Logo

Makar Rashifal May 2026: मकर राशि वालों के लिए मई बनेगा उपलब्धियों का महीना, पढ़ें मकर मई राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 28 Apr 2026 01:31 PM IST
Makar Rashifal May 2026: मकर राशि वालों के लिए मई बनेगा उपलब्धियों का महीना, पढ़ें मकर मई राशिफल

Special Things

Makar Rashifal May 2026: इस महीने की ग्रह चाल आपके जीवन में स्थिरता के साथ-साथ दबाव भी लेकर आएगी। आइये जान लेते हैं मकर मई मासिक राशिफल।
Makar Rashifal May 2026: एक तरफ आपको अपने प्रयासों का परिणाम दिखने लगेगा, तो दूसरी ओर जिम्मेदारियों का बोझ भी महसूस होगा। यह महीना आपको सिखाएगा कि सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं, सही समय पर सही निर्णय लेने से मिलती है।

Capricorn Rashifal May 2026: इस माह आपके राशि स्वामी शनि का प्रभाव आप को समझने और आगे बढ़ने के लिए अवसर देगा। गुरु का प्रभाव कर्म शक्ति को विस्तार देना चाहेगा। आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे भी खुलेंगे। ग्रहों का गोचर करियर और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में अधिक सजग बनाएगा। 

Makar Rashifal May 2026 : मई का महीना आपके लिए एक तरह से खुद को बनाने और परिस्थितियों के मध्य खुद को संभालने की बात कहता है। जो चीजें  या बातें आपने पिछले महीनों में शुरू की थीं अब उन्हें मजबूत करने का समय है। महीने की शुरुआत में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि काम ज्यादा है और समय कम पर आप अपनी हिम्मत और कुशलता से कई बातों को संभाल सकते हैं। 

महीने के मध्य में कुछ ऐसे मौके आएंगे जहां कई मामलों में कुछ लोगों का सहयोग अनुकूल फैसलों को लेने के लिए सहयोगी होगा। दूसरों की सलाह मिलेगी पर आखिर में आप को चीजों को समझने का भी मौका मिलेगा।  

करियर 
करियर के मामले में यह महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों के लिए यह महीना बहुत अधिक मेहनत की मांग करने वाला है। अचानक बड़ा लाभ भले न मिल पाए पर फिर भी कुछ मामलों में स्थिरता जरूर देखने को मिल सकती है। इस समय अपने सामान में किसी भी तरह का कमी न आने दिया जाए। 

नौकरी करने वालों को इस दौरान अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय हो सकता है कि आपको किसी ऐसे काम में लगाया जाए जो मुश्किल लगें पर यही आपके लिए आगे बढ़ने का मौका भी बनेगा। ऑफिस में आपकी छवि एक भरोसेमंद व्यक्ति की बनेगी। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि ज्यादा काम अपने ऊपर लेने से थकान बढ़ सकती है। 

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो इस समय आपकी आय कुछ मामलों में अनुकूल रह सकती है। घर में अचानक से कोई मांगलिक कामों के चलते धन लगने का समय होगा। खर्च भी साथ साथ चलेंगे घर की देख भाल पर यात्रा पर या शिक्षा के मामले में पैसों की स्थिति अधिक लगने वाली है। यह समय जोखिम लेने का नहीं बल्कि जो है उसे सुरक्षित रखने का है। इस दौरान नवीन योजनाओं को थोड़ा टालना बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य 
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपको अपने शरीर पर ध्यान देने के साथ ही अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की सलाह देता है। काम का दबाव और लगातार व्यस्तता आपको मानसिक रुप से थका सकती है। पीठ, कंधे या जोड़ों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। इस माह के दूसरे भाग में कोई दुर्घटना के कारण आप परेशान हो सकते हैं पर दिल पर अधिक बोझ न डालें चीजें स्थिति अनुसार बदलेंगी।

प्रेम और विवाह 
विवाहित लोगों के लिए यह महीना काम की अधिकत अको देगा और इस समय साथी की ओर से बहुत अधिक समय शायद न मिल पाए। कुछ मामलों में अगर चीजें अपने अनुसार नहीं भी हो रही हैं तो कोई बात नहीं बस खुद को क्रोध से बचाएं। अनावश्यक बहस से बचना जरूरी होगा। रिश्तों के मामले में यह महीना थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। आप भावनाओं से ज्यादा जिम्मेदारियों पर ध्यान दे सकते हैं जिससे कभी-कभी सामने वाले को दूरी महसूस हो सकती है।

पारिवारिक जीवन 
घर में स्थिति आप के लिए सामान्य ही रहने वाली है कुछ कामों में बड़ों की ओर से आप को दिशा निर्देश मिल सकते हैं। घर के कामों में बच्चों की ओर से मदद कम ही मिल पाएगी। इस माह के शुरुआती दौर में किसी यात्रा या अन्य मामलों में खुद को अधिक दबाव में न आने दें। आराम से काम करें। आपको कई मामलों में अलग अलग अनुभव देखने को मिल सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई उपलब्धि या अच्छी खबर घर में खुशी का माहौल बना सकती है। महीने के अंत में घर में किसी आयोजन या मेहमानों का आना जाना बढ़ सकता है।

मकर राशि उपाय 
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
164 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
164 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

26/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
164 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
390 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
372 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure