Logo

Shukra Gochar 2026: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी राशियों के लिए राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 09 Jun 2026 01:26 PM IST
Shukra Gochar 2026: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी राशियों के लिए राशिफल

Special Things

Shukra Gochar 2026: शुक्र 8 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। माना जा रहा है कि चंद्रमा की राशि में शुक्र के जाने से सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रकार के बदलाव आएंगे। 

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष की विशेष गोचर घटना में शुक्र मिथुन राशि से निकल कर कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. भोग विलास और धन संपदा के कारक ग्रह शुक्र आ रहे हैं कर्क राशि में जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। 08 जून 2026 को शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा ओर बनेगी दो गुरुओं की युति, गुरु बृहस्पति और शुक्र। शुक्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे और इस समय पर शुक्र का कर्क राशि में जाना वृषभ, कर्क तुला और मकर राशि के जातकों के लिए खास प्रभाव तो लाएगा ही, पर साथ ही अन्य राशि वाले लोगों पर भी इसका विशेष असर दिखाई देगा तो आइये जान लेते हैं कैसा रहेगा शुक्र का कर्क राशि में गोचर और सभी राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा।

शुक्र गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव 


मेष राशि (Aries)

शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के चौथे घर को प्रभावित करने वाला होगा. आर्थिक लाभ और घर खर्च दोनों क्षेत्रों पर आप कुछ न कुछ लाभ पा सकते हैं. बच्चों को लेकर साथ ही पढ़ाई के मामले में आपका ध्यान अधिक लगने वाला है. घर पर कुछ नई वस्तु का आगमन होता दिखाई देता है या आपको कुछ लग्जरी की प्राप्ति भी हो सकती है. अपनों के साथ कुछ बेहतर समय बिताने का मौका भी मिलगा. काम के क्षेत्र में नए बदलाव ओर लाभ की स्थिति मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र का कर्क राशि में जाना वृषभ राशि के तृतीय भाव को प्रभवित करने वाला होगा. इस समय पर आपको अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति को लेकर अच्छे मौके मिलेंगे. आप अपनी प्रतिभा का लाभ भी पा सकते हैं. शुक्र ग्रह का गोचर होगा आपके लिए संघर्ष को बढ़ा सकता है. आपको इस समय पर भाग्य का सहयोग भी मिल सकता है. जो लोग लेखन के काम से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय पर लाभ मिलने की अच्छी उम्मीद दिखाई दी है. भाई बहनों के साथ आपके संबंधों को लाभ मिल सकता है. फैमली में अपने लोगों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर रहेगा कुछ मांगलिक कामों का आयोजन भी हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव में होने वाला है. कुटुम्ब भाव में शुक्र की स्थिति माहौल में नए रंग भर देने वालि है। आपको कुछ नया काम कर दिखाने का मौका मिल सकता है। इस दौरान कुछ लोग आपके सहयोग के लिए आगे रहेंगे। पढ़ाई के मामले में छात्र के लिए इस समय शोध से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. आप इस समय पर प्रोपर्टी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. इस समय आपको रचनात्मकता क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा. आप अपने मित्रों का सहयोग ले सकते हैं. नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे. इस समय पर आप बातों में घुमाने वाले होते हैं. घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होगा, जिससे मनमर्जी के काम करने की इच्छा भी बढ़ने वाली है। आपकी राशि पर शुक्र का आना आपके मन की भावनाओं को बढ़ाने वाला होगा. आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत होगी. आप अपने खान पान और रहन सहन को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग होने वाले हैं. खर्चीले हो सकते हैं इसलिए खुद को ऎसी चीजों में मत बांधे जिनके कारन आप परेशानी का अनुभव करें. अपने धन को निवेश करने कि कोशिश करें. विदेशी काम इस समय लाभ दे सकता है. वैवाहिक जीवन में रोमांश बढ़ेगा. नए प्रेम संबंध भी शुरु हो सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में व्यय भाव पर असर डालने वाला है। ऎसे में यह गोचर खर्च की अधिकता लाने वाला होगा. इस समय आप कामों में ज्यादा व्यस्त दिखाई देंगे. कुछ कानूनी काम ओर बाहरी संपर्क से नए स्रोत सामने आएंगे. लाभ मिलने की संभावना है पर खर्च के होने के कारण स्थिति संभाल पाना मुश्किल होगा. व्यक्तिगत स्तर पर आप इस समय होने वाली घटनाओं के मध्य खुद को घिरा पाएंगे. घरेलू क्षेत्र में कुछ विवाद होंगे पर किसी व्यक्ति की अचानक से भागीदारी उस स्थिति को अधिक बढ़ाने का काम भी कर सकती है. पिता की ओर से आपको सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर एकादश भाव में होने वाला है। यह आपको यात्रा, लाभ ओर पद प्राप्ति के अवसर दे सकता है। इस समय आप अधिक व्यस्त भी रहने वाले हैं। आप कुछ ऎसे मामलों में भागीदार हो सकते हैं जिनमें आपको कोई सम्मान या अवार्ड भी मिल सकता है. आपको अपने दोस्तों की ओर से सहायता मिलेगी, वे मुसीबत की स्थिति में आप के साथ खड़े होंगे. कुछ काम के कारण आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है. आप निजी स्तर पर कुछ समस्याओं से परेशान रह सकते हैं. परिवार के लोगों के कारण जीवन को लेकर ख़ासा असंतुष्ट नजर आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए नए काम मिलने के अवसर भी सामने आ सकते हैं.



तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर दशम भाव पर असर डालने वाला है। ये समय आपके काम के साथ साथ परिवार के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. आप अपने कामकाज में व्यस्त होंगे. मेहनत अधिक रहने वाली है. कुछ मामलों में आप आलस्य दिखा सकते हैं इसलिए अपनी इस स्थिति को काम पर हावि न होने दीजिए. शादीशुदा लोगों के लिए घर पर एक दूसरे के साथ बातचीत में तनाव प्रकट हो सकता है. प्यार के मामले में आप कुछ भाग्यशाली भी रह सकते हैं. मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे. छात्रों के लिए व्यस्तता वाला समय है इस दौरान पढ़ाई में गुरुजनों का आशीर्वाद भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर नवम भाव पर होगा। इस समय आपके लिए कुछ धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा। घर हो या बाहरी माहौल दोनों मामलों में बदलाव के लिए भी तैयार रहने की जरूरत होगी. अगर काम की तलाश में हैं तो मौका मिल सकता है. कुछ कामों में उतार चढ़ाव वाला रह सकता है. आप इस समय अपने रिश्तों के मध्य अधिक उलझे रह सकते हैं. कोई नई वस्तु खरीदने का मन है तो ली जा सकती है। कारोबार में ये समय आप को मान सम्मान दिलाने वाला हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर अष्टम भाव में होने वाला है। इस दौरान कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ और घाटे दोनों की ही संभावना है. घर पर लोगों का रवैया संभाल पाना आसान नही होगा. छोटी छोटी बातें अधिक परेशानी खड़ी कर सकती हैं. घरेलू जीवन में कुछ की मनमानी के कारण आप अपने अनुरुप काम न कर पाएं. माता को सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. इस समय पर आपके जीवन साथी का भी स्वास्थ्य आपके लिए तनाव का विषय बन सकता है. अचानक ही किसी यात्रा पर जाने की संभावना भी बनती है. ये समय विशेष रुप से आप के आध्यात्मिक पक्ष को मजबूत करने वाला है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर सातवें भाव पर असर डालने वाला है। इस दौरान आप के साझेदारी से जुड़े काम काफी अच्छे रह सकते हैं। कारोबार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी पर इसका लाभ भी काफी अच्छा मिल सकता है. इस समय अपने हर काम में थोड़ा सजग रहने की जरूरत होगी. लोग आपके सामने कुछ ओर होंगे और आपके पिछे कुछ ओर इसलिए भरोसे और निर्भरता से बचने कि जरूरत होगी,. आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए. किसी ऎसी बात को मुख से न निकालें जो दूसरों के साथ आपके संबंधों को बिगाड़ दे. घर के कुछ काम के चलते यात्राएं अधिक हो सकती हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है. जीवन साथी के साथ कुछ विवाद रह सकते हैं.

कुम्भ राशि (Aquarius)

शुक्र का कर्क राशि में गोचर कुम्भ राशि वालों के छठे घर में होने के कारण आपको इस समय पर अपनी सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत होगी. काम के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नए काम की तलाश में हैं उन्हें कुछ मौके मिल सकते हैं. प्रेम के मामले में बहुत अधिक स्थिति बेहतर न हो पाए, झगड़े बढ़ सकते हैं . इस समय घर पर तनाव का कारण आप कुछ अशांति का अनुभव भी कर सकते हैं. कुछ कामों में सफलता मिल सकती है लेकिन संघर्ष अधिक रहने वाला है. किसी ऎसे काम की व्यस्तता का अवसर बढ़ेगा जो आपको बाहरी संपर्क से मिलने वाले हैं सेहत के मामले में इस दौरान लगातार ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के प्रभाव से आपकी मेहनत से आपको लाभ मिल पाएगा. ये समय प्रेम संबंधों एवं नए रिश्तों की शुरुआत को दे रहा है। कामकाज में अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में आप बेहतर करने कि योग्यता रखते हैं इसलिए अपनी ओर से परिश्रम बना के रखें। कलात्मक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के मामले में समय काफी अनुकूल रह सकता है। व्यवसाय में पार्टनर का साथ मिल सकता है. धनार्जन के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है. बच्चों की ओर से कुछ अच्छे ओर शुभ संकेत आपको खुशी दे सकते हैं।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
100 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
100 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

55/min38/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
100 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
153 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
488 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure