Logo

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नोट करें खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 31 Oct 2026 03:00 PM IST
Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नोट करें खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त

Special Things

Dhanteras 2026 Muhurat And Niyam: धनतेरस 2026 पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है, जानिए इस दिन कौन सी गलतियां करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और किन चीजों को घर लाने से बचना चाहिए?

दीपावली के पांच दिवसीय पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी, बर्तन या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने से घर में बरकत आती है और माता लक्ष्मी का वास होता है, लेकिन जितनी जरूरी धनतेरस पर खरीदारी करना है, उतना ही जरूरी यह जानना भी है कि इस दिन कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? ऐसे में आइए यहां जानते हैं धनतेरस (Dhanteras 2026) के शुभ मुहूर्त और इस दिन ध्यान रखने वाली जरूरी बातें।

धनतेरस 2026 खरीदारी शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2026 kharidari Karne Ka Samay)

  • चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 08:16 बजे से सुबह 09:48 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:48 बजे से दोपहर 12:56 बजे तक
  • प्रदोष और वृषभ काल: शाम 06:02 बजे से रात 07:58 बजे तक

धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां (Dhanteras 2026 Mistakes to Avoid)

लोहे या स्टील की नुकीली चीजें सीधे घर न लाएं

धनतेरस पर लोहे के बर्तन या सामान सीधे घर के अंदर नहीं लाने चाहिए। अगर आपको लोहे का कोई बर्तन या सामान खरीदना भी है, तो उसे घर से बाहर ही रखें या पूजन के बाद प्रवेश कराएं। हालांकि, पीतल, तांबे या चांदी की धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

खाली बर्तन घर न लाएं

अगर आप धनतेरस पर पीतल या तांबे का कोई बर्तन खरीद रहे हैं, तो उसे कभी भी खाली घर न लाएं। बर्तन में थोड़ा सा चावल, पानी या शक्कर जरूर भर लें। इस दिन खाली बर्तन लाना अशुभ माना जाता है।

प्लास्टिक या कांच की वस्तुएं खरीदने से बचें

कुछ लोग धनतेरस पर प्लास्टिक का सामान या कांच के बर्तन खरीद लेते हैं, जो कि ज्योतिष और वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। इसकी बजाय मिट्टी के दीये, पीतल या पारंपरिक वस्तुएं ही खरीदें।

काले रंग की चीजों से दूरी

धनतेरस या दिवाली के पावन दिन काले रंग के कपड़े या वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जबकि इस दिन पीले, लाल या सुनहरे रंग की वस्तुएं लाना शुभ होता है।

मुख्य द्वार को गंदा न रखें

धनतेरस की शाम को माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए अपने घर के मुख्य द्वार पर गंदगी न रखें और शाम के समय एक घी का दीपक मुख्य द्वार पर जरूर जलाएं। घर का कोना-कोना साफ-सुथरा होना चाहिए।

।।कुबेर भगवान की आरती।।

ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे ।
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे ।
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े ।
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे ।
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे ।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करें ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने ।
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े ।
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले ।
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

Related Puja

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
201 devotees have booked this puja
Book Puja
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
201 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अनिल

एस्ट्रो अनिल

₹45/min₹28/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
201 devotees have booked this puja
Book Puja
राहु ग्रह शांति पूजा
Popularity grows

राहु ग्रह शांति पूजा

Sat 07 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
258 devotees have booked this puja
Book Puja
केतु ग्रह शांति पूजा
Health problems are cured.

केतु ग्रह शांति पूजा

Sat 07 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
122 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure