Logo

Meen Rashifal May 2026: मई माह का समय होगा अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए विशेष, पढ़ें मई मासिक राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 29 Apr 2026 05:38 PM IST
Meen Rashifal May 2026: मई माह का समय होगा अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए विशेष, पढ़ें मई मासिक राशिफल

Special Things

Meen Rashifal May 2026: मीन राशि वालों के लिए इस माह के दौरान अपने अधूरे कामों को आगे लेकर चलने का समय होगा। इस माह आप के पास रहेंगे विशेष परिणाम, जानें मीन मासिक राशिफल।
Meen Rashifal May 2026: मीन राशि वालों के लिए नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अच्छा मौका भी मिलेगा। अगर आप अपने मन को शांत रखकर काम करेंगे तो अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Pisces Rashifal May 2026: इस समय आपको अपने फैसलों में संतुलन रखना होगा। कुछ काम आपकी उम्मीद से जल्दी पूरे हो सकते हैं, जबकि कुछ में थोड़ा समय लगेगा। इस महीने आपको धैर्य और समझदारी दोनों की जरूरत पड़ेगी। 

करियर 
कामकाज को लेकर इस माह कुछ बातें पक्ष में होंगी तो कुछ को अपने पक्ष से दूर जाते हुए भी देख सकते हैं। इस माह नए काम को लेकर यह महीना मिलाजुला रह सकता है। लोगों के साथ सही से तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी। इस माह के दौरान जो काम आप शुरु करना चाहेंगे उसमें माह के दूसरे भाग से तेजी भी देख पाएंगे। 

ऑफिस में नए काम की शुरुआत आसान नहीं होगी पर इस दौरान कुछ न कुछ बातें आप के काम को बनाने में सहयोग देने वाली हैं। शुरुआत में ये चीजें मुश्किल लग सकती हैं पर आपके लिए स्थिति सामान्य रुप से आगे चलने वाली है। व्यापार करने वालों के लिए भागदौड़ बढ़ने वाली है। अगर आप मेहनत बना के रखते हैं तो अधिकारियों की ओर से आप को अवसर मिलेगा। महीने के अंत तक चीजें कुछ बेहतर बनी रहने वाली हैं।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो इस माह आप घरेलू चीजों के लिए इस माह खर्चीले बने रहने वाले हैं। जो लोग बैंक इत्यादि में अपने धन को बचत के लिए बनाए रखना चाहते हैं वह इस समय योजनाओं को पूरा करने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। किसी को धन उधार देने की स्थिति को लेकर इस महीने आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं पर खर्च भी बढ़ सकते हैं। अचानक कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है इसलिए पहले से योजना बनाकर चलें।

स्वास्थ्य 
सेहत के मामले में इस महीने आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस समय फूड प्वाइजनिंग का असर जल्द से अपना असर डाल सकता है। पेट से जुड़ी दिक्कतें न हों इसके लिए अपने आप को अच्छे आहार से जोड़ें। समय पर खाना खाना और सही दिनचर्या रखना जरूरी है। माह के दूसरे भाग में कसरत या योग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अच्छा विकल्प होगा। मन में शांति बनाए रखना भी जरूरी है ज्यादा सोचने से थकान महसूस हो सकती है। अगर आप अपनी दिनचर्या सही रखेंगे तो बड़ी समस्या से बच सकते हैं।

प्रेम और विवाह  
प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना थोड़ा आप को नए संदेश देने वाला है। इस समय पर आप अपने प्रेम को पाने लिए काफी अग्रीण रहते हुए काम करना चाहेंगे। अपने साथी के साथ खुलकर बात करना जरूरी रहेगा। इस समय एक दूसरे क लिए समय निकाल लेना आप के लिए काफी जरूरी है। कुछ भी हो पर एक दूसरे का सहयोग बना के रखें।

इस माह लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है पर आप भी बहुत अधिक उत्साहित होने से बचें क्योंकि चीजों को संभलने में समय लगने वाला है।  शादीशुदा लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर आप समझदारी और प्यार से रिश्ते निभाएंगे तो संबंध और मजबूत होंगे।

पारिवारिक जीवन
इस माह घर में कोई शुभ काम होने के अलावा घर की साज सज्जा को लेकर बदलाव भी हो सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ पल बिताने से खुशी का माहौल बनेगा। माता का प्रेम आप को कई मामलों में सुरक्षा भी प्रदान करने वाला है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें क्योंकि इस माह गुरु का प्रभाव आपके लिए विशेष होगा। दोस्तों के साथ मिलकर अपने लिए कुछ करियर या शिक्षा से जुड़ी सूचनाओं को एकत्रित करेंगे। 

इस माह के दौरान बच्चों की जिद भी अधिक रह सकती है पर ये बातों आप को तनाव नहीं देंगी अपितु उनके साथ आप प्रेम को और मजबूत कर पाएंगे। इस माह घूमने फिरने की योजनाएं बनाएं पर जितना संभव हो घर पर रहना अधिक अनुकूल होगा।

उपाय  
इस महीने नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें। मंदिर में हल्दी और चने का दान करना शुभस्थ होगा।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
449 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
449 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
449 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
362 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
183 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure