Logo

Rama Ekadashi के दिन इस खास विधि से करें श्री हरि की पूजा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 02 Nov 2026 12:11 PM IST
Rama Ekadashi के दिन इस खास विधि से करें श्री हरि की पूजा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Special Things

Rama Ekadashi 2026 Puja Vidhi: कार्तिक महीने की रमा एकादशी का व्रत बहुत फलदायी माना जाता है। आइए भगवान विष्णु की सरल पूजा विधि, प्रिय भोग, मंत्र और इसका धार्मिक महत्व जानते हैं।

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। दिवाली से ठीक पहले आने वाली यह एकादशी बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है। रमा देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक सच्चे मन से रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2026) का व्रत रखते हैं, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए इस व्रत से जुड़ुी प्रमुख बातों को जानते हैं।

रमा एकादशी 2026 कब है? (Rama Ekadashi 2026 Date And Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 5 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा। साथ ही इसका पारण 6 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट के बीच किया जा सकता है।

रमा एकादशी का धार्मिक महत्व (Rama Ekadashi 2026 Significance)

हिंदू धर्म में रमा एकादशी का बहुत ज्यादा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग जीवन में धन की तंगी या मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें रमा एकादशी का उपवास जरूर रखना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ पूजा करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नोट करें खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त

रमा एकादशी पूजा विधि (Rama Ekadashi 2026 Puja Rituals)

  • एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें। 
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • घर के मंदिर की सफाई करें और एक वेदी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • भगवान को गंगाजल से स्नान कराएं। 
  • इसके बाद उन्हें चंदन, रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
  • श्री हरि को पीले रंग के फूल बहुत प्रिय हैं। 
  • पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते।
  • श्री हरि को केले, बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • भगवान के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं। 
  • फिर रमा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
  • आरती से पूजा का समापन करें और पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

भगवान विष्णु के पूजन मंत्र (Rama Ekadashi 2026 Puja mantra)

  • ॐ श्री विष्णवे नमः।।
  • ॐ महालक्ष्म्यै नमः।।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।

रमा एकादशी के भोग (Rama Ekadashi 2026 Bhog List)

  • पंचामृत
  • बेसन के लड्डू या हलवा
  • पीले फल जैसे केला या आम
  • मखाने की खीर।

व्रत के जरूरी नियम (Rama Ekadashi 2026 Vrat Rules)

  • एकादशी के दिन चावल का सेवन भूलकर भी न करें।
  • इस दिन किसी के प्रति मन में गलत विचार न लाएं और न ही किसी की बुराई करें।
  • शाम को तारों के दर्शन के बाद या अगले दिन द्वादशी तिथि को पारण मुहूर्त में व्रत खोलें।

Related Puja

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
386 devotees have booked this puja
Book Puja
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
386 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

₹25/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो श्री प्रकाश

एस्ट्रो श्री प्रकाश

₹25/min₹5/min
View all
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
386 devotees have booked this puja
Book Puja
काली चौदस विशेष-  माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा
Victory over Enemies

काली चौदस विशेष- माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा

Sun 08 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
335 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
305 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure