Logo

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी पर भूलकर भी न खाएं चावल, माना जाता है घोर पाप, जानें इसके पीछे की पौराणिक वजह!

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 05 Sep 2026 04:22 PM IST
Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी पर भूलकर भी न खाएं चावल, माना जाता है घोर पाप, जानें इसके पीछे की पौराणिक वजह!

Special Things

एकादशी के दिन (Ekadashi 2026) चावल खाना क्यों वर्जित माना गया है? आइए इस आर्टिकल में इसके पीछे की पौराणिक कथा और वैज्ञानिक वजह जानते हैं।

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत बड़ा महत्व है। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से साधक के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। एकादशी का व्रत रखने वाले और व्रत न रखने वाले, दोनों ही तरह के लोगों को इस दिन कुछ कठिन नियमों का पालन करना चाहिए। इनमें सबसे प्रमुख नियम है चावल का सेवन न करना। आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा और वैज्ञानिक वजह।

एकादशी के दिन क्यों नहीं खाना चाहिए चावल? 

पद्म पुराण के अनुसार, एकादशी पर चावल न खाने का संबंध महर्षि मेधा से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार माता शक्ति के क्रोध से बचने के लिए महर्षि मेधा ने अपने शरीर का त्याग कर दिया था। उनके शरीर के अंश पृथ्वी में समा गए। बाद में जिस स्थान पर उनके अंश गिरे थे, वहां पर चावल उत्पन्न हुए। ऐसा माना जाता है कि जिस दिन महर्षि मेधा का अंश पृथ्वी में समाया था, उस दिन एकादशी तिथि थी। इसी वजह से चावल को जीव रूप माना गया है। मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से महर्षि मेधा के मांस और रक्त का सेवन करने जैसा पाप लगता है। इसलिए एकादशी पर चावल खाना पूरी तरह से वर्जित है, ताकि महर्षि मेधा के प्रति सम्मान प्रकट किया जा सके।

चावल न खाने का वैज्ञानिक और ज्योतिषीय कारण 

चंद्रमा का प्रभाव 

ज्योतिष में चंद्रमा को मन और जल तत्व का कारक माना गया है। एकादशी तिथि पर चंद्रमा का प्रभाव पृथ्वी के जल पर बहुत अधिक होता है। चावल में जल तत्व की मात्रा बहुत अधिक होती है। एकादशी के दिन चावल खाने से शरीर में जल तत्व बढ़ता है, जिससे मन चंचल, आलसी और अशांत हो सकता है।

पूजा और व्रत में एकाग्रता

शरीर में जल तत्व बढ़ने से पेट से जुड़ी समस्याएं, भारीपन और नींद आने लगती है। इससे व्यक्ति का मन पूजा-पाठ, जप और ध्यान में पूरी तरह से नहीं लग पाता। इसीलिए उपवास को सफल बनाने के लिए हल्का  भोजन करने की सलाह दी जाती है।

एकादशी पर रखें इन नियमों का ध्यान 

  • व्रत न रखने वाले भी न खाएं चावल:  जो जातक अजा एकादशी का व्रत नहीं भी रख रहे हैं, तब भी इस दिन घर में चावल न बनाएं और न ही इसका सेवन करें।
  • तामसिक भोजन से दूरी: एकादशी के दिन लहसुन, प्याज, मसूर की दाल, बैंगन और मांस मदिरा का प्रयोग पूरी तरह वर्जित है।
  • तुलसी न तोड़ें: एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। भगवान विष्णु के भोग के लिए एक दिन पहले ही तुलसी पत्र तोड़कर रख लें।
  • क्रोध और निंदा से बचें: इस दिन किसी की बुराई या निंदा न करें और मन में सात्विक विचार बनाए रखें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
500 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

20/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
500 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
397 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ शांति एवं तर्पण महाअनुष्ठान- सर्वपितृ अमावस्या विशेष
Fulfilling One’s Sacred Duty Toward Ancestors with Reverence

पितृ शांति एवं तर्पण महाअनुष्ठान- सर्वपितृ अमावस्या विशेष

Sat 10 October 2026
Ganga Ghat Har ki Pauri, Haridwar
144 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure