Logo

Singh Rashifal May 2026: सिंह राशि वालों की होने वाली है मौज, मई लाएगा नए अवसर, पढ़ें मासिक मई राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 30 Apr 2026 12:59 PM IST
Singh Rashifal May 2026: सिंह राशि वालों की होने वाली है मौज, मई लाएगा नए अवसर, पढ़ें मासिक मई राशिफल

Special Things

Singh Rashifal May 2026: सिंह राशि वालों के  लिए सूर्य देव की कृपा रहेगी बहुत उन्नत। इस माह आप करियर के साथ साथ अपनी जीवनशैली को भी कर सकते हैं खास, पढ़ें सिंह मई मासिक राशिफल।
Singh Rashifal May 2026: मई का महीना आप के लिए अवसरों से भरा हो सकता है। आपको अपने कामों में आगे रहने का समय भी मिलेगा। यह समय आपको लोगों के मध्य प्रशंसा और पद प्राप्ति का समय भी देगा। आइये जानते हैं सिंह राशि वालों का मई माह का राशिफल।

महीने की शुरुआत में आपका खुद पर विश्वास काफी मजबूत रहने वाला है। अपने कामों को लेकर स्पष्ट रहेंगे और नेतृत्व की क्षमताओं को दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ मामलों में अहंकार या जिद्द जैसी बातें आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। महीने के मध्य में कुछ कामों में अटकाव सामने आ सकते हैं। अपने अधिकारियों को तो आप संभाल सकते हैं लेकिन कर्मचारियों के साथ तालमेल शायद मुश्किल लगे। किसी भी स्थिति में गुस्से या आवेश में आकर फैसले लेने से बचना ही जरूरी है। महीने के अंत तक हालात आपके पक्ष में आने लग सकते हैं।  आप अपने प्रयासों का आगे ले जाने के लिए मेहनती रहने वाले हैं। 

सिंह राशिफल करियर 
करियर के मामले में यह महीना आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। इस समय आपके लिए जरूरी है कि आप अपने आस पास के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ें। कारोबार में अपने साथ लगे लोगों की बातों का भी सम्मान करें।  सलाह लेने में हिचकिचाना नहीं है और सभी के साथ मिलकर चलना है। नौकरी करने वालों को प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल सकती है। 

आने वाले समय में काम को लेकर तरक्की का रास्ता अपने आप खुलने लगेगा। आपके काम को पसंद भी किया जाएगा। आपको अपने प्रदर्शन को लगातार बनाए रखना होगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय विस्तार का हो सकता है, सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।





सिंह राशिफल आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से यह महीना अच्छा रह सकता है। इस माह के दौरान लाभ और इनकम को लेकर आप वैसे तो जोड़तोड़ में लगे रहने वाले हैं। इनकम में कुछ नए स्रोत बन सकते हैं। इस माह के दौरान पुराने कामों से अब कुछ लाभ मिलने की संभावना है। माह के दूसरे भाग से खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इस समय के दौरान यात्रा, करियर या फिर स्वास्थ्य को लेकर धन व्यय हो सकता है। 

सिंह राशिफल स्वास्थ्य 
सेहत की स्थिति मिलेजुले प्रभाव वाली होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आरंभ में उच्च रक्तचाप या कुछ मामलोम में हृदय संबंधी मामलों में असर डाल सकता है। आपको अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना होगा। ज्यादा काम का दबाव थकान या तनाव बढ़ा सकता है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपके लिए जरूरी रहेगा।

सिंह राशि विवाह और प्रेम संबंध 
लव लाइफ में यह महीना रोमांच और भावनाओं से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन कभी-कभी आपके स्वभाव की तीव्रता रिश्तों में तनाव ला सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी।

सिंह राशिफल पारिवारिक स्थिति
परिवार के लिहाज से यह महीना सामान्य से बेहतर रह सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा, लेकिन कभी-कभी आपके गुस्से या जिद की वजह से तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और उनके साथ समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रह सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बच्चों की प्रगति से आपको संतोष मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।

सिंह राशिफल उपाय मई 2026
इस माह सिंह राशि वालों को चाहिए कि प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
170 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
170 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

32/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
170 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
230 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
168 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure