अपने लिए वाहन खरीदें या बिजनेस के कारण वाहन खरीदें, इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि आप शुभ मुहूर्त में वाहन की खरीद करें। ऐसा करने से भाग्य में बढ़ोतरी होती है। कई लोगों का कहना है कि मुहूर्त में वाहन खरीदने से सुरक्षित यात्रा होती है और कोई संकट या आपदा व्यक्ति पर नहीं पड़ती।
यदि आपने भी 2026 में वाहन जैसे स्कूटर, बाइक, कार खरीदने का मन बना लिया है तो हम आपको लिस्ट के द्वारा इस साल बनने वाले शुभ मुहूर्तों की जानकारी देंगे।
जनवरी 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप साल के शुरुआत में ही वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जनवरी में इन तारीखों पर शुभ संयोग बनेंगे- 1 जनवरी, 2 जनवरी, 4 जनवरी, 5 जनवरी, 11 जनवरी, 12 जनवरी, 14 जनवरी, 21 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी।| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 जनवरी | गुरुवार | 07:14 to 22:22 | त्रयोदशी | रोहिणी |
| 2 जनवरी | शुक्रवार | 18:53 to 20:04 | पूर्णिमा | मृगशिरा |
| 4 जनवरी | रविवार | 07:15 to 12:29 | प्रतिपदा | पुनर्वसु |
| 5 जनवरी | सोमवार | 09:56 to 13:25 | तृतीया | पुष्य |
| 11 जनवरी | रविवार | 07:15 to 10:20 | अष्टमी | चित्रा |
| 12 जनवरी | सोमवार | 12:42 to 21:05 | दशमी | स्वाती |
| 14 जनवरी | बुधवार | 07:15 to 17:52 | एकादशी | अनुराधा |
| 21 जनवरी | बुधवार | 07:14 to 02:47, 22 जनवरी | तृतीया | धनिष्ठा, शतभिषा |
| 28 जनवरी | बुधवार | 09:26 to 07:11, 29 जनवरी | दशमी, एकादशी | रोहिणी |
| 29 जनवरी | गुरुवार | 07:11 to 13:55 | एकादशी | मृगशिरा |
फरवरी 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यदि आप फरवरी में वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने में इन तारीखों को धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जा रहा है- 1 फरवरी, 6 फरवरी, 11 फरवरी, 26 फरवरी और 27 फरवरी।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 फरवरी | रविवार | 07:09 to 23:58 | पूर्णिमा | पुष्य |
| 6 फरवरी | शुक्रवार | 07:06 to 07:06, 7 फरवरी | पंचमी, षष्ठी | हस्त, चित्रा |
| 11 फरवरी | बुधवार | 09:58 to 10:53 | नवमी, दशमी | अनुराधा, ज्येष्ठा |
| 26 फरवरी | गुरुवार | 06:49 to 12:11 | दशमी | मृगशिरा |
| 27 फरवरी | शुक्रवार | 10:48 to 22:32 | एकादशी | पुनर्वसु |
मार्च 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यदि आप मार्च में गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मार्च में कई शुभ तिथियां बनेंगी जिनमें आप वाहन खरीदने का मांगलिक कार्य कर सकते हैं- 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 8 मार्च, 9 मार्च और 15 मार्च।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 मार्च | रविवार | 06:46 to 08:34 | त्रयोदशी | पुष्य |
| 5 मार्च | गुरुवार | 17:03 to 06:41, 6 मार्च | तृतीया | हस्त |
| 6 मार्च | शुक्रवार | 06:41 to 17:53 | तृतीया | हस्त, चित्रा |
| 8 मार्च | रविवार | 06:39 to 13:31 | पंचमी | स्वाती |
| 9 मार्च | सोमवार | 16:11 to 23:27 | षष्ठी | अनुराधा |
| 15 मार्च | रविवार | 06:31 to 09:16 | एकादशी | श्रवण |
| 16 मार्च | सोमवार | 09:40 to 06:29, 17 मार्च | त्रयोदशी | धनिष्ठा |
| 23 मार्च | सोमवार | 20:49 to 06:21, 24 मार्च | षष्ठी | रोहिणी |
| 25 मार्च | बुधवार | 13:50 to 17:33 | अष्टमी | मृगशिरा |
| 27 मार्च | शुक्रवार | 10:06 to 06:16, 28 मार्च | दशमी | पुनर्वसु, पुष्य |
अप्रैल 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप अप्रैल में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस महीने में इन तारीखों पर कई शुभ संयोग बनेंगे- 1 अप्रैल, 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 6 अप्रैल, 12 अप्रैल, 13 अप्रैल, 20 अप्रैल, 24 अप्रैल और 29 अप्रैल।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 अप्रैल | बुधवार | 16:17 to 06:10, 2 अप्रैल | पूर्णिमा | हस्त |
| 2 अप्रैल | गुरुवार | 06:10 to 06:09, 3 अप्रैल | पूर्णिमा, प्रतिपदा | हस्त, चित्रा |
| 3 अप्रैल | शुक्रवार | 06:09 to 08:42 | प्रतिपदा | चित्रा |
| 6 अप्रैल | सोमवार | 14:10 to 02:57, 7 अप्रैल | पंचमी | अनुराधा |
| 12 अप्रैल | रविवार | 05:59 to 05:58, 13 अप्रैल | दशमी, एकादशी | श्रवण, धनिष्ठा |
| 13 अप्रैल | सोमवार | 05:58 to 01:08, 14 अप्रैल | एकादशी | धनिष्ठा, शतभिषा |
| 20 अप्रैल | सोमवार | 05:51 to 07:27 | तृतीया | रोहिणी |
| 24 अप्रैल | शुक्रवार | 05:47 to 19:21 | अष्टमी | पुष्य |
| 29 अप्रैल | बुधवार | 05:42 to 19:51 | त्रयोदशी | हस्त |
मई 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
वाहन खरीदने के लिए मई के महीने में इन निम्न तिथियों पर कई शुभ संयोग बनेंगे- 1 मई, 4 मई, 10 मई, 11 मई और 14 मई।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 मई | शुक्रवार | 05:41 to 04:35, 2 मई | पूर्णिमा, प्रतिपदा | स्वाती |
| 4 मई | सोमवार | 05:38 to 09:58 | तृतीया | अनुराधा |
| 10 मई | रविवार | 05:34 to 15:06 | अष्टमी | धनिष्ठा |
| 11 मई | सोमवार | 15:24 to 01:28, 12 मई | दशमी | शतभिषा |
| 14 मई | गुरुवार | 11:20 to 22:34 | त्रयोदशी | रेवती |
जून 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यदि आप जून के महीने में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप इन तारीखों पर वाहनों की खरीद कर सकते हैं- 17 जून, 22 जून, 24 जून और 25 जून।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 17 जून | बुधवार | 05:23 to 21:38 | तृतीया | पुनर्वसु, पुष्य |
| 22 जून | सोमवार | 10:22 to 15:39 | अष्टमी | हस्त |
| 24 जून | बुधवार | 05:25 to 05:25, 25 जून | दशमी, एकादशी | चित्रा, स्वाती |
| 25 जून | गुरुवार | 05:25 to 16:29 | एकादशी | स्वाती |
जुलाई 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप जुलाई में अपने घर में वाहन लाना चाहते हैं तो कई तारीखों पर शुभ संयोग बनेंगे- 2 जुलाई, 3 जुलाई, 5 जुलाई, 8 जुलाई, 12 जुलाई, 19 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई और 30 जुलाई।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 2 जुलाई | गुरुवार | 09:37 to 05:28, 3 जुलाई | तृतीया | श्रवण |
| 3 जुलाई | शुक्रवार | 05:28 to 11:20 | तृतीया | श्रवण |
| 5 जुलाई | रविवार | 05:28 to 15:12 | पंचमी, षष्ठी | शतभिषा |
| 8 जुलाई | बुधवार | 05:30 to 12:21 | अष्टमी | रेवती |
| 12 जुलाई | रविवार | 05:32 to 22:29 | त्रयोदशी | रोहिणी, मृगशिरा |
| 19 जुलाई | रविवार | 18:12 to 03:29, 20 जुलाई | षष्ठी | हस्त |
| 24 जुलाई | Friday | 05:38 to 04:36, 25 जुलाई | दशमी, एकादशी | अनुराधा |
| 29 जुलाई | Wednesday | 15:37 to 05:41, 30 जुलाई | पूर्णिमा, प्रतिपदा | श्रवण |
| 30 जुलाई | Thursday | 05:41 to 21:30 | प्रतिपदा | श्रवण, धनिष्ठा |
अगस्त 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यदि आप अगस्त के महीने में वाहन खरीदने की योजना कर रहे हैं तो आप इन तारीखों पर वाहन घर लेकर आ सकते हैं- 7 अगस्त, 9 अगस्त, 10 अगस्त, 16 अगस्त, 17 अगस्त, 20 अगस्त, 26 अगस्त, 27 अगस्त, 28 अगस्त और 31 अगस्त।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 7 अगस्त | शुक्रवार | 18:43 to 05:46, 8 अगस्त | दशमी | रोहिणी |
| 9 अगस्त | रविवार | 05:47 to 11:04 | एकादशी | मृगशिरा |
| 10 अगस्त | सोमवार | 12:26 to 04:54, 11 अगस्त | त्रयोदशी | पुनर्वसु |
| 16 अगस्त | रविवार | 16:52 to 05:51, 17 अगस्त | पंचमी | हस्त, चित्रा |
| 17 अगस्त | सोमवार | 05:51 to 05:52, 18 अगस्त | पंचमी, षष्ठी | चित्रा |
| 20 अगस्त | गुरुवार | 09:08 to 21:18 | अष्टमी | अनुराधा |
| 26 अगस्त | बुधवार | 05:56 to 07:59 | त्रयोदशी | श्रवण |
| 27 अगस्त | गुरुवार | 09:08 to 05:57, 28 अगस्त | पूर्णिमा | धनिष्ठा, शतभिषा |
| 28 अगस्त | शुक्रवार | 05:57 to 03:13, 29 अगस्त | पूर्णिमा, प्रतिपदा | शतभिषा |
| 31 अगस्त | सोमवार | 05:58 to 08:50 | तृतीया | रेवती |
सितंबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
सितंबर का महीना वाहन की खरीद के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इन तारीखों पर आप ये शुभ कार्य कर सकते हैं- 4 सितंबर, 6 सितंबर, 7 सितंबर, 13 सितंबर, 14 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर और 24 सितंबर।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 4 सितंबर | शुक्रवार | 06:00 to 00:13, 5 सितंबर | अष्टमी | रोहिणी, मृगशिरा |
| 6 सितंबर | रविवार | 07:52 PM to 06:02 AM, 7 सितंबर | एकादशी | पुनर्वसु |
| 7 सितंबर | सोमवार | 06:02 AM to 05:03 PM | एकादशी | पुनर्वसु |
| 13 सितंबर | रविवार | 07:08 AM to 06:05 AM, 14 सितंबर | तृतीया | हस्त, चित्रा |
| 14 सितंबर | सोमवार | 06:05 AM to 07:06 AM | तृतीया | चित्रा |
| 16 सितंबर | बुधवार | 05:22 PM to 06:07 AM, 17 सितंबर | षष्ठी | अनुराधा |
| 17 सितंबर | गुरुवार | 06:07 AM to 10:47 AM | षष्ठी | अनुराधा |
| 24 सितंबर | गुरुवार | 06:10 AM to 11:18 PM | त्रयोदशी | धनिष्ठा, शतभिषा |
अक्टूबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यदि आपने अक्टूबर के महीने में वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस महीने में कई शुभ संयोग बन रहे हैं- 21 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 21 अक्टूबर | बुधवार | 06:25 AM to 06:26 AM, 22 अक्टूबर | दशमी, एकादशी | धनिष्ठा, शतभिषा |
| 22 अक्टूबर | गुरुवार | 06:26 AM to 02:47 PM | एकादशी | शतभिषा |
| 25 अक्टूबर | रविवार | 11:55 AM to 07:22 PM | पूर्णिमा | रेवती |
| 28 अक्टूबर | बुधवार | 01:26 PM to 01:06 AM, 29 अक्टूबर | तृतीया | रोहिणी |
| 30 अक्टूबर | शुक्रवार | 06:31 AM to 09:04 AM | पंचमी | मृगशिरा |
नवंबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
नवंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। ऐसे में नवंबर के महीने में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ तारीख होंगे- 1 नवंबर, 6 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर और 29 नवंबर।
| तारीख | दिन | मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
|---|---|---|---|---|
| 1 नवंबर | रविवार | 02:51 PM to 04:30 AM, 2 नवंबर | अष्टमी | पुष्य |
| 6 नवंबर | शुक्रवार | 10:30 AM to 06:37 AM, 7 नवंबर | त्रयोदशी | हस्त, चित्रा |
| 25 नवंबर | बुधवार | 06:52 AM to 04:50 PM | प्रतिपदा | रोहिणी |
| 26 नवंबर | गुरुवार | 01:15 PM to 05:47 PM | तृतीया | मृगशिरा |
| 29 नवंबर | रविवार | 06:55 AM to 10:59 AM | षष्ठी | पुष्य |
दिसंबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना है, यदि आप इस महीने में वाहन की खरीद करना चाहते हैं तो ये तारीखें शुभ हैं- 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 6 दिसंबर, 13 दिसंबर, 14 दिसंबर, 23 दिसंबर, 30 दिसंबर और 31 दिसंबर।
| Date | Day | Muhurat | Tithi | Nakshatra |
|---|---|---|---|---|
| 3 दिसंबर | गुरुवार | 09:23 AM to 06:59 AM, 4 दिसंबर | दशमी, एकादशी | हस्त |
| 4 दिसंबर | शुक्रवार | 06:59 AM to 11:44 PM | एकादशी | हस्त, चित्रा |
| 6 दिसंबर | रविवार | 07:00 AM to 01:38 PM | त्रयोदशी | स्वाती |
| 13 दिसंबर | रविवार | 04:47 PM to 07:06 AM, 14 दिसंबर | पंचमी | श्रवण |
| 14 दिसंबर | सोमवार | 07:06 AM to 07:06 AM, 15 दिसंबर | पंचमी, षष्ठी | श्रवण, धनिष्ठा |
| 23 दिसंबर | बुधवार | 10:47 AM to 04:53 AM, 24 दिसंबर | पूर्णिमा | मृगशिरा |
| 30 दिसंबर | बुधवार | 03:36 PM to 07:14 AM, 31 दिसंबर | अष्टमी | हस्त |
| 31 दिसंबर | गुरुवार | 07:14 AM to 12:32 PM | अष्टमी | हस्त |

